411 REFERENCE · Wikipedia
२६ नवम्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
२६ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३०वाँ (लीप वर्ष मे ३३१वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३५ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
१८८५ – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
१९२२- हावर्ड कार्टर और यहोवा कार्नार्वन 2000 वर्ष पुराने पिरामीड में घुसने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्होंने फराओ तूतनखामन के मकवरे में प्रवेश किया।
१९३२ – महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
१९४८ – नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
१९४९ – आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
१९६० – भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
१९६७ – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
१९८४ – इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
१९९६ – मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में 'आयल फ़ॉर फ़ुड डील' प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
१९९७ – पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
१९९८ – तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया,
१९९८ – कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया,
१९९८ – माहे (सेशल्स) में इस्रायल की 'लीनोर अबार्गिल' 1998 की 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।
१९९८ – टोनी ब्लेयर आॅयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
२००१ – नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
२००२ – बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
२००६ – इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
२००८- भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात मुक्त करा लिया। जिसमे मुख्य आंतकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया।
२०११-
इराक के बसरा शहर के अल-हरामिया बाजार में हुए 3 लगातार बम धमाकों में 10 लोग मारे गए और 45 से अधिक घायल हो गए हैं।
नाटो के हेलीकॉप्टरों द्वारा अफगानिस्तान की सीमा के निकट एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर रात में की गई बमबारी में 28 सैनिकों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।
दक्षिण मुंबई स्थित सहारा कॉम्पलेक्स, मनीष मार्केट और मोहाता मार्केट में भीषण आग लगने से तकरीबन 300 दुकानें जलकर राख हो गई।
२०१२ – सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।
२०१२ – अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।
जन्म
१९१९ – राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
१९२१ – वर्गीज कुरियन, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक
१९२२- चार्ल्स एम. शल्ज़, अमेरिकी कार्टूनिस्ट (पीनट्स) (डी 2000)
१९२३ – वी. के. मूर्ति - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र
१९२६ – यशपाल (वैज्ञानिक) - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
१९२६ – रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
१८८१ – नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
निधन
१९९५ - शंकर दयाल सिंह - भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार (जन्म 1937)
२०१४ – तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
विधि दिवस
राष्ट्रीय संविधान दिवस
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पर यह दिन
देखें
श्रेणी:नवंबर