411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय १० रुपये का नोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दस रुपये 10 123 63 सुरक्षा धागा, सूक्ष्म अक्षरांकन, वाटरमार्क, आकार में बढ़ते संख्या और एक पारदर्शी पंजीकरण उपकरणhttp://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=39#32 Are there any special features in the banknotes of Mahatma Gandhi series- 1996? Your Guide to Money Matters Reserve Bank of India 11 January 2012 dead https://web.archive.org/web/20120112123135/http://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=39 12 January 2012 जनवरी 2018 से India new 10 INR, MG series, 2018, obverse.jpg महात्मा गांधी भारतीय रिज़र्व बैंक 2017 10 Rupee (Reverse) 2017.png कोणार्क सूर्य मंदिर भारतीय रिज़र्व बैंक 2017
भारतीय 10 रुपये का नोट (₹10) भारतीय रुपये का एक सामान्य मूल्यवर्ग है। ₹10 का नोट महात्मा गाँधी श्रेणी का के सबसे पहले नोटों में से एक है, जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा जारी किया गया था। यह नोट वर्तमान में चलन में है।http://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=39#31 Mahtma Gandhi (MG) Series 1996 Your Guide to Money Matters भारतीय रिज़र्व बैंक 11 जनवरी 2012 dead https://web.archive.org/web/20120112123135/http://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=39 12 जनवरी 2012
औपनिवेशिक काल में जारी व प्रचलित 10 रुपये का नोट का 1923 से ही लगातार मुद्रण हो रहा है, जब भारतीय रिज़र्व बैंक ने नोटों के मुद्रण का पदभार सम्भाला।http://www.rbi.org.in/currency/museum/p-rep.html India Paper Money A Retrospect Republic India Issues भारतीय रिज़र्व बैंक 16 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120118054306/http://www.rbi.org.in/currency/museum/p-rep.html 18 जनवरी 2012 live
नई महात्मा गाँधी श्रेणी का नोट
५ जनवरी २०१८ को भारतीय रिज़र्व बैंक ने १० के नये नोट की बदलावों के साथ घोषणा की।https://www.rbi.org.in/scripts/FS_PressRelease.aspx?prid=42782&fn=2753 संग्रहीत प्रति 22 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180719143054/https://www.rbi.org.in/scripts/FS_PressRelease.aspx?prid=42782&fn=2753 19 जुलाई 2018 live
आकृति
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नये महात्मा गाँधी श्रेणी के १० की मुद्रा को जारी किया जिसके पश्च भाग में कोणार्क सूर्य मन्दिर है। आधार का रंग चॉकलेट भूरा है। नोट की आकृति ६३ मि॰ मी॰ x १२३ मि॰ मी॰ है।
सुरक्षा विशेषताएँ
रजिस्टर की सहायता से अरबी अंक 10 को देखा जा सकता है
देवनागरी अंक १०
मध्य भाग में महात्मा गाँधी का चित्रण
सूक्ष्म अंक 'RBI', 'भारत', 'INDIA' तथा '10'
सुरक्षा धागा जिसपर ‘भारत’ तथा 'RBI' अंकित है
दायीं ओर अशोक स्तम्भ का चित्र
अंक 10 का जल-चिह्न
ऊपर बायीं ओर तथा निचले दायीं और पर अंक पट्टिका जिसपर आरोही क्रम में 10 लिखा है
बाएँ भाग में मुद्रण वर्ष अंकित है
पुरानी महात्मा गाँधी श्रेणी का नोट
आकृति
१० का पुराना हात्मा गाँधी श्रेणी का नोट नारंगी-बैगनी रंग का है, जिसमे अग्र भाग पर महात्मा गाँधी का चित्र तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर हैं। इसमे ब्रेल पद्धति को भी शामिल किया गया है, जिससे दृष्टिबाधित लोग भी नोट को पहचान सकें। पश्च भाग में भारतीय गैण्डा, भारतीय हाथी तथा बंगाल बाघ का भारतीय जन्तु के रूप में चित्रण किया गया है।
२०११ में ₹ चिह्न को भी नोट पर सम्मिलित किया गया है।Issue of ₹10/- Banknotes with incorporation of Rupee symbol (₹) http://www.rbi.org.in/scripts/BS_ViewCurrencyPressRelease.aspx?Id=25121 भारतीय रिज़र्व बैंक 23 सितम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20150611055008/https://www.rbi.org.in/scripts/BS_ViewCurrencyPressRelease.aspx?Id=25121 11 जून 2015 live जनवरी २०१४ में भारतीय रिज़र्व बैंक ने ३१ मार्च २०१४ से सभी २००५ के पूर्व के चलन से बाहर करने की घोषणा की। यह तिथि पहले १ जनवरी २०१५ तक बढाई गयी तथा फिर इसे ३० जून २०१६ तक विस्तारित कर दिया गया।http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=107510 Withdrawal of Currencies Issued Prior to 2005 पत्र सूचना कार्यालय 25 जुलाई 2014 25 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140728232422/http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=107510 28 जुलाई 2014 live
सुरक्षा विशेषताएँ
१० के पुराने नोट पर निम्नलिखित सुरक्षा विशेषताएँ हैं:https://paisaboltahai.rbi.org.in/10.aspx RBI - 10 security features 22 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180422202328/https://paisaboltahai.rbi.org.in/10.aspx 22 अप्रैल 2018 dead
सुरक्षा धागा जिसपर 'भारत' लिखा है
महात्मा गाँधी का जल-चिह्न, जो कि मुख्य चित्र का दर्पण प्रतिबिम्ब है
नोट की अंक पट्टिका प्रतिदिप्तिशील तन्तुओं तथा विभिन्न दृश्य स्याही से मुद्रित है
वर्ष २००५ से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लाई गयी जैसे यंत्र द्वारा पढ़ी जा सकने वाला सुरक्षा धागा, जल-चिह्न तथा मुद्रण वर्ष नोट पर दिखते हैं
भाषाएँ
अन्य भारतीय रुपयाें की तरह १० के नोट पर भी इसका मूल्य १७ भाषाओं में लिखा है। अग्र भाग पर यह मूल्य अंग्रेजी तथा हिन्दी भाषाओँ में लिखा है जबकि पश्च भाग में एक भाषा पट्टिका है जिसमे भारत की २२ आधिकारिक भाषाओं में से १५ अंकित हैं। यह भाषाएँ अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार हैं। पट्टिका पर असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु तथा उर्दू अंकित है।
+ मूल्यवर्ग केन्द्रीय स्तर की आधिकारिक भाषाओं में (सबसे नीचे या छोरों पर)भाषा १०अंग्रेजी Ten rupeesहिन्दी hi दस रुपयेमूल्यवर्ग अन्य १५ राज्यस्तरीय/अन्य आधिकारिक भाषाओं में (भाषा पट्टिका पर प्रदर्शित) असमिया as দহ টকা बंगाली bn দশ টাকা गुजराती gu દસ રૂપિયા कन्नड़ kn ಹತ್ತು ರುಪಾಯಿಗಳು कश्मीरी ks دٔہ رۄپیہِ कोंकणी kok धा रुपया मलयालम ml പത്തു രൂപ मराठी mr दहा रुपये नेपाली ne दस रुपियाँ ओड़िया or ଦଶ ଟଙ୍କା पंजाबी pa ਦਸ ਰੁਪਏ संस्कृत sa दशरूप्यकाणि तमिल ta பத்து ரூபாய் तेलुगु te పది రూపాయలు उर्दू ur دس روپیے
अशोक की लाट श्रेणी
१९७० में जारी हुई १० रूपए के नोट की अशोक की लाट श्रेणी के अग्र भाग में अशोक स्तम्भ तथा मूल्यवर्ग असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु तथा उर्दू भाषाओं में अंकित था तथा पश्च भाग में दो मोर तथा अंग्रेजी भाषा में लिखा मूल्यवर्ग अंकित है।http://banknote.ws/COLLECTION/countries/ASI/IND/IND0081.htm 10 rupee banknote - 1970 - image - banknote.ws 22 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180404042325/http://www.banknote.ws/COLLECTION/countries/ASI/IND/IND0081.htm 4 अप्रैल 2018 dead
जॉर्ज षष्ठम् श्रेणी
thumb|१९३७ से १९४३ के मध्य भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी १० रुपये का नोट
thumb|१९३७ से १९४३ के मध्य भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी १० रुपये का नोट
१९३७ में जारी हुई जॉर्ज षष्ठम् श्रेणी के अग्र भाग में जॉर्ज षष्ठम् का चित्र तथा पश्च भाग में दो हाथियों के साथ मूल्यवर्ग उर्दू, हिन्दी, बंगाली, बर्मी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ तथा गुजराती भाषाओं में अंकित है।http://banknote.ws/COLLECTION/countries/ASI/IND/IND0019.htm 10 rupee banknote - 1937 - image - banknote.ws 22 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180419072737/http://banknote.ws/COLLECTION/countries/ASI/IND/IND0019.htm 19 अप्रैल 2018 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:रुपया
श्रेणी:भारतीय मुद्रा
श्रेणी:कागजी मुद्रा
श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर लेख प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाए गए लेख