Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आर्कियाई इओन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आर्कियाई इओन (Archean Eon) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास की चार इओन में से एक है। यह वर्तमान से 400 करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुई और 250 करोड़ वर्ष पूर्व अंत हुई। इस इओन में पृथ्वी की भूपर्पटी इतनी ठंडी हो चुकी थी कि उसपर महाद्वीप बनने आरम्भ हो गये और पृथ्वी पर जीवन भी आरम्भ हो गया।Cooper, John D.; Miller, Richard H.; Patterson, Jacqueline (1986). A Trip Through Time: Principles of Historical Geology. Columbus: Merrill Publishing Company. p. 180. ISBN 0675201403. आर्कियाई इओन के अंत होने पर प्राग्जीवी इओन (Proterozoic) आरम्भ हुई और आर्कियाई इओन से पहले हेडियाई इओन (Hadean) चल रही थी।Stanley, Steven M (1999). Earth System History. New York: W.H. Freeman and Company. ISBN 0716728826. आर्कियाई के महाकल्प आर्कियाई इओन को चार भूवैज्ञानिक महाकल्पों में बांटा जाता है: नियोआर्कियाई महाकल्प (Neoarchean) - आज से 280 करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ और 250 करोड़ वर्ष पूर्व समाप्त मीसोआर्कियाई महाकल्प (Mesoarchean) - आज से 320 करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ और 280 करोड़ वर्ष पूर्व समाप्त पेलियोआर्कियाई महाकल्प (Paleoarchean) - आज से 360 करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ और 320 करोड़ वर्ष पूर्व समाप्त इयोआर्कियाई महाकल्प (Eoarchean) - आज से 400 करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ और 360 करोड़ वर्ष पूर्व समाप्त इन्हें भी देखें इओन (भूवैज्ञानिक) प्राग्जीवी इओन (Proterozoic) सन्दर्भ * श्रेणी:भूवैज्ञानिक इओन श्रेणी:कम्ब्रियापूर्व महाइओन श्रेणी:पृथ्वी का भूवैज्ञानिक इतिहास