Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज्या

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|150px|समकोण त्रिभुज में किसी कोण की ज्या उस कोण के सामने की भुजा और कर्ण के अनुपात के बराबर होती है। गणित में ज्या (Sine), एक त्रिकोणमितीय फलन का नाम है। समकोण त्रिभुज में समकोण के अलावा एक कोण x है तो, ज्या (x) = कोण x के सामने की भुजा की माप / कर्ण की माप (पार्श्व चित्र देखें) उदाहरण के लिये, यदि कोण का मान डिग्री में हो तो, ज्या (०) = ० , ज्या (३०) = १/२ , ज्या (९०) = १ इतिहास 'ज्या' शब्द भारत से उत्पन्न हुआ और अरब होते हुए यूरोप पहुँचा। इस क्रम में ज्या से अपभ्रंश होकर 'साइन' बन गया। भारत के अनेकों प्राचीन गणितज्ञों ने श्लोक के रूप में ज्या-सारणी प्रस्तुत की जिनमें आर्यभट (आर्यभटीय), भास्कर द्वितीय (करणकुतुहल और सिद्धान्तशिरोमणि), वराहमिहिर (पञ्चसिद्धान्तिका), ब्रह्मगुप्त (ब्रह्मस्फुटसिद्धान्त), श्रीपति (सिद्धान्तशेखर), वटेश्वर (वटेश्वरसिद्धान्त), नित्यानन्द (सर्वसिद्धान्तराज) तथा ज्ञानराज (सिद्धान्तसुन्दर) प्रमुख हैं। http://www.hamsi.org.nz/p/sanskrit-sine-tables.html Sanskrit Sine Tables 14 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180514142032/http://www.hamsi.org.nz/p/sanskrit-sine-tables.html 14 मई 2018 dead ज्या का ग्राफ चित्र:Grafico seno.gif 650px|center इन्हें भी कड़ियाँ आर्यभट की ज्या सारणी माधवाचार्य की ज्या सारणी ज्या नियम (Sine Rule) त्रिकोणमितीय फलन ज्या, कोटिज्या और उत्क्रमज्या सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय गणित श्रेणी:त्रिकोणमिति