411 REFERENCE · Wikipedia
एयर इंडिया उड़ान 101
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एयर इंडिया उड़ान 101 दुर्घटना Air-India_Boeing_707-400_Manteufel.jpg 200px एयर इंडिया बोईंग 707 24 जनवरी 1966 मोंट ब्लाँक, फ़्रांस बोईंग 707-437 कंचनजंगा एयर इंडिया VT-DMN सहर अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, बॉम्बे, भारत दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, दिल्ली, भारत बेरुत अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, बेरुत, लेबनान जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जिनेवा, स्विट्जरलैंड हीथ्रो विमानक्षेत्र, लंदन, यूनाइटेड किंगडम 106 11 0 117 (सभी) 0
एयर इंडिया उड़ान 101 (Air India Flight 101) बॉम्बे से लंदन के लिए निर्धारित एयर इंडिया की यात्री उड़ान थी जो दुर्घटनावश 24 जनवरी 1966 को फ़्रांस में मोंट ब्लाँक पहाड़ से टकरा गई थी। दुर्घटना में कर्मीदल के 11 सदस्यों के साथ-साथ सभी 106 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। इसी विमान दुर्घटना में भारतीय परमाणु वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु हुई थी।
दुर्घटना
एयर इंडिया फ़्लाइट 101 बॉम्बे (अब मुम्बई) से लंदन के लिए निर्धारित यात्री उड़ान थी और दुर्घटना वाले दिन बोईंग 707 द्वारा संचालित की जा रही थी। इसका पंजीकरण वी॰टी॰-डी॰एम॰एन॰ (VT-DMN) और नाम कंचनजंगा था। बॉम्बे से उड़ान भरने के पश्चात यह अपने दो निर्धारित ठहरावों, दिल्ली और बेरूत, में रुकने के बाद जिनेवा की तरफ़ जा रही थी। जहाज के पायलट को ऐसा लगा कि वह मोंट ब्लाँक को पार कर चुका है और इसी गलतफ़हमी में उसने जहाज की ऊँचाई कम करनी शुरू कर दी और मोंट ब्लाँक से विमान की टक्कर हो गई। विमान विध्वंस हो गया और सभी 106 यात्रियों और 11 चालक दल के सदस्यों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यात्रियों में भारतीय वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष होमी जहांगीर भाभा भी शामिल थे, जिनका निधन इसी दुर्घटना में हुआ था।http://aviation-safety.net/database/record.php?id=19660124-0 Accident description एवियेशन सेफ्टी नेटवर्क 28 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131203015734/http://aviation-safety.net/database/record.php?id=19660124-0 3 दिसंबर 2013 live मेंडिस शॉन 26 जुलाई 2004 http://www.airwhiners.net/whine_cheez/20040726.htm Air India : The story of the aircraft Airwhiners.net 28 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20160724221328/http://www.airwhiners.net/whine_cheez/20040726.htm 24 जुलाई 2016 dead http://www.nuclearfiles.org/menu/library/biographies/bio_bhabha-homi.html Biographies – Homi Jehangir Bhabha 28 नवम्बर 2013 Nuclearfiles.org https://web.archive.org/web/20130825145338/http://www.nuclearfiles.org/menu/library/biographies/bio_bhabha-homi.html 25 अगस्त 2013 live
जाँच
दुर्घटना की जाँच में गठित कमीशन ने पाया कि विमान के पायलट की गलती के कारण यह दुर्घटना हुई। उसने मोंट ब्लाँक से अपनी दूरी का गलत आकलन लगाया और रडार नियंत्रक को यह सूचना दी। नियंत्रक ने विमान की पहाड़ से सही दूरी माप कर के पायलट को सूचित किया। पायलट ने सूचित की गई जानकारी को ग़लत समझा और अनुमान लगाया कि वह मोंट ब्लाँक चोटी को पीछे छोड़ चुका है और उसने विमान की ऊँचाई कम करनी शुरू कर दी व विमान की चोटी से सीधी टक्कर हुई।
thumb|left|
left
सन्दर्भ
101