411 REFERENCE · Wikipedia
हुन्ज़ा नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|दनयोर पुल से नदी का नज़ारा
thumb|240px|काराकोरम विश्वविद्यालय से हुन्ज़ा नदी और उसपर बने दनयोर पुल का दृश्य
हुन्ज़ा नदी या दरया-ए-हुन्ज़ा (Hunza river, دریائے ہنزہ) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले का अहम दरिया है। बहुत ज़्यादा मिट्टी और चट्टानी ज़र्रों की आमेज़िश की वजह से ये बहुत गदला है। यह नदी किलिक नाले और ख़ुंजराब नाले नामक दो झरनों के संगम से बनती है और इसमें कई हिमानियाँ (ग्लेशियर) जल देती हैं। आगे इसी में नलतर नाला और गिलगित नदी मिलते हैं। अंत में यह सिन्धु नदी में मिल जाता है। ऐतिहासिक रेशम मार्ग इस दरिया के साथ चलता है। हुन्ज़ा नदी काराकोरम पर्वतों में इतनी पैनी दिवारों वाली तंग घाटी काटकर निकलती है कि कुछ समीक्षकों ने कहा है कि 'लगता है कि चट्टानें चाकू से काटी गई हों'।The Silk Road, Soren Arutyunyan, Electa Napoli, 1994, ... It sits above the angry Hunza River that has cut an emphatically deep course through the towering Karakoram mountains. The vertical banks look as if they'd been sliced by a giant chopping knife, and glacial mud colors the Hunza River ...
इन्हें भी देखें
हुन्ज़ा-नगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान
श्रेणी:लद्दाख़ की नदियाँ
श्रेणी:सिन्धु नदी की उपनदियाँ
श्रेणी:हुन्ज़ा-नगर ज़िला