Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोनम वांगचुक (सैनिक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कर्नल सोनम वाङ्चुक महावीर चक्र y 1964 5 11 शंकर, लेह जिला, लद्दाख y 2026 4 10 1964 5 11 भारत भारतीय सेना 1987–2018 कर्नल IC-45952M 4 असम रेजिमेन्टलद्दाख स्काउट्स कारगिल युद्ध महावीर चक्र कर्नल सोनम वांङ्चुक, एमवीसी (11 मई 1964-10 अप्रैल 2026) भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी थे जिन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य वीरता दिखायी थी। इसके लिये उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैनिक सम्मान है। कारगिल युद्ध के दौरान उनकी अनुकरणीय उपलब्धि के कारण, उन्हें भारतीय सेना में "लद्दाख के शेर" के रूप में जाना जाता है। उन्होंने असम रेजिमेंट और लद्दाख स्काउट्स में काम किया। आरंभिक जीवन और शिक्षा सोनम वांगचुक का जन्म 11 मई 1964 को भारतीय केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह शहर के पास खक्सल क्षेत्र के शंकर हुआ था। उनकी माँ थुपस्तान छेवांग की बहन और कुशोक बकुला रिनपोछे की भतीजी थीं। लगभग पाँच वर्ष की आयु में वर्ष 1969 में वे हिमाचल प्रदेश के सोलन चले गए। वहाँ उन्होंने सेंट ल्यूक स्कूल में चौथी कक्षा तक अध्ययन किया। बाद में 1973 में, उनका परिवार धर्मशाला चला गया जहाँ उन्होंने सेक्रेड हार्ट हाई स्कूल में पढ़ाई की। यहां दलाई लामा के निकट सम्पर्क में रहे क्योंकि क्योंकि उनके पिता 14वें दलाई लामा की सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। 1975 में उनके पिता का दिल्ली में स्थानांतरण हो गया। दिल्ली में उन्होंने द मॉडर्न स्कूल बड़ाखंभा रोड में शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। यद्यपि उनके पिता चाहते थे कि वह एक सिविल सेवक बनें http://www.reachladakh.com/in-conversation-with-col-sonam-wangchuk/2466.html In Conversation with Col. Sonam Wangchuk https://web.archive.org/web/20140812052528/http://www.reachladakh.com/in-conversation-with-col-sonam-wangchuk/2466.html 2014-08-12 किन्तु वे सेना में सम्मिलित हुए। सोनम वाङ्चुक के अनुसार, कर्नल वांगडस ने उन्हें भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जो उनके एक सम्बन्धी थे। सन्दर्भ इन्हें भी देखें सोनम वांगचुक (प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता) श्रेणी:कारगिल युद्ध श्रेणी:महावीर चक्र सम्मानित लोग श्रेणी:भारतीय बौद्ध श्रेणी:२०२६ में निधन श्रेणी:1964 में जन्मे लोग श्रेणी:Pages with unreviewed translations