411 REFERENCE · Wikipedia
तरंगमबाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तरंगमबाड़ी Tharangambadiதரங்கம்பாடிत्रांकेबार Bungalow on the Beach, Neemrana Hotels, in Tranquebar, Tamil Nadu.jpg बालूतट (बीच) पर नीमराना होटल का बंगला तरंगमबाड़ी India Tamil Nadu 11.029 79.849 inline, title तमिल नाडु में स्थिति देश प्रान्त तमिल नाडु ज़िला मयिलाडुतुरै ज़िला 23191 2011 भाषा प्रचलित तमिल भारतीय मानक समय +5:30
तरंगमबाड़ी (Tharangambadi) भारत के तमिल नाडु राज्य के मयिलाडुतुरै ज़िले में स्थित एक नगर है। इसकी स्थापना सन् 1620 में एक डेनिश उपनिवेश के रूप में हुई थी, और उस काल में इसका नाम त्रांकेबार (Tranquebar) था।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145
विवरण
तरंगमबाड़ी नागपट्टनम के निकट, कराईकल के उत्तर में स्थित है। यह1620 से 1845 के दौरान एक डेनिश कॉलोनी थी। तमिल भाषा में तरंगमबाडी का तात्पर्य होता है लहरों के गीत गाने का स्थान। 1620 में तंजौर के शासक की अनुमति के बाद रघुनाथ नायक ने यहां बीच के पूर्व में एक शानदार किला बनवाया। यहां बीच के निकट ही गवर्नर का महल बना हुआ है। तरंगमबाडी नागापट्टिनम से 35 किलोमीटर की दूर स्थित है जहां डेनिस वास्तुकला के अनेक नमूने देखे जा सकते हैं।
आवागमन
राष्ट्रीय राजमार्ग 32 यहाँ से गुज़रता है और इसे कई स्थानों से सड़क द्वारा जोड़ता है।
इन्हें भी देखें
मयिलाडुतुरै ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:मयिलाडुतुरै ज़िला
श्रेणी:तमिल नाडु के शहर
श्रेणी:मयिलाडुतुरै ज़िले के नगर
श्रेणी:भूतपूर्व डेनिश उपनिवेश