411 REFERENCE · Wikipedia
बोरिस जॉनसन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अलेक्जेंडर बोरिस डी फाफेल जॉनसन (जन्म: १९ जून १९६४) ब्रिटिश राजनेता हैं जो की 2019 से जुलाई 2022 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। बोरिस कन्सेर्वटिव पार्टी के नेता हैं और वह लंदन शहर के २००८ से २०१६ के बीच मेयर भी रह चुके हैं। इसके अलावा २०१६ से २०१८ तक वह विदेश मंत्री रह चुके हैं। २०१६ में यूनाइटेड किंगडम की यूरोपीय संघ की सदस्यता पर जनमत संग्रह में बोरिस प्रमुख व्यक्तित्व थे और यूरोपीय संघ को छोड़ने के अभियान के समर्थक थे।
न्यूयॉर्क शहर में उच्च-मध्यम वर्ग के ब्रिटिश परिवार में जन्मे बोरिस ने पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और बाद में राजनीति में आ गए। २०११ में वह ब्रिटेन के सासंद के चुनाव क्षेत्र हेनले (ऑक्सफ़र्डशायर में स्थित) से चुनाव जीते थे।
अपनी ही पार्टी में बगावत होने के बाद बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
== इन्हें भी देखें ==
थेरेसा मे
डेविड केमरून
== सन्दर्भ ==