411 REFERENCE · Wikipedia
शायदुल्ला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शाहीदुल्लाह (शायदुल्ला) Xaidulla / 赛图拉 شەيدۇللا शाहीदुल्लाह China Xinjiang शिंजियांग में स्थिति 36 24 N 78 03 E शिंजियांग प्रान्त, चीन - - उईग़ुर
शायदुल्ला या शाहीदुल्लाह (उइग़ुर: شەيدۇللا; अंग्रेज़ी: Xaidulla या Shahidulla) काराकाश नदी के किनारे स्थित एक स्थान है। यहाँ भारत के लद्दाख़ क्षेत्र से काराकोरम दर्रा पार करके पूर्व तुर्किस्तान में तारिम द्रोणी के शहरों को आने वाले व्यापारिक कारवान ठहरकर खेमे लगाया करते थे। वर्तमान काल में राजनैतिक दृष्टि से यह जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग राज्य के दक्षिणपश्चिमी भाग में पड़ता है और काश्गर से तिब्बत जाने वाली सड़क के किनारे स्थित है। यह मज़ार नामक बस्ती से २५ किमी पूर्व, बाज़ार दारा से १३९ किमी पश्चिम और काराकोरम दर्रे से ११० किमी उत्तर में है।Pakistan-China relations: search for politico-strategic relationship, P. L. Bhola, R.B.S.A. Publishers, 1986, ... showing the boundary at Shahidullah, which was at about 70 miles north of the Karakoram Pass ... यहाँ कश्मीर के महाराजा ने एक क़िला भी बनवाया था।Political Science Review, Volumes 3-4, Department of Political Science, University of Rajasthan., 1964, ... The Maharaja constructed a fort at a place called Shahidullah on the bank of the Karakash river, mainly in order to protect the caravans which plied between Yarkand and Leh from attacks by the Kanjut raiders from Hunza ...
इन्हें भी देखें
काराकोरम दर्रा
काश्गर
दौलत बेग ओल्दी
सन्दर्भ
श्रेणी:शिंजियांग