411 REFERENCE · Wikipedia
हाईग्रोव हाउस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2016
हाईग्रोव हाउस(Highgrove House), राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार और कैमिला, कॉर्नवाल की डचेस का पारिवारिक आवास है। यह इंग्लैंड के ग्लॉस्टर्शायर में स्थित है। इसे १८वीं सदी में बनवाया गया था, और १९८० में कॉर्नवाल की डची द्वारा खरीदे जाने से पहले भी इसके मालिक अनेक बार बदल चुके थे। इस घर में प्रवेश करने के बाद, चार्ल्स ने इस जॉर्जियन शैली का भवन को नवशास्त्रीय शैली में परिवर्तित करवाया। इस भवन औ एस्टेट की देखरेख और प्रबंधन, डची द्वारा किया जाता है। इस खूबसूरत बगीचों से भरे शाही आवास को देखने प्रतिवर्ष औसतन ३०,००० आगंतुक आते हैं। इस घर और इसके बागीचों को चार्ल्स के प्राकृतिक सिद्धान्तों पर चलाया जाता है, और इसपर अनेक टेलिविझ़न कार्यक्रम और किताब भी लिखे जा चुके हैं। चार्ल्स अक्सर यहाँ पर अपने चैरिटी के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
इन्हें भी देखें
बकिंघम पैलेस
होलीरूड पैलेस
विंडसर कासल
ब्रिटेन के राजकीय निवास
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:ब्रिटेन के महल
श्रेणी:ब्रिटेन के राजकीय निवास