411 REFERENCE · Wikipedia
ल्हात्से
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ल्हात्सेLhatseལྷ་རྩེ་ ल्हात्से China Tibet 29 8 11 N 87 38 6 E तिब्बत में स्थिति शिगात्से विभाग, तिब्बत २,००० २००८ तिब्बती
ल्हात्से (Lhatse, तिब्बती: ལྷ་རྩེ་), जो चुत्सर (Chusar या Quxar) भी बुलाया जाता है, तिब्बत का एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश नामक प्रशासनिक प्रान्त मे स्थित है। ४,०५० मीटर (१३,२८७ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित यह शहर भारत में ब्रह्मपुत्र नदी कहलाने वाली यरलुंग त्संगपो नदी की घाटी में बसा हुआ है।Mayhew and Kohn (2005), p. 185. यह विभाग की राजधानी शिगात्से से १५१ किमी दक्षिण-पश्चिम में उस शहर जाने वाले एक पहाड़ी दर्रे से पश्चिम में स्थित है। आधुनिक ल्हात्से बस्ती से १० किमी उत्तर में पुराने ल्हात्से गाँव का स्थल है जहाँ एक प्राचीन गेलुगपा बौद्ध-मठ है और पास ही एक १५० मीटर (४९२ फ़ुट) ऊँची चट्टान पर यरलुंग त्संगपो महान घाटी के मुख पर खड़े एक पुराने क़िले (तिब्बती भाषा में 'द्ज़ोन्ग') के खंडहर हैं।Dowman (1988), pp. 277-278.Dorje (1999), p. 289.
मार्ग
ल्हात्से से पश्चिम में माऊंट ऍवरेस्ट और कैलाश पर्वत जाने वाले मार्ग बंट जाते हैं, जिस वजह से बहुत से पर्यटक इस बस्ती से होकर गुज़रते हैं। १९६२ के भारत-चीन युद्ध का कारण जो जम्मू व कश्मीर के चीन-अधिकृत इलाक़े अक्साई चिन से गुज़रने वाला शिंजियांग-तिब्बत राजमार्ग है वह भी ल्हात्से से ही शुरु होकर २,७४३ किलोमीटर दूर शिंजियांग प्रान्त के कारगिलिक शहर में ख़त्म होता है।http://www.tibettravel.info/get-to-tibet/xinjiang-tibet-highway.html Xinjiang-Tibet Highway (Yecheng-Burang) 7 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20100528123450/http://www.tibettravel.info/get-to-tibet/xinjiang-tibet-highway.html 28 मई 2010 dead
ल्हात्से के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
शिगात्से विभाग
शिगात्से
शिंजियांग-तिब्बत राजमार्ग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:शिगात्से विभाग
श्रेणी:तिब्बत के नगर