411 REFERENCE · Wikipedia
दारा सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दारा सिंह Dara Singh 1.jpg 200px सोमवार, 19 नवम्बर, 1928 धरमूचक पंजाब गुरुवार, 12 जुलाई, 2012 मुम्बई (83 वर्ष) पहलवान, अभिनेता, सांसद, लेखक, निर्देशक विंदु दारा सिंह,प्रदुमन रंधावा,अमरीक सिंह रंधावा
दारा सिंह (पूरा नाम: दीदार सिंह रन्धावा, अंग्रेजी: Dara Singh, जन्म: 19 नवम्बरमेरी आत्मकथा दारा सिंह पृष्ठ 12, 1928 पंजाब, मृत्यु: 12 जुलाई 2012 मुम्बई) अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान रहे हैं।विश्व विजेता पहलवान दारा सिंह ने अपने करियर में कुश्ती के500 मुकाबले लड़े और सभी में विजय रहे ।1959मेरी आत्मकथा दारा सिंह पृष्ठ 105 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को पराजित करके कामनवेल्थ की विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। 1968 में वे अमरीका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को पराजित कर फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बन गये। उन्होंने पचपन वर्ष की आयु तक पहलवानी की और पाँच सौ मुकाबलों में किसी एक में भी पराजय का मुँह नहीं देखा। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का अन्तिम मुकाबला जीतने के पश्चात कुश्ती से सम्मानपूर्वक संन्यास ले लिया।
उन्नीस सौ साठ के दशक में पूरे भारत में उनकी फ्री स्टाइल कुश्तियों का बोलबाला रहा। बाद में उन्होंने अपने समय की मशहूर अदाकारा मुमताज के साथ हिन्दी की स्टंट फ़िल्मों में प्रवेश किया। दारा सिंह ने कई फ़िल्मों में अभिनय के अतिरिक्त निर्देशन व लेखन भी किया। उन्हें टी० वी० धारावाहिक रामायण में हनुमान के अभिनय से अपार लोकप्रियता मिली। उन्होंने अपनी आत्मकथा मूलत: पंजाबी में लिखी थी जो 1993 में हिन्दी में भी प्रकाशित हुई। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने राज्य सभा का सदस्य मनोनीत किया। वे अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक पूरे छ: वर्ष राज्य सभा के सांसद रहे।
7 जुलाई 2012 को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल मुम्बई में भर्ती कराया गया किन्तु पाँच दिनों तक कोई लाभ न होता देख उन्हें उनके मुम्बई स्थित निवास पर वापस ले आया गया जहाँ उन्होंने 12 जुलाई 2012 को सुबह साढ़े सात बजे दम तोड़ दिया।
व्यक्तिगत जीवन
दारा सिंह रन्धावा का जन्म 19 नवम्बर 1928 को अमृतसर (पंजाब) के गाँव धरमूचक में बलवन्त कौर और सूरत सिंह रन्धावा के यहाँ हुआ था। कम आयु में ही घर वालों ने उनकी मर्जी के बिना उनसे आयु में बहुत बड़ी लड़की से शादी कर दी। माँ ने इस उद्देश्य से कि पट्ठा जल्दी जवान हो जाये उसे सौ बादाम की गिरियों को खाँड और मक्खन में कूटकर खिलाना व ऊपर से भैंस का दूध पिलाना शुरू कर दिया। नतीजा यह हुआ कि सत्रह साल की नाबालिग उम्र में ही दारा सिंह प्रद्युम्न रंधावा नामक बेटे के बाप बन गये।मेरी आत्मकथा पृष्ठ 47 दारा सिंह का एक छोटा भाई सरदारा सिंह भी था जिसे लोग रंधावा के नाम से ही जानते थे। दारा सिंह और रंधावा - दोनों ने मिलकर पहलवानी करनी शुरू कर दी और धीरे-धीरे गाँव के दंगलों से लेकर शहरों तक में ताबड़तोड़ कुश्तियाँ जीतकर अपने गाँव का नाम रोशन किया।
अखाड़े का विजय रथ
1947 में दारा सिंह सिंगापुर आ गये। वहाँ रहते हुए उन्होंने भारतीय स्टाइल की कुश्ती में मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को पराजित कर कुआला लंपुर में मलेशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप जीती। उसके बाद उनका विजय रथ अन्य देशों की चल पड़ा और एक पेशेवर पहलवान के रूप में सभी देशों में अपनी धाक जमाकर वे 1952 में अपने वतन भारत लौट आये। भारत आकर 1954 में वे भारतीय कुश्ती चैम्पियन बने।
170px|thumb|दारा सिंह जापान रेस्लिंग एसोसिएशन 1955 में किंग काँग पर मुक्के बरसाते हुए
इसके बाद उन्होंने कामनवेल्थ देशों का दौरा किया और ओरिएंटल चैम्पियन किंग काँग को भी परास्त कर दिया। किंग कांग के बारे मे ये भी कहा जाता है की दारा सिंह ने किंगकांग के मुछ के बाल उखाड़ दिए थे। बाद में उन्हें कनाडा और न्यूजीलैण्ड के पहलवानों से खुली चुनौती मिली। अन्ततः उन्होंने.कलकत्ता में हुई कामनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप में कनाडा के चैम्पियन जार्ज गारडियान्का एवं न्यूजीलैण्ड के जान डिसिल्वा को धूल चटाकर यह चैम्पियनशिप भी अपने नाम कर ली। यह 1959.की घटना है।
दारा सिंह ने उन सभी देशों का एक-एक करके दौरा किया जहाँ फ्रीस्टाइल कुश्तियाँ लड़ी जाती थीं। आखिरकार अमरीका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को 29 मई 1968 को पराजित कर वे फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बन गये। उन्होंने पचपन वर्ष तक पहलवानी की और पाँच सौ मुकाबलों में किसी एक में भी पराजय का मुँह नहीं देखा। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का अन्तिम मुकाबला जीता और भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के हाथों अपराजेय पहलवान का खिताब अपने पास बरकरार रखते हुए कुश्ती से सम्मानपूर्वक संन्यास ले लिया।
व्यक्तिगत जीवन
जिन दिनों दारा सिंह पहलवानी के क्षेत्र में अपार लोकप्रियता प्राप्त कर चुके थे उन्हीं दिनों उन्होंने अपनी पसन्द से दूसरा और असली विवाह सुरजीत कौरhttp://www.dara-singh.com/about_darasingh.htm संग्रहीत प्रति 29 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120421115617/http://www.dara-singh.com/about_darasingh.htm 21 अप्रैल 2012 dead नाम की एक एम०ए० पास लड़की से किया। उनकी दूसरी पत्नी सुरजीत कौर से तीन बेटियाँ और दो बेटे हैं। पहली वाली बीबी से पैदा उनका एकमात्र पुत्र प्रद्युम्न रंधावा अब मेरठ में रहता है जबकि दूसरी से पैदा विन्दु दारासिंह मुंबई में।
2012 में पहली व अन्तिम बीमारी के बाद निधन
thumb|पहलवान दारा सिंह के शव के अन्तिम दर्शन
7 जुलाई 2012 को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल मुम्बई में भर्ती कराया गया http://www.indianexpress.com/news/dara-singh-suffers-brain-damage-doctors-say-less-chance-of-recovery/973030/ Dara Singh suffers brain damage, doctors say 'less chance' of recovery 10 जुलाई 2012अगस्त 2021 InternetArchiveBot किन्तु सघन चिकित्सा के बावजूद कोई लाभ न होता देख चिकित्सकों ने जब हाथ खड़े कर दिये http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Bollywood/Dara-Singh-taken-home-doctors-say-less-chance-of-recovery/Article1-887286.aspx Dara Singh taken home, doctors say less chance of recovery 10 जुलाई 2012 12 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120712060744/http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Bollywood/Dara-Singh-taken-home-doctors-say-less-chance-of-recovery/Article1-887286.aspx 12 जुलाई 2012 live तब उन्हें उनके परिवार जनों के आग्रह पर 11 जुलाई 2012 को देर रात गये अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और उनके मुम्बई स्थित "दारा विला" निवास पर लाया गया http://www.thehindu.com/arts/cinema/article3630394.ece Actor Dara Singh passes away 10 जुलाई 2012 12 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120715034728/http://www.thehindu.com/arts/cinema/article3630394.ece 15 जुलाई 2012 livehttp://zeenews.india.com/entertainment/celebrity/dara-singh-shifted-home-still-on-ventilator_115092.htm Dara Singh shifted home, still on ventilator 10 जुलाई 2012 Zee News Limited 10 जुलाई 2012 Noida https://web.archive.org/web/20120715035603/http://zeenews.india.com/entertainment/celebrity/dara-singh-shifted-home-still-on-ventilator_115092.htm 15 जुलाई 2012 live जहाँ उन्होंने 12 जुलाई 2012 को सुबह साढ़े सात बजे दम तोड़ दिया। जैसे ही यह समाचार प्रसारित हुआ कि "पूर्व कुश्ती चैम्पियन पहलवान अभिनेता दारा सिंह नहीं रहे" और "कभी किसी से हार न मानने वाला अपने समय का विश्वविजेता पहलवान आखिरकार चौरासी वर्ष की आयु में अपने जीवन की जंग हार गया।"http://www.indiavision.com/news/article/national/323573/dara-singh-passes-away-at-84/ Dara Singh passes away at 84. जुलाई. 1-, 2012 Indiavision news 12 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120715013353/http://www.indiavision.com/news/article/national/323573/dara-singh-passes-away-at-84 15 जुलाई 2012 dead तो उनके प्रशंसकों व शुभचिन्तकों की अपार भीड़ उनके बँगले पर जमा हो गयी। उनका अन्तिम संस्कार जुहू स्थित श्मशान घर में गुरुवार की शाम को कर दिया गया।http://www.indiavision.com/news/article/national/323714/dara-singhs-funeral-scheduled-for-late-noon/ Dara Singh's funeral scheduled for late noon जुलाई. 12, 2012 Indiavision news 12 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120715013141/http://www.indiavision.com/news/article/national/323714/dara-singhs-funeral-scheduled-for-late-noon 15 जुलाई 2012 dead
प्रमुख फिल्में
यूँ तो दारा सिंह ने पचपन वर्ष के फ़िल्मी कैरियर में कुल मिलाकर एक सौ दस से अधिक फ़िल्मों में बतौर अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक के रूप में काम किया किन्तु उनकी कुछ उल्लेखनीय फ़िल्मों का विवरण इस प्रकार है:
बतौर अभिनेता
वर्ष फ़िल्म चरित्र 2012अता पता लापताअतिथि2007 जब वी मैट दादा जी 2006 दिल अपना पंजाबीहरदम सिंह2006क्या होगा निम्मो काअमरदीप सहगल (दादाजी)2004पारिवारिक व्यवसाय2003सीमा हिन्दुस्तान कीजालिम सिंह2003कल हो न होचढा चाचा2002 शरारत श्री गुजराल2001 फ़र्ज़ तायाजी2000 दुल्हन हम ले जायेंगे 1999दुर नही ननकानाबख्तावर सिंह1999 ज़ुल्मी बाबा ठाकुर 1999 दिल्लगी वीर सिंह1998ऑटो चालक1998गुरू गोबिंद सिंह1997 लव कुश हनुमान 1995 राम शस्त्र पुलिस कमिश्नर 1994 करन 1993अनमोलदादा शमसेर1993बैचेन1992 प्रेम दीवाने लोहा लिंह1991मौत की सजाप्यारा सिंह1991 धर्म संकट दारा1991 अज़ूबा महाराजा कर्ण सिंह1990प्रतिग्यादिलावर सिंह1990नाकाबंदीधरम सिंह1989 घराना विजय सिंह पहलवान1988 पाँच फौलादी उस्ताद जी 1988 महावीरा दिलेर सिंह1986 कृष्णा-कृष्णा बलराम 1986 कर्मा धर्म1985 मर्द राजा आज़ाद सिंह 1981 खेल मुकद्दर का 1978 भक्ति में शक्ति दयानु1978 नालायक पहलवान1976 जय बजरंग बली हनुमानजी 1975 वारण्ट प्यारा सिंह1975 धरम करम भीम सिंह 1974 दुख भंजन तेरा नाम डाकू दौले सिंह1974 कुँवारा बाप 1973 मेरा दोस्त मेरा धर्म 1970 मेरा नाम जोकर रिंग मास्टर1970 आनन्द पहलवान1965 सिकन्दर-ए-आज़म सिकन्दर 1965 लुटेरा 1962 किंग कौंग जिंगु/किंग कॉग1955 पहली झलक पहलवान दारा सिंह1952 संगदिल
बतौर लेखक
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी1978 भक्ति में शक्ति
बतौर निर्देशक
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी1978 भक्ति में शक्ति 1973 मेरा दोस्त मेरा धर्म 1994करणhttps://www.gesnap.com/biography/dara-singh-wiki-bio/ Dara Singh (Hanuman) Biography » Age, Son, Wife, Height, Wiki, Family, Profile, Death 2020-04-06 Gesnap.com en-US https://web.archive.org/web/20210918215221/https://gesnap.com/biography/dara-singh-wiki-bio/ 18 सितंबर 2021 2020-04-06 dead
सन्दर्भ
मेरी आत्मकथा दारा सिंह 1993 प्रवीण प्रकाशन 1/1079-ई महरौली नई दिल्ली 110030
बाहरी कड़ियाँ
https://web.archive.org/web/20120421115617/http://www.dara-singh.com/about_darasingh.htm
(याहू पर) दारा सिंह के निधन की खबर एवं उनके दुर्लभ चित्रों का वीडियो
श्रेणी:राज्यसभा सदस्य
श्रेणी:बॉलीवुड
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:1928 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१२ में निधन
श्रेणी:पंजाबी फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:भारतीय पहलवान
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता