411 REFERENCE · Wikipedia
क्वथनांक उन्नयन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी विलायक में कोई विलेय मिलाने पर, विलायक के क्वथनांक बढ़ जाने की प्रक्रिया क्वथनांक उन्नयन (Boiling-point elevation) कहलाती है। यह तब होता है जब कोई अवाष्पशील विलेय (जैसे, नमक) किसी शुद्ध विलायक (जैसे, जल) में मिश्रित कर दिया जाता है।
उदाहरण के लिये, जल का क्वथनांक १०० डिग्री सेल्सियस है, किन्तु यदि जल में नमक मिला दिया जाय तो जल का क्वथानांक, १०० डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।
इन्हें भी देखें
हिमांक अवनमन
श्रेणी:प्रावस्था अन्तरण