Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महात्मा गाँधी जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|जनवरी 16, 2010, को आधिकारिक नामकरण समारोह के समय सड़क संकेतों के ऊपर ऐसी तख्तियाँ लगाई गई थीं। महात्मा गाँधी जिला (Mahatma Gandhi District) टॅक्सस राज्य के ह्युस्टन शहर में जातीय अंत:क्षेत्र है। जगह को अपना यह नाम भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम पर मिला है। यहाँ मुख्य रूप से कई भारतीय और पाकिस्तानी रेस्तरां और दुकानें हैं तथा बड़ी भारतीय व पाकिस्तानी आबादी निवास करती है। यह क्षेत्र समान्यतः हिलक्रोफ्ट एवेन्यू के कारण हिलक्रोफ्ट के नाम से जाना जाता है। हिलक्रोफ्ट एवेन्यू वो मुख्य मार्ग है जहाँ पर महात्मा गाँधी जिले का अधिकतर हिस्सा आता है।http://www.houstonpress.com/2011-05-26/restaurants/little-india/ Little India मई 25, 2011 सितम्बर 14, 2013 अंग्रेज़ी ह्युस्टन प्रेस शिलक्ट, कैथरीन https://web.archive.org/web/20130912161537/http://www.houstonpress.com/2011-05-26/restaurants/little-india/ 12 सितंबर 2013 dead इतिहास हालांकि क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में भारतीय दुकानें और भारतीय मूल की आबादी थी, इसको अपना यह नाम आधिकारिक तौर पर जनवरी 16, 2010, तक नहीं मिला जब सिटी ऑफ़ ह्युस्टन ने नामकरण समारोह आयोजित किया। ह्युस्टन की महापौर अनाईज़ पार्कर और ह्युस्टन में भारत के वाणिज्य दूतावास जनरल संजीव अरोड़ा ने नाम बदलने की घोषणा की। मूलतः इण्डिया कल्चर सैंटर और कई दक्षिण एशियाई व्यापारी हिलक्रोफ्ट एवेन्यू के दक्षिण एशियाई बहुल हिस्से को महात्मा गाँधी एवेन्यू नाम दिलवाना चाहते थे, परन्तु इसके लिए स्थानीय 75% वाणिज्यिक संपत्ति मालिकों के हस्ताक्षरों की आवश्यकता थी। जनवरी 16, 2010, को हुए उद्घाटन आयोजन की प्रवक्ता मनीषा गाँधी मेहता के अनुसार जिले के आयोजकों को सड़क का नाम बदलने के लिए गैर-दक्षिण एशियाई व्यापारियों के हस्ताक्षर लेने के लिए समस्या हुई। 2009 में इण्डिया कल्चर सैंटर के प्रधान सदस्य और दक्षिण एशियाई व्यापारी सड़क साइनेज के लिए $10,000 भुगतान करने के लिए सहमत हुए जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र का जिले के रूप में नामोद्दिष्ट हुआ।http://www.chron.com/news/houston-texas/article/Houston-community-celebrates-district-named-for-1613050.php Houston community celebrates district named for Gandhi जनवरी 16, 2010 सितम्बर 14, 2013 अंग्रेज़ी मोरेनो, जेनालिया ह्युस्टन क्रॉनिकल https://web.archive.org/web/20150411062824/http://www.chron.com/news/houston-texas/article/Houston-community-celebrates-district-named-for-1613050.php 11 अप्रैल 2015 live सन्दर्भ श्रेणी:एशियाई अमेरिकी संस्कृति