411 REFERENCE · Wikipedia
रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेेड 200px राज्य के स्वामित्व वाले उपक्रम, सार्वजनिक कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1969 नई दिल्ली, भारत भारत वित्तीय सेवाएँनिवेश प्रबंधन निवेश बैंकिंग एवं निजी बैंकिंग, संपत्ति प्रबंधन राजीव शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक 105.09 b (2011–12) 28.17 b (2011–12) 1087.29 b (2011–12) 147.45 b (2011–12) 75.91 b (2011–12) 600 भारत सरकार recindia.nic.in
रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड या आरईसी, (Rural Electrification Corporation Limited (REC)) भारत के विद्युत क्षेत्र में एक अग्रणी सार्वजनिक अवसंरचना वित्तीयन कंपनी है। विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय क्षेत्र का एक नवरत्न उद्यम है। इसे कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत 25 जुलाई 1969 को निगमित किया गया। आरईसी भारत सरकार का एक सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।Rural Electrification Corporation http://recindia.gov.in/index.php?lang=hi# रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड 11 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160408233417/http://www.recindia.gov.in/index.php?lang=hi 8 अप्रैल 2016 dead इसका निवल मूल्य (networth) 31.3.2015 को 24857.03 करोड़ रुपए (स्टैंडअलोन) तथा 25072.58 करोड (समेकित) था।Rural Electrification Corporation Networth http://www.moneycontrol.com/financials/ruralelectrificationcorporation/financial-graphs/networth/REC02 मनीकंट्रोल 11 मई 2016 en https://web.archive.org/web/20160815195105/http://www.moneycontrol.com/financials/ruralelectrificationcorporation/financial-graphs/networth/REC02 15 अगस्त 2016 live इसका उद्देश्य पूरे देश में ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देना है। यह राज्य बिजली बोर्डों, राज्य सरकारों के विद्युत विभागों और सहकारी समितियों को उनके द्वारा प्रायोजित ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए वित्तपोषित करता है।
आरईसी राज्य बिजली बोर्डों/राज्य विद्युत यूटिलिटियों को विद्युतीकरण योजनाओं में निवेश करने के लिए ऋण सहायता प्रदान करता है। ऋण सहायता प्रदान करने का कार्य नई दिल्ली में स्थित कारपोरेट कार्यालय और यूनिट (आंचलिक कार्यालयों), जो अधिकांश राज्यों में स्थित हैं, के माध्यम से किया जाता है।
राज्यों में स्थित परियोजना कार्यालय संबंधित रा.वि.बो./राज्य विद्युत यूटिलिटियों को आरईसी के वित्तपोषण कार्यक्रमों में समन्वय और संबंधित विद्युत यूटिलिटियों द्वारा स्कीमों की मंजूरी और संवितरण और कार्यान्वयन में सुविधा देते हैं। वर्तमान में कंपनी यूके आधारित ब्राण्ड फाइनेंस पीएलसी द्वारा ५०० वैश्विक वित्तीय सेवाएँ ब्राण्ड में शुमार की जाती है। (२०१० के लिए ५०० वैश्विक रैंकिंग पर वित्त ब्राण़्ड)। http://www.brandirectory.com/league_tables/table/global_banking_500/index.php?orderBy=country_name&direction=ASC&page=2 The Global Banking 500 League Table Brandirectory 17 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160305101237/http://brandirectory.com/league_tables/table/global_banking_500/index.php?direction=asc&orderby=country_name&page=2 5 मार्च 2016 dead
thumb|right|200px|
व्यापार संचालन
आरईसी का व्यापार मॉडल विद्युत अवसंरचना वित्तीयन के मूल्य शृंखला पर्यंत विस्तृत है। जिसका विवरण निम्नवत है :
उपकरण वित्त पोषण
परियोजनाओं का तकनीकी/ वित्तीय मूल्यांकन
परियोजना के वित्तपोषण के साथ ही उत्पादन, गहन विद्युतीकरण, पारेषण, वितरण, मरम्मत और रखरखाव के लिए अल्पकालिक या सेतु ऋण
परियोजना निगरानी, परामर्श एवं सलाहकारी कार्यों की सहायता
प्रदत्त सेवाएँ
कंपनी प्राथमिक रूप से पूरे भारत में ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजनाओं के लिए वित्त प्रदान करने में प्रवृत्त है। साथ ही यह केंद्रीय/ राज्य क्षेत्र की विद्युत यूटिलिटीज, राज्य विद्युत बोर्डों, ग्रामीण विद्युत सहकारिताओं, गैर सरकारी संगठनों तथा निजी विद्युत उत्पाद उत्पादकों को लोन प्रदान करती है। कंपनी अकेली ऋणदाता या सह ऋणदाता अथवा अग्रणी वित्तपोषक की हैसियत की सह व्यवस्था के साथ या बिना लोन स्वीकृत करती है। यह सलाह, परियोजना निगरानी एवं परियोजनाओं के लिए वित्तीय/ तकनीकी मूल्यांकन सहायता के साथ भारत सरकार की योजनाओं या परियोजनाओं के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका भी निभाती है।
परियोजनाएँ
आरईसी तापीय, जलीय, नवीकरणीय ऊर्जा आदि समेत सभी प्रकार की विद्युत निर्माण परियोजनाओं का आकार अथवा अवस्थिति की सीमा के बिना वित्तपोषण करती है। कंपनी का लक्ष्य वि-केंद्रित वितरित निर्माण (डीडीजी) परियोजनाओं, तथा पावर ग्रिड से असंबद्ध दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों तक पहुँच वाले नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों तक अपनी पहुँच बढ़ाना है।
इतिहास
घटनाक्रम
1969 कंपनी एक्ट, 1956 के अंतर्गत निगमित 1992 "सार्वजनिक वित्त संस्थान" के रूप में अधिसूचित 1998 आरबीआई द्वारा "गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी" का दर्जा 2002 "मिनी रत्न ग्रेड-I" का दर्जा 2008 "नवरत्न" का दर्जा ,http://www.psuindia.in/navratna-psu PSU INDIA – The first server to Public Sector Units, servers to the nation : PSU News, Policy News, Vendor news, PSU Stock News, PSU stock market, PSU Tenders, PSU Jobs, Corporate Social Responsibility from the PSU INDIA Psuindia.in 17 मई 2016 https://web.archive.org/web/20130206221214/http://www.psuindia.in/navratna-psu 6 फ़रवरी 2013 dead शेयरों का आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) और आंशिक अनावरण (डिवेस्टमेंट) 2010 आरबीआई द्वारा "अवसंरचना वित्तीयन कंपनी (आईएफसी)" का दर्जाhttp://www.business-standard.com/india/news/ifc-status-to-help-rec-lend-more-to-private-sector/109307/on IFC status to help REC lend more to private sector Business-standard.com 21 September 2010 17 मई 2016 https://web.archive.org/web/20121010150957/http://www.business-standard.com/india/news/ifc-status-to-help-rec-lend-more-to-private-sector/109307/on 10 अक्तूबर 2012 live http://recindia.nic.in/download/IFC_STATUS.pdf IFC_STATUS recindia.nic.in 17 मई 2016 https://web.archive.org/web/20130702153804/http://recindia.nic.in/download/IFC_STATUS.pdf 2 जुलाई 2013 dead http://www.psuindia.in/psu-news/2055--rec-gets-additional-lending-exposure-with-ifc-status REC gets additional lending exposure with IFC status Psuindia.in 20 September 2010 17 मई 2016 https://web.archive.org/web/20120317163637/http://www.psuindia.in/psu-news/2055--rec-gets-additional-lending-exposure-with-ifc-status 17 मार्च 2012 dead ” शेयरों का 33.2% सार्वजनिक पकड़ (पब्लिक हेल्ड) के साथ अग्रिम सार्वजनिक प्रस्ताव (एफपीओ)
उद्देश्य
ग्रामीण और अर्धशहरी जनता के रहन सहन को समृद्ध बनाने एवं उनके विकास में तेजी लाने के लिए बिजली पहुंचाने में मदद करना।
देश भर में बिजली उत्पादन, संरक्षण, पारेषण और वितरण संबंधी परियोजनाओं को प्रोन्नत करने तथा वित्तपोषित करने के लिए ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने वाले प्रतिस्पर्धात्मक एवं विकास परक संगठन के रूप में कार्य करना।
thumb|right|200px|
संबंधित योजनाएँ
आरईसी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है, जिसके साथ मिलकर आरईसी अपनी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। इस योजना ने पूर्ववर्ती राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का स्थान लिया है।
बाहरी कड़ियाँ
रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड का जालघर (DVW-TTYogeshEN फॉण्ट में)
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत सरकार
श्रेणी:सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
श्रेणी:भारत की विद्युत कंपनियाँ
श्रेणी:भारत में ग्रामीण विकास
श्रेणी:भारत की वित्तीय संस्थाएँ
श्रेणी:विद्युत मंत्रालय (भारत)
श्रेणी:नई दिल्ली स्थित कंपनियाँ
श्रेणी:1969 में स्थापित ऊर्जा कंपनियाँ
श्रेणी:ग्रामीण विद्युतीकरण