411 REFERENCE · Wikipedia
कैलेटा होटल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैलेटा होटल Caleta Palace Hotel in Catalan Bay, Gibraltar.jpg द कैलेटा होटल कैटालेन खाड़ी, जिब्राल्टर Gibraltar 36 8 15.147 N 5 20 27.387 W landmark GI inline,title http://caletahotel.com/
द कैलेटा होटल (The Caleta Hotel), जिसे कैलेटा पैलेस होटल (अंग्रेज़ी: Caleta Palace Hotel) के नाम से भी जाना जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक चार-सितारा होटल है। यह कैटालेन खाड़ी के किनारे पूर्वी तट पर बना हुआ है। इसका मुख भूमध्य सागर की तरफ़ है। इसको अपना यह नाम स्पेनी भाषा के ला कैलेटा से मिला है जिसका हिन्दी में अर्थ होता है 'छोटी खाड़ी'। यह नाम जिब्राल्टर पर स्पेनी शासन के समय कैटालेन खाड़ी और उसके तट पर स्थित मछुआरे के गाँव को दिया गया था। यह खाड़ी का पारम्परिक नाम है, तथा खाड़ी और होटल दोनो एक ही जगह पर स्थित हैं।
कैलेटा होटल अतिथि कमरो और सुइट के व्यापक चयन के कई विकल्प उपलब्ध कराता है। यह दो रोज़ेट मूल्यांकित इतालवी रेस्टोरेंट, जिसका नाम नुनोस है, को संचालित करता है। होटल को सम्पूर्ण जिब्राल्टर के सर्वश्रेष्ठ होटल में से एक माना जाता है। यह वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स के लगातार चार समारोह में जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है और यह ख्याति प्राप्त करने वाला कैलेटा होटल जिब्राल्टर का दूसरा होटल है। 2004 से 2008 तक यह पुरस्कार द रॉक होटल ने प्राप्त किया था, जो जिब्राल्टर का अन्य प्रमुख होटल है।
स्थिति
द कैलेटा होटल इबेरिया प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित चार सितारा होटल है। Andalucia & Gibraltar; Readers Holidays Western Mail 16 जनवरी 2010 23 दिसम्बर 2012 कार्डिफ http://www.highbeam.com/doc/1G1-216667640.html HighBeam Research द्वारा https://web.archive.org/web/20140611120129/http://www.highbeam.com/doc/1G1-216667640.html 11 जून 2014 dead HighBeam Research यह कैटालेन खाड़ी पर मौजूद है, जो जिब्राल्टर की चट्टान की पूर्वी तरफ़ स्थित एक छोटी खाड़ी और मछुआरो का गाँव है। Fury Over Holiday From Hell Birmingham Mail 8 जुलाई 1998 23 दिसम्बर 2012 बर्मिंघम मार्श, पौला http://www.highbeam.com/doc/1P2-17537906.html HighBeam Research द्वारा https://web.archive.org/web/20160415231114/https://www.highbeam.com/doc/1P2-17537906.html 15 अप्रैल 2016 dead HighBeam Research कैटालेन खाड़ी मुख्य शहर से काफ़ी अलग स्थित है तथा इसका मुख भूमध्य सागर की तरफ़ है।Bensky Patricia A Lizard in the Sun: Three Years of Zero Budget Travels 2003 iUniverse 9780595273348 9
इतिहास
होटल को वर्ष 1972 में जिब्राल्टर की सरकार से उसके होटल डेवलपमेंट ऐड प्रोग्राम (हिन्दी: होटल विकास सहायता कार्यक्रम) के तहत वित्तीय सहायता मिली थी। इस वित्तपोषण का उद्देश्य कैलेटा होटल में बिस्तरों की कुल संख्या में वृद्धि करना था।Great Britain. Colonial Office Gibraltar: Report http://books.google.com/books?id=5__P_ug4vaAC 23 दिसम्बर 2012 1972 H.M. Stationery Office 98 https://web.archive.org/web/20161224180621/https://books.google.com/books?id=5__P_ug4vaAC 24 दिसंबर 2016 live
सुविधाएँ
यह होटल एक इतालवी रेस्टोरेंट को संचालित करता है तथा विभिन्न प्रकार के अतिथि कमरो और सुइट्स उपलब्ध कराता है।Dare Annie Frommer's Mediterranean Spain with your family : from tranquil villages to the bustling Costas https://archive.org/details/frommersmediterr0000dare 2007 John Wiley & Sons Hoboken, N.J. 0470055286 Thorniley, Tessa नुनोस इटेलियन रेस्टोरेंट ब्रिटेन आधारित संघ द ऑटोमोबाइल एसोसिएशन से दो रोज़ेट प्राप्त कर चुका है।http://caletahotel.com/restaurants/ The Caleta Hotel – Restaurants Caletahotel.com 23 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130122012725/http://caletahotel.com/restaurants/ 22 जनवरी 2013 dead यह मूल्यांकन उन उत्कृष्ट रेस्टोरेंट को पुरस्कृत किया जाता है जो उच्च मानकों का लक्ष्य रखते है और उन्हें प्राप्त करते है तथा बेहतर स्थिरता को बनाए रखते हैं।http://www.theaa.com/travel/accommodation_restaurants_grading.html#tabview=tab3 Rosette awards for restaurants – Rosette award descriptions The Automobile Association 23 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121213100534/http://www.theaa.com/travel/accommodation_restaurants_grading.html#tabview=tab3 13 दिसंबर 2012 live
कैलेटा होटल को लगातार 2009 से 2012 तक जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।http://www.worldtravelawards.com/profile-310-the-caleta-hotel Profile – The Caleta Hotel World Travel Awards 23 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121108054335/http://www.worldtravelawards.com/profile-310-the-caleta-hotel 8 नवंबर 2012 dead यह पुरस्कार वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स के वार्षिक समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स पर्यटन उद्योग के सभी क्षेत्रो को सम्मानित करता है।http://www.worldtravelawards.com/about About World Travel Awards World Travel Awards 23 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130117075720/http://www.worldtravelawards.com/about 17 जनवरी 2013 dead जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल अवार्ड 2004 से 2008 तक द रॉक होटल ने जीता था।http://www.worldtravelawards.com/profile-2800-the-rock-hotel Profile – The Rock Hotel World Travel Awards 23 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121108025323/http://www.worldtravelawards.com/profile-2800-the-rock-hotel 8 नवंबर 2012 dead
दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Caleta Palace Hotel कैलेटा होटल
http://caletahotel.com/
श्रेणी:जिब्राल्टर के होटल