Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुनीति चौधुरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुनीति चौधुरी Suniti Choudhury.jpg सुनीति चौधुरी 22 मई 1917 कोमिला, ब्रिटिश राज 12 जनवरी 1988 ( 70 वर्ष की आयु में) १४ वर्ष की अल्पायु में एक ब्रितानी मजिस्ट्रेट की हत्या भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन सुनीति चौधुरी ( २२ मई १९१७) भारत की एक क्रान्तिकारी नारी थीं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में १४ वर्ष की अल्पायु में उन्होने अपनी सखी शान्ति घोष के साथ मिलकर एक अत्याचारी ब्रिटिश मजिस्ट्रेट की हत्या की थी। सुनीति उस समय के प्रसिद्ध दीपाली संघ की सदस्या थीं। बात २४ दिसम्बर १९३१ की है। त्रिपुरा के फैजुन्निसा बालिका विद्यालय की दो छात्राओं कुमारी शांति घोष और कुमारी सुनीति चौधरी ने मजिस्ट्रेट बी जी स्टीवेंसन से मिलने की अनुमति मांगी। कारण पूछने पर उन्होंने उत्तर दिया की वो लड़कियों की तैराकी प्रतियोगिता के सन्दर्भ में उनसे कुछ बात करना चाहती हैं। मजिस्ट्रेट के कमरे में पंहुचते ही उन्होंने गोली चला दी। उन वीरांगनाओं का निशाना अचूक था, स्टीवेंसन वहीं मर गया। दोनों वीर बालाएं गिरफ्तार कर ली गयीं। २७ फ़रवरी १९३२ को उन्हें आमरण काला पानी का दंड हुआ। सत्तावनी क्रांति के बाद यह पहली घटना थी जिसमे किसी महिला ने राजनीतिक हत्या की। सन्दर्भ इन्हें भी देखें शान्ति घोष श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी:क्रान्तिकारी महिलाएँ