411 REFERENCE · Wikipedia
कैनरी द्वीपसमूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|कैनरी द्वीपसमूह का नक़्शा
thumb|कैनरी द्वीपसमूह अफ़्रीका के उत्तरपश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित हैं
thumb|right|पिको देल तेइदे (तेनरीफ़)
कैनरी द्वीपसमूह स्पेन द्वारा नियंत्रित द्वीपों का एक समूह है जो अफ़्रीका के उत्तरपश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय है, जो लगभग एक राज्य जैसा दर्जा रखता है। इस द्वीपसमूह में (बड़े से छोटे) यह द्वीप आते हैं: तेनरीफ़ (Tenerife), ग्रान कानारिया (Gran Canaria), फ़्वेरतेवेन्तूरा (Fuerteventura), लान्सारोते (Lanzarote), ला पाल्मा (La Palma), ला गोमेरा (La Gomera), एल ईएर्रो (El Hierro), ला ग्रासीओसा (La Graciosa), आलेग्रान्सा (Alegranza), मोन्तान्या क्लारा (Montaña Clara), रोके दॅल एस्ते (Roque del Este), रोके दॅल ओएस्ते (Roque del Oeste) और इस्ला दे लोबोस (Isla de Lobos)।
इस प्रदेश की दो राजधानियाँ हैं: तेनरीफ़ के द्वीप पर स्थित सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़ (Santa Cruz de Tenerife) और ग्रान कानारिया द्वीप पर स्थित लास पालमास दे ग्रान कानारिया (Las Palmas de Gran Canaria)। तेनरीफ़ पर पिको देल तेइदे (Pico del Teide) नाम का ज्वालामुखी स्थित है जो आकार में विश्व का तीसरा सब से बड़ा ज्वालामुखी है।http://www.red2000.com/spain/canarias/tenerife/1teide.html Parque Nacional del Teide en todo sobre España 30 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20110715164433/http://www.red2000.com/spain/canarias/tenerife/1teide.html 15 जुलाई 2011 dead
प्राचीन इतिहास
मनुष्यों के आगमन से पहले इन द्वीपों पर कुछ अद्भुत जानवर रहा करते थे, जिनमें एक तीन फ़ुट बड़ी छिपकली और एक किलो के वज़न वाला दुम-से-सिर तक एक मीटर से भी लम्बा चूहा शामिल थे। इन द्वीपों पर फ़ोनीशिया, प्राचीन यूनान और कार्थेज जैसी प्राचीन सभ्यताओं के नाविक कभी-कभी आ जाते थे। रोमन इतिहासकारों का मानना है कि उनके नाविकों को यहाँ मनुष्यों के कोई निशान नहीं मिले, जबकि कार्थेज के नाविकों का कहना था के उन्होने यहाँ बड़ी इमारतों के खण्डर देखे। जब यूरोप के लोग इन द्वीपों पर पहुँचे तो यहाँ उन्हें कुछ आदिवासी बसे हुए मिले, जिन्हें "गुआंचे" (Guanche) कहा जाने लगा। यह अभी अज्ञात है कि यह लोग इन द्वीपों पर कैसे पहुँचे और इनका इतिहास क्या है। आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) और भाषावैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि कुछ गुआंचे लोग उत्तर अफ़्रीका में रहने वाले बर्बर लोगों से सम्बंधित थे।http://www.ucalgary.ca/applied_history/tutor/oldwrld/colonists/canary.html Old World Contacts/Colonists/Canary Islands 30 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20071013124301/http://ucalgary.ca/applied_history/tutor/oldwrld/colonists/canary.html 13 अक्तूबर 2007 dead
परंपरा
thumb|वर्जिन कैंडेलेरिया, कैनरी द्वीप के संरक्षक संत (तेनरीफ़)
महत्वपूर्ण बात यह है कि, पूजा कि वर्जिन कैंडेलेरिया (Virgen de Candelaria) कैनरी द्वीप के संरक्षक संत के द्वीपसमूह में मौजूद है। हर साल तेनरीफ़ के द्वीप पर बासीलीक के लिए तीर्थ.http://www.eldia.es/2011-02-02/SANTACRUZ/3-Titulo-dignidad-Basilica-iglesia-Patrona-Canarias.htm#4 Título y dignidad de Basílica para la iglesia de la Patrona de Canarias 30 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20150211235226/http://www.eldia.es/2011-02-02/SANTACRUZ/3-Titulo-dignidad-Basilica-iglesia-Patrona-Canarias.htm#4 11 फ़रवरी 2015 dead एक अन्य महत्वपूर्ण त्योहार आनंदोत्सव, सबसे महत्वपूर्ण है तेनरीफ़ में आयोजित किया जाता है.
इन्हें भी देखें
तेनरीफ़
पिको देल तेइदे
स्पेन
स्पेनी स्वायत्त समुदाय
तेनरीफ़ सभागार
कैंडेलेरिया का बैसिलिका
सांता क्रुज़ डे टेनेरिफ़ कार्निवाल
सन्दर्भ
श्रेणी:कैनरी द्वीपसमूह