411 REFERENCE · Wikipedia
डॉ॰ सुभाष राय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ सुभाष राय एक हिन्दी साहित्यकार और पत्रकार हैं।
इनका जन्म जनवरी 1957 में उत्तर प्रदेश में स्थित मऊ जिला के गांव बड़ागांव में हुआ। शिक्षा काशी, प्रयाग और आगरा में हुई। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय के ख्यातिप्राप्त संस्थान के. एम. आई. से हिंदी साहित्य और भाषा में स्रातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। उत्तर भारत के प्रख्यात संत कवि दादू दयाल की कविताओं के मर्म पर शोध के लिए इन्हें डाक्टरेट की उपाधि मिली। ये कविता, कहानी, व्यंग्य और आलोचना में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने अमृत प्रभात और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचारपत्रों में शीर्ष पदों पर काम किया है। ये फिलहाल लखनऊ से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक जनसंदेश टाइम्स और हिन्दी मासिक पत्रिका समकालीन सरोकार के प्रधान संपादक हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
कविता कोश में डॉ सुभाष राय का परिचय
अनुभुति में डॉ सुभाष राय की कविता: कंस, दुर्योधन सड़क पर