411 REFERENCE · Wikipedia
एसिनाप्थालिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एसिनाप्थालिन (acenaphthylene) एक पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन है अर्थात् यह ऑर्थो- एवं पेरी-संलग्न त्रि-चक्रिय हाइड्रोकार्बन है। इसका अणु नैफ्थलीन जैसा दिखाई देता है जिसके 1 और 8 वें कार्बन -CH=CH- से जुड़े होते हैं। यह पीले रंग का ठोस है।10.1002/14356007.a13_227 Hydrocarbons 2000 Griesbaum Karl Behr Arno Biedenkapp Dieter Voges Heinz-Werner Garbe Dorothea Paetz Christian Collin Gerd Mayer Dieter Höke Hartmut 3527306730 विभिन्न पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन के विपरीत इसमें कोई प्रतिदीप्ति नहीं होती है।
प्रचुरता
एसिनाप्थालिन कोलतार का लगभग 2% होता है। इसे एसिनाप्थिन के गैस चरण डीहाइड्रोजनन द्वारा औद्योगिक रूप से उत्पादित किया जाता है।
अभिक्रिया
हाइड्रोजनन से अधिक संतृप्त यौगिक एसिनाप्थिन प्राप्त होता है। रासायनिक अपचयन से मूलक आयन सोडियम या पोटेशियम एसेनाफ्थेलीनाइड प्राप्त होता है जिसका उपयोग प्रबल अपचायक (E = -2.26 V vs FC) के रूप में किया जाता है।Connelly Neil G. Geiger William E. 1996-01-01 Chemical Redox Agents for Organometallic Chemistry https://pubs.acs.org/doi/10.1021/cr940053x Chemical Reviews en 96 2 877–910 10.1021/cr940053x 0009-2665 11848774
यह कुछ कार्बधात्विक यौगिकों के लिए लिगैंड के रूप में काम करता है।Motoyama Yukihiro Itonaga Chikara Ishida Toshiki Takasaki Mikihiro Nagashima Hideo 2005 Catalytic Reduction of Amides to Amines with Hydrosilanes Using a Triruthenium Carbonyl Cluster as the Catalyst http://orgsyn.org/demo.aspx?prep=v82p0188 Organic Syntheses 82 188 10.15227/orgsyn.082.0188
उपयोग
लुईस अम्ल उत्प्रेरक की उपस्थिति में एसिटिलीन के साथ एसिनाप्थालिन के बहुलकीकरण से हमें विद्युत चालक बहुलक प्राप्त होता है। क्रॉस-लिंक्ड पॉलीइथिलीन और एथिलीन-प्रोपलीन रबर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में एसीनेफ्थिलीन में उत्कृष्ट गुण होते हैं। एसीनेफ्थिलीन के थर्मल ट्रिमराइजेशन से डेकासाइक्लीन बनता है, जिसे आगे सल्फर डाई में संसाधित किया जा सकता है।Ullmann, 4th ed., 21, 70
विषेलापन
नर और मादा चूहों को 28 दिन तक बार-बार मुह से यह खिलाने पर इसका प्रतिकूल प्रभाव स्तर 4 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम प्रतिदिन था अर्थात् एक किलोग्राम भार वाले जीव को प्रतिदिन 4 मिलीग्राम मात्रा देने पर इसका 28 दिन तक कोई प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिलता।Tanabe S. et al 2017 Toxicity of repeated 28-day oral administration of acenaphthylene in rats Fundamental Toxicological Sciences 4 6 247–259 10.2131/fts.4.247 free
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक