Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुग़रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दाएँ|अंगूठाकार|पहला उस्मानी तुग़रा, ओरहान (1326)। तुग़रा (ota طغرا) एक सुल्तान का सुलेखी हस्ताक्षर या चिह्न है, जो उनके सभी आधिकारिक दस्तावेज़ों और पत्राचार पर लिखा जाता था। यह तमग़े से प्रेरित है, और इसे सुल्तान के तहत ढाले गए सिक्कों पर भी छापा जाता था। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर तुग़रे के बहुत विस्तृत सजाया जाता था, जैसे सुलेमान भव्य के लिए, जो उस्मानी कला की रचनाएँ थी। तुग़रे को सुल्तान के शासनकाल की शुरुआत में निशानजी (दरबारी सुलेखक) द्वारा तैयार किया जाता था। सबसे पहले तुग़रे 14वीं शताब्दी के हैं।https://www.britishmuseum.org/explore/highlights/highlight_objects/me/t/tughra_of_suleiman.aspx Tughra of Suleiman the Magnificent 2010-05-14 The British Museum 1949,0409,0.86 https://web.archive.org/web/20100918022316/http://www.britishmuseum.org/explore/highlights/highlight_objects/me/t/tughra_of_suleiman.aspx 2010-09-18 2010-06-05 तुग़र प्राचीन मिस्र के कार्तूश या ब्रिटिश शासकों के शाही चिह्नों के समान है। प्रत्येक उस्मानी सुल्तान का अपना अलग तुग़रा था। नाम तुग़रा नाम का उद्गम तुग़रग़ नाम का तुर्की चिह्न है। हालाँकि एक और संभावना है कि फ़ारसी सुलेखकों सुल्तान के नाम को तुरग़ा नामक धनुष जैसे आकार में अभिकल्पित करते थे, जिसका नाम समय के साथ तुग़रा बना।Beyond The Legacy Of Genghis Khan Abolala Soudavar 418 2012 महमूद काश्गरी ने अपने विश्वकोश दीवान लुग़ात अल-तुर्क में लिखा:Beyond The Legacy Of Genghis Khan Abolala Soudavar 2012 418 तुग़रग़ ओगुज़ बोली [में] राजा का चिह्न और हस्ताक्षर होता है और [पश्चिमी] तुर्कों के लिए अनजाना है; में इसका उद्गम नहीं जानता। उस्मानी सुल्तानों के तुग़रे दाएँ|अंगूठाकार|सुलेमान चलबी द्वारा ढाला गया अकचे (1404)। यह तुग़रा वाला पहला उस्मानी सिक्का है (पश्चभाग: "अमीर सुलेमान बायज़ीद का पुत्र")। अन्य तुग़रे हालाँकि तुग़रे की पहचान उस्मानी सुल्तानों से की जाती है, उनका प्रयोग अन्य राज्यों में भी किया जाता था, जैसे कि क़ाजार ईरान, सफ़वी साम्राज्य, क्रीमियाई ख़ानत, और कज़ान ख़ानत। मुग़ल "तुग़रा" गोल आकार का था।https://www.google.com/books/edition/Islamic_Law_in_the_Indian_Ocean_World/lQw8EAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%22Mughal%22+%22Tughra%22+circular&pg=PT80&printsec=frontcover Islamic Law in the Indian Ocean World: Texts, Ideas and Practices Kooria Mahmood Ravensbergen Sanne 2021-09-23 Routledge 978-1-000-43535-1 en  संदर्भ श्रेणी:इस्लामी सुलेखन श्रेणी:हस्ताक्षर श्रेणी:तुर्की शब्द