411 REFERENCE · Wikipedia
मोदीनगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोदीनगर Modinagar Modi mandir.jpg लक्ष्मीनारायण मंदिर, जो मोदी मंदिर भी कहलाता है मोदीनगर India Uttar Pradesh 28.828 77.569 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला ग़ाज़ियाबाद ज़िला राज्य उत्तर प्रदेश देश 130325 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 201204 दूरभाष कोड 01232 UP14 www.nppmodinagar.com
मोदीनगर (Modinagar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ियाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
अंगूठाकार|मोदीनगर मुख्य बाज़ार(मेन मार्किट) क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग - ५८ पर
मोदीनगर की स्थिति २६.८६ उत्तर अक्षांश एवं ८०.९१ पूर्व रेखांश में है। यह शहर गाजियाबाद के उत्तर-पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग- ५८ (गाजियाबाद-देहरादून) पर मेरठ व गाजियाबाद के ठीक बीच में स्थित है। इससे लगा तीसरा शहर है हापुड़। राजमार्ग के समानांतर ही उत्तर रेलवे का दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग भी जाता है। मोदीनगर से ही एक पक्की सड़क हापुड़ (२३ कि.मी) को भी जाती है। सन २०११की जनगणनाIndia अनुसार, मोदीनगर की जनसंख्या १३०३२५ है, जिसमें से ५३%पुरुष एवं ४७% स्त्रियां हैं। मोदीनगर का औसत साक्षरता दर ८८.४३% है। यहां हिंदुओं की जनसंख्या लगभग ९३.०४% है।
इस शहर की स्थापना १९३३ में रायबहादुर गूजर मल मोदी ने यहां मोदी चीनी मिल के आरंभ से की थी। http://www.modi.com/htm/intro.htm मोदी संस्थापक- परिचय १३ जून २००९ एचटीएमएल मोदी एन्टरप्राइज़ेज़ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20100326233458/http://www.modi.com/htm/intro.htm 26 मार्च 2010 dead इसका नाम अपने वंशनाम मोदी पर मोदीनगर बना कर रखा था। यहां मूलतः बेगमाबाद गाँव था, जिसका ५७१ एकड़ भाग अब इस कस्बे में आता है। बेगमाबाद की स्थापना नवाब ज़ाफर अली ने अपनी एक दिल्ली की बेगम के नाम पर की थी। इसका महत्व व मूल नाम मोदीनगर की औद्योगिक प्रगति के चलते समाप्त सा ही हो गया है। इसके साथ ही १९३९ में कोटोजेम वनस्पति और १९४० में साबुन उद्योग आरंभ किया। इस कंपनी के साबुन में खास बात यह थी, कि अबतक निर्मित साबुनों में चर्बी प्रयोग होती थी, किंतु गूजर मल जी के निर्देश पर पहली बार वनस्पति से पूर्ण हर्बल साबुन का निर्माण हुआ। उसके बाद यहां १९४१ में टिन उद्योग तथा खाद्य पदार्थ उद्योग स्थापित हुए, जिसमें से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति भारतीय सेना के लिए की जाती थी। १९४३ में यहां बिस्कुट फैक्ट्री लगाई गई। १९४४में मोती ऑयल मिल की स्थापना हुई। मोदीनगर में मोदी के उद्योगों में मुख्यतः चीनी, खाद्य तेल, कपड़ा (रेयॉन एवं रेशम सहित), साबुन, पेण्ट-रोगन, वार्निश, लालटेन, ग्लीसरीन, सूती धागे, कार्बन डाइ ऑक्साइड एवं आटा का उत्पादन होता है। रानी बाला बाई सिंधिया द्वारा बनवाया गया एक मंदिर, जो पूर्व बेगमाबाद में आता था, अब मोदीनगर के क्षेत्र में आता है। यह मोदीनगर पुलिस स्टेशन के सामने रुक्मिणी देवी कन्या इंटर कॉलिज के निकट बना हुआ है।
शिक्षा
शहर में बड़े इंजीनियरी कॉलिज व प्रबंधन संस्थान हैं, जो मोदी उद्योग-गृह द्वारा १९८० के दशक में स्थापित किए गए थे सेंटर फॉर मैनेजमेंट डव्लेप्मेंट (सी एम डी और डॉ॰के.एन.मोदी इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और के एन जी डी इंजीनियरिंग कॉलिज (के एन जी डी)। यहां और कई शैक्षणिक संस्थान भी चल रहे हैं, जैसे – एस आर एम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, यूनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स (आई आई एफ ए) और इंजीनियरिंग कॉलिज जैसे के एन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निलॉजी। इनके अलावा शहर में कई अन्य शैक्षणिक संस्थाएं भी हैं, जैसे एस आर एम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, यूनिक इंस्टीट्यूट ऑंफ मैनेजमेंट, डॉ॰ के एन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च, जिनके कारण मोदीनगर प्रदेश का एक मुख्य शैक्षिक केन्द्र बनता जा रहा है कई अच्छे पब्लिक स्कूल भी यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में रत हैं। इनकी सूची यहां के दयावती मोदी पब्लिक विद्यालय से आरंभ होती है। यह मोदी घराने का बनवाया हुआ सार्वजनिक विद्यालय है, जिसने अब तक देश को कई गुणी छात्रों की संख्या दी है। इसके बाद तुलसी राम महेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीराम माहेश्वरी पी बी ए एस इंटर कॉलेज पब्लिक मदर टेरेसा एकेडैमी, डॉ॰के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलिज –जिसका अनावरण भारत के प्रथम प्रधान मंत्री, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने १९५२ में किया था मोदीनगर में मुल्तानीमल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नाम से एक डिग्री कॉलेज भी है।
दर्शनीय स्थल
मुख्य आकर्षण
thumb|left|300px|महामाया मंदिर, मोदीनगर, ग्राम:सीकरी कलां
जैन शिकंजी: यहां की जैन शिकंजी भी इस क्षेत्र की खास प्रसिद्ध है। इसमें एक खास प्रकार का मसाला पड़ता है, जिसके कारण इसका स्वाद लोगों को याद रह जाता है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोदीनगर का प्रसिद्धतम स्थान है, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे स्थानीय लोग मोदी मंदिर कहते हैं।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग सं.५८, जो कि शहर के मध्य से होकर जाता है, पर ही स्थित है। यह १५.२ एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें निर्मित क्षेत्रफल है ०.५३ एकड़ है।.http://wikimapia.org/#lat=28.829002&lon=77.568009&z=18&l=19&m=a&v=2&gz=1;77567269;28829129;0;357;231;611;681;258;456;0 विकिमैपिया 15 अक्तूबर 2008 https://www.webcitation.org/61CZ2O6Sc?url=http://wikimapia.org/#lat=28.829002&lon=77.568009&z=18&l=19&m=a&v=2&gz=1;77567269;28829129;0;357;231;611;681;258;456;0 25 अगस्त 2011 live इसकी अभिकल्पना कानपुर के प्रसिद् वास्तुकार श्री एम एम रॉय ने की थी। ये वही थे, जिन्होंने दिल्ली के बिरला मंदिर का वार्त तैयार किया था।
महामाया मंदिर, मोदीनगर: यह देवी महामाया का एक प्राचीन मंदिर है, जो कि सीकरी कलां गाँव में पड़ता है। इस कारण ही इसे सीकरी की देवी भी कहते हैं। यहां स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित मेला प्रतिवर्ष चैत्र के नवरात्रों में लगता है। जिसमें श्रद्धालुओं की अथाह भीड़ एकत्र होती है। यह देवी दुर्गा का अवतार मानी जातीं हैं। इसके साथ ही यहां पशुओं का मेला भी लगता है। जहां गांवों के लोग पशुओं क्रय-विक्रय करते हैं।
जैन मंदिर: यहां श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर भी है। यह जैन धर्मावलंबियों मं काफी प्रचलित मंदिर है। यह मंदिर लोअर बाजार में मोदी तेल मिल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यहां वार्षिक शांतिनाथ रथयात्रा भी आयोजित की जाती है।श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजून 2020 InternetArchiveBot , मोदीनगर
लोअर बाज़ार, अपर बाज़ार, कस्बा रोड बाज़ार, गुरुद्वारा रोड बाज़ार, रुक्मिणी मार्किट, यहां के प्रमुख बाज़ार हैं।
आवागमन
वायु मार्ग
मोदीनगर का निकटतम वायु संपर्क है दिल्ली का इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा। यह मोदीनगर से लगभग ६५ कि॰मी॰ दूर है।
रेल मार्ग
मोदीनगर में उत्तर रेलवे की रेल लाइन का रेलवे स्टेशन है। यहां से गाजियाबाद जंक्शन - मेरठ सिटी - सहारनपुर रेलमार्ग की लाइन गुजरती है। इस लाइन पर अच्छा मोदीनगर रेलवे स्टेशन स्थित है। इसकी औसत समुद्रतल से ऊंचाई २२१ मी. है, और इसके दक्षिणी ओर का निकटतम स्टेशन है मुरादनगर, जो ८ कि॰मी॰ दूर है; तथा उत्तरी ओर का निकटतम स्टेशन है मुहिउद्दीनपुर, जो १० कि॰मी॰ दूर है। इसके बाद बड़े स्टेशनों में गाजियाबाद जंक्शन २५ कि.मी तथा मेरठ सिटी २१ कि॰मी॰ पर हैं।इंडिया रेल इन्फ़ोजून 2020 InternetArchiveBot पर देखें- मोदीनगर रेलवे स्टेशन
सड़क मार्ग
मोदीनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग ५८ गुजरता है। इस करण यह दिल्ली से सहारनपुर तक सीधा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां से किसी भी बड़े शहर तक सड़क संपर्क उपलब्ध है। यहां के राज्य परिवहन के बस अड्डे से सभी निकटवर्ती शहरों की बसें चलती या निकलती हैं।
इन्हें भी देखें
मोदी मंदिर
मोदी उद्योग साम्राज्य
ग़ाज़ियाबाद ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
मोदीनगर के बारे में
यूथ विवाह डॉट कॉम
http://www.dmpsmodinagar.org/ दयावती मोदी पब्लिक स्कूल
श्री योगवेदांत सेवा समिति मोदीनगर
मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का आगमनजून 2020 InternetArchiveBot प्रस्थानजून 2020 InternetArchiveBot एवं रेलवे स्टेशन का नक्शाजून 2020 InternetArchiveBot देखें
मौसम का हाल - मोदीनगर
सन्दर्भ
श्रेणी:गाज़ियाबाद ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:गाज़ियाबाद ज़िले के नगर
*