411 REFERENCE · Wikipedia
नागरीप्रचारिणी पत्रिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नागरीप्रचारिणी पत्रिका श्यामसुन्दर दास, महामहोपाध्याय सुधाकर द्विवेदी,
कालीदास और राधाकृष्ण दास पहले त्रैमासिक १९०७ ई॰ से मासिक 1897 हिन्दी
नागरीप्रचारिणी पत्रिका का प्रकाशन नागरीप्रचारिणी सभा द्वारा १८९७ में आरम्भ हुआ था। उस समय यह हिन्दी की त्रैमासिक पत्रिका थी। श्यामसुन्दर दास, महामहोपाध्याय सुधाकर द्विवेदी, कालीदास और राधाकृष्ण दास इसके सम्पादक थे। १९०७ ई. में यह मासिक पत्रिका में परिवर्तित कर दी गई और इसके सम्पादक श्यामसुन्दर दास, रामचन्द्र शुक्ल, रामचन्द्र शर्मा और वेणीप्रसाद बनाए गए।
नागरी प्रचारिणी पत्रिका हिंदी की सबसे प्राचीन शोध पत्रिका है। इसका सारे जगत में खोज जगत में मान है। इसका शीर्षक होता था, 'नागरीप्रचारिणी पत्रिका, अर्थात् प्राचीन शोधसम्बन्धी त्रैमासिक पत्रिका'। इस पत्रिका के संपादक मंडल में बाबू श्याम सुंदर दास, गौरीशंकर हीराचंद ओझा, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, चंद्रधर शर्मा गुलेरी, जयचंद विद्यालंकार, डॉ. सम्पूर्णानन्द, आचार्य नरेन्द्र देव, हजारी प्रसाद द्विवेदी, वासुदेवशरण अग्रवाल-जैसे विद्वान् रहे। https://www.patrika.com/news/varanasi/great-contribution-of-nagri-pracharini-sabha-for-regeneration-of-hindi-1399026 नौवीं कक्षा के छात्र जिन्होंने रच दिया इतिहास 27 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171201131809/https://www.patrika.com/news/varanasi/great-contribution-of-nagri-pracharini-sabha-for-regeneration-of-hindi-1399026/ 1 दिसंबर 2017 live
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
सरस्वती (पत्रिका)
बाहरी कड़ियाँ
नागरी प्रचारिणी पत्रिका भाग-१, संवत १९७७ (१९२०)
Nagri Pracharini Patrika Vol 11 No 2 Ac 2580
Nagri Pracharini Patrika (1951) No 4 Ac 2592
Nagri Pracharini Patrika (1967) No 2 Ac 4323
श्रेणी:हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाएँ