411 REFERENCE · Wikipedia
कुर्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुर्ता|thumb|220px
कुर्ता या कुरता एक पारंपरिक दक्षिण एशियाई पोशाक है। यह एक लम्बी कमीज की तरह होता है जो घुटनों तक लंबा होता है और पजामा के साथ पहना जाता है जो या तो कुर्ते के रँग से मिलता जुलता होता है या सफेद होता है। कुरते को आम प्रयोग और खास मौकों दोनो के लिये इस्तेमाल किया जाता है हालांंकि खा़स मौकों पर पहने जाने वाला कुर्ता आम तौर से ज्यादा फैशनेबल होते हैं। कुर्ते सूती, ऊनी और रेशमी सभी तरह के सामग्रियों में मिलते हैं। भारत और पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी कुर्ते की परंपरा रही है। कुर्ते के कई परिवर्धित रूप हैं जिनमें शेरवानी, पठानी सूट इत्यादि प्रमुख। औरतें भी कुर्तों का इस्तेमाल करती हैं किन्तु इन्हें आमतौर पर कुर्ती और अन्य नामों से पुकारा जाता है। वियतनामी एओ दाई कुर्ता के समान है।
इन्हें भी देखें
एओ दाई
साड़ी
खादी
धोती
भारतीय पोशाक
कुर्ती
शेरवानी
पजामा
श्रेणी:भारतीय पोशाक
श्रेणी:परिधान