Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजसमन्द जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजसमंद जिला 25.07 73.88 राजस्थान राजसमंद 547 2011 1156597 4,768 7 RJ30 www.rajsamand.nic.in राजसमंद भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। इसका मुख्यालय राजसमंद है। यह अरावली पर्वतमाला के बीच में स्थित है। इस शहर और जिले का नाम मेवाड़ के राणा राज सिंह द्वारा 17 वीं सदी में निर्मित एक कृत्रिम झील, राजसमन्द झील के नाम से लिया गया है। इस जिले का गठन 10 अप्रैल 1991 को उदयपुर जिले के राजनगर और कांकरोली को मिलाकर किया गया था। कुम्भलगढ़ में बना कुंभलगढ़ दुर्ग राजसमंद जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र है । राजसमंद जिले के उत्तर में अजमेर जिला , उत्तर-पूर्व में भीलवाड़ा जिला , पूर्व में चित्तौड़गढ़ जिला , दक्षिण में उदयपुर जिला और पश्चिम में पाली जिले हैं । राजनीति जिले के विधायक भीम = हरी सिंह रावत राजसमन्द = दीप्ति माहेश्वरी कुम्भलगढ = सुरेंद्र सिंह राठौड़ नाथद्वारा = विश्वराज सिंह मेवाड़ जिले के सासंद राजसमंद लोकसभा क्षेत्र = महिमा कुमारी मेवाड़ दर्शनीय स्थल श्री नाथ जी मंदिर, नाथद्वारा श्री द्वारिकाधीश जी मंदिर, कांकरोली राजसमन्द झील कुंभलगढ़ दुर्ग हल्दीघाटी रक्ततलाई, खमनोर चारभुजानाथजी मन्दिर, गढ़बोर नौ चौकी पाल, राजसमंद श्री रुपनारायण जी मंदिर, सेवंत्री श्री कुंतेश्वर महादेव फरारा दिवेर गौरम घाट, काछबली तहसीलें नाथद्वारा राजसमन्द भीम देवगढ़ कुम्भलगढ रेलमगरा आमेट गढ़बोर कुंवारियां देलवाड़ा (यह देलवाड़ा गलत दर्शाया गया है । यहां दर्शाया गया देलवाड़ा सिरोही जिले में है जबकि राजसमंद में देलवाड़ा अलग है । पंचायत समितियां खमनोर राजसमन्द भीम रेलमगरा देवगढ आमेट कुम्भलगढ देलवाड़ा श्रेणी:राजस्थान के जिले *