Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अज़हर मख़सूसी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अज़हर मख़सूसी हैदराबाद, तेलंगाना से संबंधित एक समाजसेवी हैं जिन्हें ब्रिटेन में समाजसेवा के लिए कॉमेन वेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाईट पुरस्कार (Commonwealth Points of Light Award) से वर्ष 2021 में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी "भूख का कोई धर्म नहीं" (‘Hunger Has No Religion’) पहल के लिए दिया गया जिसके अंतरगत उनका ग़ैर-सरकारी संगठन सानी वेलफ़ेर फ़ाउन्डेशन भारत के पाँच शहरों में 1,500 से अधिक ज़रूरतमंद लोगों को भोजन खिलाता हैhttp://www.developmentchannel.org/2021/07/07/3-563/ संग्रहीत प्रति 5 नवंबर 2021 5 नवंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211105051658/http://www.developmentchannel.org/2021/07/07/3-563/ dead । प्रयास अज़हर मख़सूसी हैदराबाद, तेलंगाना के एक ग़रीब मुस्लिम परिवार से संबंधित हैं। आरंभ में उनकी पत्नी की सहायता से 4-5 महीने तक कुछ लोगों को खाना खिला रहे थे। परंतु बाद में वह हैदराबाद के गांधी अस्पताल के निकट नियमित रूप से भोजन बाँटने लगे। उनका ग़ैर-सरकारी संगठन सानी वेलफ़ेर फ़ाउन्डेशन भारत के पाँच शहरों हैदराबाद, बंगलूरु, रायचूर, कटक और आसाम के गोवालपारा में भोजन बाँटने लगाhttps://www.news18.com/news/buzz/hunger-has-no-religion-hyderabad-activist-wins-top-uk-award-for-feeding-the-poor-3935537.html। दो रोटी अभियान मख़सूसी ने दो रोटी अभियान भी शुरू किया जिस के अंतरगत उन्होंने हैदराबाद के लोगों को प्रोत्साहित किया कि घर से निकलते समय अधिक मात्रा में भोजन लेकर निकलें ताकि किसी ग़रीब की सहायता की जा सके। देश में सम्मान मख़सूसी को अभिनेता सलमान खान ने मुम्बई में बीइंग ह्यूमन फ़ाउन्डेशन के एक समारोह में देश के छ: असली ज़िन्दगी के हीरो के तौर पर प्रस्तुत किया और उनके साथ फ़ोटो ली। इससे पहले मख़सूसी अमिताभ बच्चन के शो आज की रात ज़िन्दगी में बुलाए गए थे। कई और संगठनों ने भी मख़सूसी को सम्मानित कियाhttps://www.livehyd.com/2021/07/%E2%80%8D%E2%80%8D%E2%80%8D%E2%80%8Dhungerhasnoreligion-campaign-by-hyderabads-azhar-maqsusi/ संग्रहीत प्रति 5 नवंबर 2021 5 नवंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211105051657/https://www.livehyd.com/2021/07/%E2%80%8D%E2%80%8D%E2%80%8D%E2%80%8Dhungerhasnoreligion-campaign-by-hyderabads-azhar-maqsusi/ dead जिनमें युद्ध्वीर फ़ाण्डेशन पुरस्कार भी शामिल है जो उन्हें 2018 में प्रदान किया गयाhttps://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/man-feeding-the-poor-gets-yudhvir-award/article23605736.ece। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय समाजसेवी श्रेणी:हैदराबाद के लोग श्रेणी:युद्धवीर फाउण्डेशन पुरस्कार प्राप्तकर्ता