Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

के.वी. कामथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

के.वी. कामथ property raw P18 properties linked references edit edit@end P569 properties linked references edit linked P19 properties linked references edit linked P1477 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P27 properties linked references edit linked P69 properties linked references edit linked P108 properties linked references edit linked P25 properties linked references edit linked P22 properties linked references edit P570 properties linked references edit P20 properties linked references edit linked P172 properties linked references edit P102 properties references edit P1196 properties references edit P509 properties linked references edit linked P106 properties linked references edit linked P26 properties linked references edit linked P40 properties linked references edit linked P166 properties linked references edit linked P551 properties linked references edit linked P800 properties linked references edit linked P793 properties linked references edit linked P2218 properties linked references edit linked P140 property raw P109 properties linked references edit linked P856 properties linked references edit linked P7047 properties linked references edit linked P39 properties linked references edit linked P119 कुंदापुर वामन कामथ (जन्म 2 दिसम्बर 1947 को मंगलोर, कर्नाटक में) (कन्नड़/कोंकणी: ಕುಂದಾಪುರ ವಾಮನ ಕಾಮತ), भारत के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) के नॉन-एग्जिक्यूटिव (गैर-कार्यकारी) अध्यक्ष हैं। श्री कामथ ने 1 मई 1996 से 30 अप्रैल 2009 तक, कार्यकारी जिम्मेदारियों से अपनी सेवानिवृत्ति तक, आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ (CEO) के रूप में कार्य किया। प्रारंभिक जीवन कामथ का जन्म 2 दिसम्बर 1947 को मंगलौर, कर्नाटक में हुआ जहां उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन का अधिकांश हिस्सा व्यतीत किया। सेंट एलॉसियस स्कूल से हायर सेकेंडरी और प्री-यूनिवर्सिटी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त करने के लिए सूरथकल में स्थित कर्नाटक रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (जिसे अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक कहा जाता है) में दाखिला लिया। 1969 में केआरईसी से स्नातक उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने व्यावसाय प्रबंध में परास्नातक डिग्री प्राप्त रने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, अहमदाबाद (आईआईएम-ए) में दाखिला लिया। कैरियर 1971 में आईआईएम (IIM) से परास्नातक पूर्ण करने के बाद, कामथ ने आईसीआईसीआई (इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के प्रोजेक्ट फाइनेंस विभाग से अपने करियर की शुरुआत की और अनुभव प्राप्ति के लिए विभिन्न विभागों में कार्य किया जिनमे, लीजिंग जैसे नए कारोबार की स्थापना, वेंचर कैपिटल, क्रेडिट रेटिंग के साथ-साथ सामान्य प्रबंधन पदों पर कार्य शामिल थे। अपनी सामान्य प्रबंधन जिम्मेदारियों के तहत उन्होंने आईसीआईसीआई (ICICI) के कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की और उसे लागू किया। प्रारंभिक वर्षों से ही प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पर्याप्त निवेश के परिणामस्वरूप ऐसी प्रणालियां विकसित की गयीं जो आज आईसीआईसीआई को प्रतिस्पर्धी रूप से काफी सक्षम बनाती हैं। कामथ को आम तौर पर आईसीआईसीआई के कारोबार का विस्तार कर इसे कंपनियों और खुदरा ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने वाले एक प्रौद्योगिकी-सक्षम संगठन के रूप में स्वयं को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। 1988 में कामथ, मनीला स्थित एशियन डेवेलपमेंट बैंक के निजी क्षेत्र विभाग में शामिल हुए. एडीबी में उनका कार्य अनुभव प्रमुख रूप से चीन, भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस, बांग्लादेश और वियतनाम की विभिन्न परियोजनाओं में रहा था। वे कई कंपनियों के बोर्डों में एशियन डेवेलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि के रूप में शामिल थे। मई 1996 में कामथ आईसीआईसीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में वापस लौटे. कामथ ने खुदरा ग्राहकों के लिए समूह की सेवाओं के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने 1996-98 के दौरान कई गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों के अधिग्रहण की श्रृंखलाबद्ध प्रक्रिया की शुरुआत की और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के गठन का मार्ग प्रशस्त किया। निजी जीवन कामथ वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। उनकी पत्नी का नाम राजलक्ष्मी है और उनका एक पुत्र अजय कामथ तथा एक पुत्री अज्ञा कामथ पाइ हैं। उनके दो पोते हैं, नंदन कामथ पाई और लक्षण कामथ पाई जो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं। बोर्ड सदस्यता कामथ कई शैक्षिक संस्थाओं के प्रबंध-परिषद् के सदस्य हैं, जिनमे शामिल हैं - भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद, इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट, पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, गांधीनगर तथा मनिपाल यूनिवर्सिटी ऑफ हायर एजुकेशन. कामथ भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई (CII)) की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं। के.वी. कामथ को 2 मई 2009 को इन्फोसिस लिमिटेड के निदेशक बोर्ड के सदस्य के रूप में चुना गया था; मीडिया द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि श्री कामथ 2011 में श्री मूर्ति की सेवानिवृत्ति के बाद इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं। पुरस्कार मोस्ट ई-सैवी सीईओ (CEO) एशियन बैन्कान्तार्गत - द एशियन बैंकर जर्नल ऑफ सिंगापुर फ़रवरी 2008 फाइनेंस मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड - मुंबई मैनेजमेंट एसोसिएशन फ़रवरी 2008 नवोन्मेषी मानव-संसाधन कार्य-प्रणालियों के लिए सर्वश्रेष्ठ सीईओ (CEO) - वर्ल्ड एचआरडी (HRD) कांग्रेस फ़रवरी 2008 एशियन बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर - एशियन बिजनेस लीडर एवार्ड 2001 (सीएनबीसी (CNBC) एशिया) फ़रवरी 2008 आउटस्टैंडिंग बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर - सीएनबीसी (CNBC) टीवी-18, 2006 फ़रवरी 2008 बिजनेसमैन ऑफ द ईयर - बिजनेस इंडिया, 2005 फ़रवरी 2008 बिजनेसमैन लीडर अवॉर्ड ऑफ द ईयर - द इकॉनोमिक टाइम्स, 2007 फ़रवरी 2008 बिजनेसमैन ऑफ द ईयर - फोर्ब्स एशियाhttp://www.rediff.com/money/2007/nov/29kamath.htm के.वी. कामथ साल के फोर्ब्स एशिया बिजनेसमैन हैं 7 जनवरी 2011 https://web.archive.org/web/20101115160035/http://www.rediff.com/money/2007/nov/29kamath.htm 15 नवंबर 2010 live भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया - 2008http://www.hindu.com/2008/05/06/stories/2008050660611400.htm संग्रहीत प्रति 7 जनवरी 2011 https://web.archive.org/web/20080509071134/http://www.hindu.com/2008/05/06/stories/2008050660611400.htm 9 मई 2008 live सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक प्रोफाइल के.वी. कामथ का प्रोफाइल मैनेजिंग चेंज पर के.वी. कामथ के बोल आईसीआईसीआई (ICICI) को ग्लोबल जाइअन्ट में के वी कामथ ने कैसे बनाया Kamath, K. V. दिसम्बर 2, 1947 Manglore, कर्णाटक, India श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय व्यवसायी श्रेणी:भारतीय बैंकर श्रेणी:मंगलौर के लोग श्रेणी:मंगलौर निवासी श्रेणी:इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद के पूर्व छात्र श्रेणी:1947 में जन्मे लोग श्रेणी:नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक के पूर्व छात्र श्रेणी:आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक