411 REFERENCE · Wikipedia
डालीगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेलवे स्टेशन
डालीगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन रेल लखनऊ, उत्तर प्रदेश 26.832 N 80.919 E type:railwaystation_region:IN dms inline,title ऐशबाग़–बरेली लाइन en Aishbagh-Bareilly (Vaya Sitapur, Pilibhit) lineबाराबंकी-लखनऊ उपनगरीय रेलवे लाइन en Barabanki–Lucknow Suburban Railway line रेलवे स्टेशन ४ १ ५ उपलब्ध हाँ DAL पूर्वोत्तर रेलवे (भारत)
डालीगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों में से एक है। इसका कोड DAL है। यह स्टेशन मैलानी, सीतापुर और लखनऊ के बीच चलने वाली स्थानीय यात्री ट्रेनों के लिए एक टर्मिनल के रूप में कार्य करता है। ऐश्बाग जंक्शन से आने वाली लाइनें यहाँ सीतापुर और मैलानी जंक्शन की ओर जाती है।
इतिहास
भारत में रेलवे का आगमन 1853 में हुआ। जिसके पश्चात इसका विस्तार निरंतर होता रहा है। जब लखनऊ से मीटरगेज ट्रेनें चलाने का रूट तय हुआ तो ऐशबाग़ व डालीगंज स्टेशन बनाया गये। हालांकि, रेलवे के पास इसके इतिहास से जुड़े साक्ष्य नहीं हैं। परंतु, स्टेशन पर तैनात पूर्व रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन करीब 130 वर्ष पुराना है। इसकी आयु का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि इस स्टेशन को 1886 में मीटरगेज से जोड़ा गया था।
संबंधित परियोजनाएँ
अमृत भारत स्टेशन योजना
अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेल का एक सक्रिय मिशन है जिसे रेल मंत्रालय द्वारा फ़रवरी 2023 में प्रारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य देशभर के 1275 स्टेशनों का पुनर्विकास करना है। डालीगंज जंक्शन उन 1275 स्टेशनों में से एक है। नया मुख्य प्रवेश द्वार, इस परियोजना के अंतर्गत ही, सीतापुर मार्ग की ओर खुलता है।
ऐशबाग़ जंक्शन टर्मिनल
यह परियोजना 1 मई को ऐशबाग़ स्टेशन से पीलीभीत तक की मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन के साथ प्रारंभ की गई थी। इस परियोजना के अंतर्गत उत्तर पूर्वी रेलवे ने इस स्टेशन को एक टर्मिनल और प्रमुख जंक्शन के रूप में विकसित किया है। यहाँ छह प्लेटफार्म बनाए गए हैं, साथ ही एक नया विशाल स्टेशन भवन और दोहरे प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया गया है।
गेज परिवर्तन
यह परियोजना 15 मई 2016 को प्रारंभ हुई थी। इस परियोजना के तहत लखनऊ से टनकपुर तक की मीटर गेज लाइनों को तीन चरणों में ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जाना था। पहले चरण में ऐशबाग से सीतापुर तक का कार्य 2020 तक पूरा कर लिया गया। दूसरे चरण में सीतापुर से मैलानी तक का कार्य 2022 में पूर्ण हुआ और पूरे ट्रैक का कार्य पीलीभीत तक मार्च 2024 में संपन्न हुआ।
ऐशबाग़–मानकनगर बाइपास
इस परियोजना के अंतर्गत ऐशबाग़ स्टेशन से मानकनगर तक एक किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण नगर के आरडीएसओ क्षेत्र से होकर किया गया है, जिससे गोरखपुर के लिए जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें सीधे ऐशबाग़ से मानकनगर तक जा सकें और लखनऊ जंक्शन न जाकर लोको रिवर्सल में लगने वाले समय की बचत हो सके।
सर्कुलर ट्रेन
माननीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने घोषणा की है कि मुंबई की लोकल ट्रेन की तरह एक स्थानीय ट्रेन ऐशबाग़–लखनऊ सिटी–डालीगंज–बादशाहनगर–गोमतीनगर–मल्हौर–जुग्गौर–मल्हौर–दिलकुशा–ग्वारीगांव–चारबाग मार्ग पर चलाई जाएगी, जिससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो सके। इसकी रिपोर्टें पहले ही सौंप दी गई हैं और परियोजना प्रारंभ करने की तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।
ऐशबाग़–मल्हौर दोहरीकरण और विद्युतिकरण
उत्तर पूर्वी रेलवे (NER) ने ऐशबाग़ से मल्हौर तक की रेलवे पटरियों का दोहरीकरण और विद्युतिकरण कार्य 2023 में ही पूरा कर लिया था, जो रक़ाबगंज, डालीगंज, बादशाहनगर और गोमतीनगर होकर गुजरती है।
ट्रेनें
ट्रेन नाम प्रारंभिक स्टेशन अंतिम स्टेशन डालिगंज–नकहा जंगल पैसेंजर डालिगंज जंक्शन नकहा जंगल गोरखपुर नकहा जंगल–डालिगंज पैसेंजर नकहा जंगल रेलवे स्टेशन डालिगंज जंक्शन रूहेलखंड एक्सप्रेस पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन ऐशबाग रेलवे स्टेशन रूहेलखंड एक्सप्रेस ऐशबाग रेलवे स्टेशन पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ जं.–सीतापुर जं. पैसेंजर लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन सीतापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ जं.–बाराबंकी मेमू लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन डालिगंज जं.–सीतापुर जं. पैसेंजर डालिगंज जंक्शन सीतापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन बाराबंकी–ऐशबाग मेमू बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन ऐशबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ जं.–बाराबंकी मेमू लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन सीतापुर–लखनऊ पैसेंजर सीतापुर सिटी जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन बाराबंकी–लखनऊ जं. मेमू बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ जं.–बाराबंकी मेमू लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ जं.–लखीमपुर पैसेंजर लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन लखीमपुर रेलवे स्टेशन नकहा जंगल–लखनऊ जं. पैसेंजर नकहा जंगल रेलवे स्टेशन लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन बाराबंकी–लखनऊ जं. मेमू बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन