Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोस्ट बॉक्स नं. 203 - नाला सोपारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पोस्ट बॉक्स नंबर २०३ नालासोपारा थर्ड जेंडर के संघर्ष का चित्रण : पोस्ट बॉक्स नं. 203 नाला सोपारा चित्रा मुद्गल का उपन्यास पोस्ट बॉक्स नं. 203 नाला सोपारा (2016) थर्ड जेंडर पर आधारित एक महत्वपूर्ण कृति है। इसे 2018 में गांधी साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला। यह उपन्यास न सिर्फ एक कहानी है, बल्कि समाज में थर्ड जेंडर की यथास्थिति का सजीव दस्तावेज़ है। उपन्यास का कथानक इस उपन्यास का नायक विनोद है, जो एक सम्पन्न गुजराती परिवार में पैदा हुआ, लेकिन थर्ड जेंडर होने के कारण अपने ही घर से अलग कर दिया गया। परिवार वालों ने सामाजिक शर्म के कारण उसे किन्नर समुदाय के हवाले कर दिया। बचपन से पढ़ाई में तेज़ होने के बावजूद विनोद के सपने अधूरे रह जाते हैं। वह गणित में पीएच.डी. कर प्रोफेसर बनना चाहता है, पर समाज और परिस्थितियाँ उसे यह अवसर नहीं देतीं। उपन्यास पत्र शैली में लिखा गया है। विनोद अपनी माँ को पत्र लिखता है और उनमें अपने बचपन की यादें, परिवार से दूरी का दर्द और अपने सपनों को साझा करता है। संघर्ष और संवेदनाएँ • विनोद किन्नरों की तरह तालियाँ बजाकर भीख नहीं माँगता, बल्कि मेहनत-मजदूरी करना चाहता है। • वह शिक्षा और आत्मनिर्भरता को ही जीवन का असली सहारा मानता है। • उसके भीतर पुरुषत्व की भावना है, इसलिए सामान्य किन्नरों से वह अलग है। • उपन्यास में समाज की संकीर्ण सोच, गलत धारणाएँ और पूजा-पद्धति से जुड़ी रूढ़ियाँ उजागर होती हैं। सामाजिक और राजनीतिक पहलू चित्रा मुग्दल ने यह भी दिखाया है कि राजनीति में भी किन्नरों का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में होता है। गिनोद चाहता है कि किन्नरों को आरक्षण नहीं बल्कि समान दर्जा मिले। वह समाज से अपील करता है कि माता-पिता अपने बच्चों को किन्नर समुदाय के हवाले करने के बजाय उन्हें अपने घर में स्वीकार करें। संवेदनशील घटनाएँ उपन्यास में विनोद की सहेली पूनम जोशी के साथ बलात्कार और उसकी मौत जैसे प्रसंग समाज की बेरहमी को सामने लाते हैं। वहीं, अंत में अखबार में छपी खबर—नदी से एक किन्नर की लाश मिलना—पाठक को गहरा झटका देती है। यद्यपि इसमें सीधे नहीं कहा गया, पर संकेत मिलता है कि यह लाश विनोद की ही है। साहित्यिक विशेषताएँ • यह उपन्यास पत्र-शैली में लिखा गया है। • इसमें संवेदनशील भाषा और भावनाओं की गहराई है। • गुजराती शब्दों के प्रयोग से स्थानीयता भी झलकती है। • कथानक सजीव और यथार्थपरक है, जिससे पाठक थर्ड जेंडर की पीड़ा को नज़दीक से महसूस करता है। निष्कर्ष चित्रा मुद्गल का यह उपन्यास थर्ड जेंडर के जीवन संघर्ष, उनकी आकांक्षाओं और समाज की बेरुखी का आईना है। पोस्ट बॉक्स नं. 203 नाला सोपारा हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि जब तक हम किन्नरों को भी सामान्य मनुष्य की तरह स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक उनका जीवन अधूरा ही रहेगा। संदर्भ सूची [https://www.kanchanjangha.in/wp-content/uploads/2020/05/13-%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%96-%E0%A4%AC%E0%A5%80.-%E0%A4%86%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B6-%E0%A4%A5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1-%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%AC-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE.pdf