411 REFERENCE · Wikipedia
जॉर्डन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जॉर्डन जॉर्डन الْمَمْلَكَة الْأُرْدُنِيَّة الْهَاشِمِيَّة Flag of Jordan.svg Coat of arms of Jordan.svg الله، الوطن، الملك ("अल्लाह, देश, राजा") السلام الملكي الأردني <small> (जॉर्डन का शाही गान) अम्मान अरबी अम्मान राजा अब्दुल्ला द्वितीय जाफ़र हस्सान प्रधानमंत्री संसद अमीरात 11 अप्रैल 1921 स्वतंत्रता 25 मई 1946 संविधान 11 जनवरी 1952 89,342 0.6 110वाँ 11,484,805 2023 84वाँ 114 70वाँ
जॉर्डन या उर्दुन (अरबी: الْأُرْدُن), दक्षिण पश्चिम एशिया में अकाबा खाड़ी के दक्षिण में, सीरियाई मरुस्थल के दक्षिणी भाग में अवस्थित एक अरब देश है। देश के उत्तर में सीरिया, उत्तर-पूर्व में इराक़, पश्चिम में पश्चिमी तट और इस्राइल और पूर्व और दक्षिण में सउदी अरब स्थित हैं। जॉर्डन, इज़रायल के साथ मृत सागर और अक़ाबा की खाड़ी की तट रेखा इज़रायल, सउदी अरब और मिस्र के साथ नियंत्रण करता है। जॉर्डन का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है, विशेष रूप से अरब मरुस्थल; हालाँकी, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, जॉर्डन नदी के साथ, उपजाऊ चापाकार का हिस्सा माना जाता है। देश की राजधानी अम्मान उत्तर पश्चिम में स्थित है।
इतिहास
मेसोपोटामिया के काल से यहाँ नबाती साम्राज्य का शासन था। उन्होंने ही अरबी लिपि का विकास किया जिससे आधुनिक अरबी का लेखन आरंभ हुआ। दक्षिण में अदोम का साम्राज्य था। रोमन काल में कई स्वायत्त राज्य हुए। यहूदी विद्रोहों को दबाने के बाद इसको सीरिया फिलेस्तीना प्रांत का अंग बनाया गया। इसके बाद जॉर्डन नदी के पूर्वी तट पर पार्थियाई और बाद में तीसरी सदी में ईरानी सासानी साम्राज्य का अधिकार बना।
अरबों के साम्राज्य निर्माण काल में यह राशिदुन काल में ही अधिकृत हो गया था। इसके बाद यहाँ इस्लाम का प्रचार हुआ। कई सदियों तक इस पर इस्लामी खिलाफत जो दमिश्क और फिर बग़दाद में केन्द्रित था, का शासन रहा। मंगोल (1259), क्रूसेडर (1020), अय्यूबी (1170) तथा मामलुक शासन के बाद इस पर 1516 में उस्मानी तुर्कों का अधिकार बना। अन्य अरबी राष्ट्रों का साथ इसने भी उस्मानी तुर्को के ख़िलाफ प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया। युद्ध में तुर्की की हार हुई और यह ब्रिटिश सासन का अंग बना। 1946 में यह स्वतंत्र हुआ। जेरुशलम को लेकर इजरायल के साथ संघर्ष होता रहा। 1967 के छः दिनो के युध्द में भी जॉर्डन को अपने प्रदेश हारने पड़े।
यह भी देखिए
wikt:जार्डन (विक्षनरी)
Jordan जार्डन
श्रेणी:जॉर्डन
श्रेणी:एशिया के देश
श्रेणी:अरब लीग के देश
श्रेणी:अरबी-भाषी देश व क्षेत्र
श्रेणी:इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देश