411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय राजमार्ग ६६ (भारत)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय राजमार्ग ६६ (National Highway 66) भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह महाराष्ट्र में पनवेल (मुम्बई के समीप दक्षिण में स्थित एक शहर) से आरम्भ होकर तमिल नाडु में कन्याकुमारी तक जाता है। इसका अधिकांश भाग भारत के अरब सागर से लगे पश्चिमी तट के साथ-साथ चलता हुआ भारत की मुख्यभूमि के दक्षिणतम छोर (कन्याकुमारी) तक पहुँचता है।
== मार्ग ==
राष्ट्रीय राजमार्ग ६६ की अलग-अलग राज्यों में लम्बाई और मुख्य गंतव्य इस प्रकार हैं:
महाराष्ट्र - 482 किमी; पनवेल, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग
गोवा - 139 किमी; पणजी
कर्नाटक - 280 किमी; कारवार, भटकल, उडुपी, मैंगलुरु
केरल - 669 किमी; कासरगोड, कन्नूर, कोड़िकोड, पोन्नानी, कोच्चि, आलाप्पुड़ा, कोल्लम, तिरुवनन्तपुरम
तमिल नाडु - 56 किमी; नागरकोविल, कन्याकुमारी
== इन्हें भी देखें ==
राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत)
राष्ट्रीय राजमार्ग ६६ (भारत, पुराना संख्यांक)
राष्ट्रीय राजमार्ग १७ (भारत, पुराना संख्यांक)
== सन्दर्भ ==