411 REFERENCE · Wikipedia
इट (2017 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर।
इट (It) वर्ष 2017 की एक अमेरिकी डरावनी फिल्म है।The New Version of 'It' Is Shockingly Violent https://www.esquire.com/entertainment/movies/a12183223/it-2017-movie-review/ 19 जुलाई 2024 Esquire 8 सितम्बर 2017 इसे एंडी मुशिएती ने निर्देशित किया है और चेस पामर, कैरी फुकुनागा और गैरी डौबरमैन ने लिखा है। यह स्टीफन किंग के 1986 के इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है। यह फिल्म मुख्य रूप से पुस्तक के पहले आधे भाग को दिखाती है।O'Brien Lucy Stephen King's IT: 10 Key Differences Between the Book and the Movie https://www.ign.com/articles/2017/09/15/stephen-kings-it-10-key-differences-between-the-book-and-the-movie 19 जुलाई 2024 IGN 15 सितम्बर 2017 en यह इट फिल्म शृंखला की पहली फिल्म है। जैडेन लिबरहर और बिल स्कार्सगार्ड अभिनीत इस फिल्म का निर्माण न्यू लाइन सिनेमा, काट्ज़स्मिथ प्रोडक्शंस, लिन पिक्चर्स और वर्टिगो एंटरटेनमेंट ने किया था।
काल्पनिक कस्बे डेरी, मेन में स्थापित यह फिल्म बच्चों के एक समूह द लूजर्स क्लब (लिबरहर, जेरेमी रे टेलर, सोफिया लिलिस, फिन वोल्फहार्ड, वायट ओलेफ, चॉसेन जैकब्स और जैक डायलन ग्रेजर) की कहानी कहती है। वह सीवर/गटर से निकलने वाले इट नामक प्राणी से आतंकित हैं।Romano Aja It: a superb Stephen King adaptation fueled less by scary clowns than by real-life evil https://www.vox.com/culture/2017/9/6/16258652/it-movie-review-real-life-evil 19 जुलाई 2024 Vox 6 सितम्बर 2017 इस प्रक्रिया में उन्हें अपने स्वयं के व्यक्तिगत राक्षसों का सामना करना पड़ता है।
कहानी
अक्टूबर 1988 में, बारह वर्षीय बिल डेनब्रो अपने छह वर्षीय भाई जॉर्जी के लिए एक कागज़ की नाव बनाता है। जॉर्जी अपने कस्बे डेरी की बरसाती सड़कों पर नाव चलाता है। लेकिन नाव एक नाले में गिर जाती है। जब वह उसे वापस लेने का प्रयास करता है, तो जॉर्जी को नाले में एक जोकर दिखता है। वह खुद को "पेनीवाइस" बताता है। पेनीवाइस जॉर्जी को अपने करीब आने के लिए उकसाता है, फिर उसका हाथ काट देता है और उसे सीवर में खींच लेता है।
अगली गर्मियों में जून 1989 में, बिल अभी भी जॉर्जी के लापता होने से परेशान है। वह यह अनुमान लगाता है कि उसके भाई का शरीर बैरेंस नामक दलदली बंजर भूमि में बह गया होगा। वह अपने दोस्तों को वहां चलने के लिये मनाता है। वह सोचता है कि जॉर्जी अभी भी जीवित हो सकता है। बिल के नए सहपाठियों में से एक बेन हैंसकॉम को पता चलता है कि सदियों से कस्बे में अस्पष्टीकृत त्रासदियाँ और बच्चों के गायब होने की घटनाएँ होती रही हैं। बैरेंस में उन्हें बेट्टी रिप्सम नाम की एक लापता लड़की का जूता मिलता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1396484 इट
श्रेणी:अमेरिकी हॉरर फ़िल्में
श्रेणी:2017 की फ़िल्में