411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तरकाशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तरकाशी Uttarkashi Uttarkashi city WTK20150914-DSC 0003.jpg उत्तरकाशी नगर दृश्य उत्तरकाशी India Uttarakhand 30.727 78.437 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला उत्तरकाशी ज़िला तहसील 1158 17475 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, गढ़वाली भामस +5:30 पिनकोड 249193 दूरभाष कोड 01374 UK-10 uttarkashi.nic.in
उत्तरकाशी (Uttarkashi) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित एक नगर और हिन्दू तीर्थस्थल है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और हिमालय में भागीरथी नदी के किनारे 1158 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है।"Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
विवरण
उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के मार्ग द्वारा ऋषिकेश से 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उत्तरकाशी धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर है। यहां भगवान विश्वनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां एक तरफ जहां पहाड़ों के बीच बहती नदियां दिखती हैं वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर घने जंगल भी दिखते हैं।
पर्वतारोहण
उत्तरकाशी का एक अन्य आकर्षण पर्वतारोहण है। यहां आप पर्वतारोहण का मजा ले सकते हैं। हर-की-दून, डोडीताल, यमुनोत्री तथा गोमुख से पर्वतारोहण किया जा सकता है। यहाँ पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी, पर्वतारोही के लिए प्रशिक्षण करवाता है।
खानपान
उत्तरकाशी के अधिकांश रेस्टोरेंटों में शाकाहारी खाना मिलता है। कुछ होटलो में विशेष अनुरोध पर गढ़वाली भोजन बनाया जाता है। रोटी,चावल,झंगुरा, मंडुआ प्रमुख भोजन है। इसके साथ-साथ रायता तथा रोटी भी यहां के लोग खाते हैं।
स्थिति
प्रमुख स्थानों से दूरी:
ऋषिकेश से 148 किलोमीटर उत्तर,
दिल्ली से 372 किलोमीटर उत्तर दक्षिण में
इन्हें भी देखें
उत्तरकाशी ज़िला
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
उत्तरांचल पर्यटान की वेबसाइट पर उत्तरकाशी
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:उत्तरकाशी जिला
श्रेणी:उत्तरकाशी ज़िले के नगर
*