411 REFERENCE · Wikipedia
जब हैरी मेट सेजल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जब हैरी मेट सेजल जब हैरी मेट सेजल पोस्टर.jpg फ़िल्म का पोस्टर इम्तियाज़ अली गौरी खान इम्तियाज़ अली इम्तियाज़ अली इम्तियाज़ अली शाहरुख़ खानअनुष्का शर्माएवलिन शर्मासयानी गुप्ताचन्दन रॉय संयल गाने:प्रीतमपार्श्व संगीत:अभिजित वघानी के. यू. मोहनन आरती बजाज रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट yes 2017 8 4 भारत हिंदी
जब हैरी मेट सेजल एक आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका लेखन एवं निर्देशन इम्तियाज़ अली द्वारा किया गया है।https://khabar.ndtv.com/news/filmy/jab-harry-met-sejal-title-of-imtiaz-ali-shah-rukh-khan-and-anushka-sharma-s-film-1709848 तो यह है शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इम्तियाज अली की नई फिल्म का टाइटल... एनडीटीवी ९ जून २०१७ 20 जून 2017 https://web.archive.org/web/20170620222444/https://khabar.ndtv.com/news/filmy/jab-harry-met-sejal-title-of-imtiaz-ali-shah-rukh-khan-and-anushka-sharma-s-film-1709848 20 जून 2017 dead फ़िल्म में शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) और जब तक है जान (2012) के बाद तीसरी फिल्म है जिसमें शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा साथ काम कर रहे हैं।
फ़िल्म 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
कहानी
हरिन्दर सिंह नेहरा उर्फ हैरी (शाहरुख खान) एक टुरिस्ट गाइड है। एक परिवार को हवाई अड्डे तक ले जाने के बाद वो उसी परिवार की एक सदस्य, सेजल झवेरी (अनुष्का शर्मा) के पास आता है, जो अपने सगाई की अंगूठी कहीं खो देती है और उसकी मदद चाहती है। वैसे तो हैरी उसकी मदद नहीं करना चाहते रहता है, लेकिन वो कहीं उसके एजेंसी से उसकी शिकायत न कर दे, इस डर से वो उसकी मदद करने को तैयार हो जाता है। अंगूठी की तलाश करते करते, वो दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं और हैरी उससे कहता है कि वो अपने गाँव से कनाडा में गायक बनने आया था, पर कुछ कर न पाने के कारण उसे ये काम करना पड़ रहा है।
अंगूठी की तलाश में हैरी और सेजल यूरोप के जगहों में घूमते हैं। अंगूठी ढूंढते ढूंढते उसे सेजल से प्यार हो जाता है, पर उसकी रुपेन (कवि शास्त्री) के साथ सगाई होने के कारण वो ये बात अपने मन में ही छिपा लेता है। उनको पता चलता है कि गैस (चन्दन रॉय सानयाल) नाम के एक अपराधी ने उसके अंगूठी को चुराया है। गैस के गुंडे, हैरी को मारते हैं, और उसके चोट में दवाई लगाने के लिए जब सेजल अपने बैग में देखती है तो उसे अंगूठी मिल जाती है। उसे एहसास होता है कि हमेशा से ही ये अंगूठी उसके बैग में ही था। पर वो अंजाने में ही हैरी से प्यार करने लगती है और उसके साथ ज्यादा समय गुजारने हो, इस कारण उससे अंगूठी मिल जाने की बात छुपा लेती है।
अगले दिन वो दोनों हैरी के दोस्त मयंक और इरिना की शादी में जाते हैं, वे दोनों उन दोनों से उनके रिश्ते के बारे में पुछते हैं, पर हैरी अपने आप को सेजल के लायक नहीं समझने के कारण अपनी भावनाओं को छुपा लेता है। इसके बाद सेजल अपने घर जाने का फैसला कर लेती है।
हवाई अड्डे में सेजल उसे अंगूठी दिखाती है और कहती है कि ये उसे कुछ दिन पहले मिला था, और ये हमेशा से ही बैग में ही पड़ा हुआ था। इसके बाद हैरी उसे अलविदा कहता है और वो चले जाती है।
सेजल के भारत आ जाती है और हैरी अपने काम में फिर लग जाता है, पर वो सेजल को याद करने लगता है और अवसाद में चले जाता है। उसका ध्यान उसके काम में नहीं लगता, तो उसका दोस्त, मयंक उसे मुंबई में जा कर सेजल से बात करने को कहता है। जब हैरी उसके शादी में आता है तो उसे पता चलता है कि उसकी शादी रद्द हो चुकी है। वो बाहर निकलता है और सेजल को बाहर बैठे हुए देखता है, वो दोनों मिलते हैं और अपने प्यार का इकरार करते हैं। इसके बाद वो सभी परिवार सहित पंजाब चले जाते हैं और वहीं उन दोनों की शादी हो जाती है।
कलाकार
शाहरुख़ खान - हैरी
अनुष्का शर्मा - सेजल
सयानी गुप्ता - ईशा
अजय नागरथ
एवलिन शर्मा
अरु क्रिशंश वर्मा
चन्दन रॉय संयल
पारस अरोड़ा
विकास
फ़िल्म का उत्पादन अप्रैल 2016 से शुरू हुआ और अगस्त 2016 के शरू में फिल्मांकन की घोषणा की गई, जब फिल्म का काम शीर्षक "उत्पादन संख्या 52" था। फिल्म की कहानी के बारे में कुछ विवरण दिए गए हैं, हालांकि न्यूज़ आउटलेट्स ने बताया है कि खान एक पर्यटन गाइड की भूमिका निभायेंगे जो एक छुट्टी पर आई महिला से मिलता है, जिसका किरदार अनुष्का निभाएंगी। शर्मा को अपनी भूमिका के लिए खुद को तैयार करने के लिए कई महीनों की शब्दावली प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ी, क्योंकि उनका किरदार गुजरात से है। इस फिल्म के शीर्षक में कई बदलाव हुए जिसमें रिंग, रहनुमा और रौला नाम शामिल हैं पर अंत में फ़िल्म का शीर्षक "जब हैरी मेट सेजल रखा गया"।
फिल्मांकन
फ़िल्म की की शूटिंग बुडापेस्ट, प्राग और भारत में हुई है। अन्य जगहों में यूरोप और पंजाब भी शामिल हैं।
संगीत
जब हैरी मेट सेजल फ़िल्म संगीत प्रीतम अघोषित 2016-17 विशिष्ट फिल्म संगीत सोनी म्यूजिक इंडिया हिंदी जग्गा जासूस(2017) जब हैरी मेट सेजल(2017)
फ़िल्म का संगीत प्रीतम द्वारा रचित है और गीत इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं। दिलजीत दोसांझ फ़िल्म में एक विशेष गीत गायेंगे।
गायक १:५२ - राधा सुनिधि चौहान, शाहिद माल्या ३८:०८ - बीच बीच में अरिजीत सिंह, शाल्मली खोलगड़े, शेफाली अल्वारेस 3:25 राधा (डीजे शिल्पी शर्मा द्वारा रीमिक्स) शाहिद माल्या, सुनिधि चौहान, डीजे शिल्पी शर्मा 4:03 सफ़र अरिजीत सिंह 6:05 बटरफ्लाई देव नेगी, सुनिधि चौहान, अमन त्रिखा, नूरां सिस्टर्स 4:41 बीच बीच में (इलेक्ट्रो फंक मिक्स) अरिजीत सिंह, शाल्मली खोलगड़े, शेफाली अल्वारेस, लेडी बी 3:22 हवाएं अरिजीत सिंह 4:50 बटरफ्लाई (दज शिल्पी शर्मा द्वारा रीमिक्स) देव नेगी, सुनिधि चौहान, अमन त्रिखा, नूरां सिस्टर्स, डीजे शिल्पी शर्मा 3:28 फुर्र 3:24 डीजे डिप्लो, प्रीतम, मोहित चौहान, तुषार जोशी बटरफ्लाई (ढोल मिक्स) देव नेगी, सुनिधि चौहान, अमन त्रिखा, नूरां सिस्टर्स, पंजाबी हित स्क्वाड हवाएं (फ़िल्म संस्करण) अरिजीत सिंह 5:07
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:2017 की फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्में