Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अश्वशाव तारामंडल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अश्वशाव तारामंडल Equuleus Equ Equuleus IAU.svg 21 +10 NQ4 72 87th 3 10 2 None None α Equ 3.92 ऍचडी 200779 48.41 14.84 None None कुम्भ तारामंडल (Aquarius)सूंस तारामंडल (Delphinus)पर्णिन अश्व तारामंडल (Pegasus) 90 80 सितम्बर अश्वशाव या इक्वूलियस (Equuleus constellation) एक छोटा-सा तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। त्रिशंकु तारामंडल के बाद यह इस सूची का दूसरा सब से छोटा तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। इसके सभी तारे काफ़ी धुंधले हैं और उनमें से कोई भी +३.९ मैग्नीट्यूड (चमक या सापेक्ष कान्तिमान) से अधिक रोशन नहीं है। ध्यान रहे कि मैग्नीट्यूड एक विपरीत माप होता है: यह जितना अधिक हो तारे की चमक उतनी ही कम होती है। अन्य भाषाओं में अश्वशाव तारामंडल को अंग्रेज़ी में "इक्वूलियस कॉन्स्टॅलेशन" (Equuleus constellation) कहा जाता है। यूनानी भाषा में "इक्वूलियस" एक छोटे घोड़े को या घोड़े के बच्चे को कहते हैं। अश्वशाव का संस्कृत में अर्थ भी "घोड़े का बच्चा" है। वास्तव में यूनानी और संस्कृत दोनों हिंद-यूरोपीय भाषाएँ हैं और "एक्वस" और "अश्व" सजातीय शब्द हैं, जिस से यह थोड़े मिलते-जुलते भी हैं। तारे और अन्य वस्तुएँ अश्वशाव तारामंडल में ३ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें १० तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से एक के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इस तारामंडल के मुख्य तारे और अन्य वास्तुएँ इस प्रकार हैं -Ian Ridpath and Wil Tirion (2007). Stars and Planets Guide, Collins, London. ISBN 978-0007251209. Princeton University Press, Princeton. ISBN 978-0691135564. ऐल्फ़ा इक्वूलिआइ (α Equulei) - यह एक G0 III श्रेणी का +३.९२ मैग्नीट्यूड (चमक) वाला तारा है जो पृथ्वी से लगभग १८६ प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। ग़ौर से देखने पर ज्ञात हुआ है कि इसका एक साथी तारा भी है जिसके साथ यह एक द्वितारा मंडल में बंधा हुआ है। इसे किटैल्फ़ा (Kitalpha) भी कहा जाता है। गामा इक्वूलिआइ (γ Equulei) - यह एक दोहरा तारा है जिसका मुख्य तारा +४.७ मैग्नीट्यूड और साथी तारा +११.६ मैग्नीट्यूड रखता है। इसका मुख्य तारा एक परिवर्ती तारा भी है जिसकी चमक में समय के साथ हल्का बदलाव आता रहता है। डॅल्टा इक्वूलिआइ (δ Equulei) - यह एक द्वितारा है जिसके दो तारे एक-दूसरे की इर्द-गिर्द हर ५.७ सालों में एक परिक्रमा पूरी कर लेते हैं। यह किसी द्वितारा मंडल के लिए बहुत ही कम कक्षीय काल (ऑर्बिटल पीरियड) है। ऍप्सिलन इक्वूलिआइ (ε Equulei) - इस तारे को दूरबीन से देखने पर ४ तारे ज्ञात होते हैं। इस तारामंडल के क्षेत्र में कुछ आकाशगंगाएँ भी दिखाई देती हैं लेकिन वे सब काफ़ी धुंधली हैं। इन्हें भी देखें द्वितारा तारामंडल सन्दर्भ * श्रेणी:तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना