411 REFERENCE · Wikipedia
शरणार्थियो हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त का कार्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त thumb|250px जिनेवा, स्विटजरलैंड फिलिपो ग्राण्डी सक्रिय dmy 1950 12 14 UNHCR.org संयुक्त राष्ट्र
शरणार्थीयो हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त का कार्याकाल (United Nations high Commisioner for Refugees , यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फ़ॉर रिफ़्यूजीस ) , संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार महासभा के प्रस्तावाधीन 3 दिसम्बर, 1949 को स्थापित हुआ था। इसका उद्देश्य शरणार्थियों की समस्याओं के प्रति आपात राहत पुनर्वास सहायता, सुरक्षा तथा स्थायी निदान उपलब्ध कराना है। इस कार्यालय द्वारा तीन वर्षों के लिए 1 जनवरी, 1951 से कार्य आरम्भ किया गया, जिसमें मुख्यतः द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणामस्वरूप बेघर हुए 10 से 20 लाख लोगों को पुनर्वासित करना शामिल था। इसके कार्यकाल की अध्यादेश द्वारा हर बार पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जाता रहा है।
मुख्यालय तथा कार्य
thumb|270px|यूएनएचसीआर का जेनेवा में स्थित मुख्यालय
यूएनएचसीआर का मुख्यालय
जेनेवा में है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदत्त सब्सिडी तथा सरकारों व गैर-सरकारी संगठनों एवं निजी व्यक्तियों के योगदानों के माध्यम से कोष उपलब्ध होता है। इस निकाय द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि शरणार्थियों के साथ अन्तरराष्ट्रीय संघ से स्वीकृत मापदण्डों के अनुरूप व्यवहार हो। इसके द्वारा 1951 में शरणार्थियों के दर्जे पर संयुक्त राष्ट्र संधि के अंगीकरण को प्रोत्साहित किया गया तथा 1967 के प्रोटोकॉल को आधार समर्थन दिया गया। यह प्रोटोकॉल शरणार्थी शब्द को परिभाषित करने के साथ-साथ शरणार्थियों के साथ व्यवहार करने के न्यूनतम मानक स्थापित करता है तथा उन्हें कानूनी स्थिति एवं कुछ
सामाजिक-आर्थिक अधिकार प्रदान करने की वकालत करता है। यह भौतिक सहायता कार्यक्रमों के माध्यम से आपात राहत उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करता है। अन्य संयुक्त राष्ट्र अभिकरण, राष्ट्रीय सरकारें, क्षेत्रीय समूह तथा निजी राहत संगठन भी यूएनएचसीआर के साथ सहयोग करते हैं।
सहायता
विश्व में शरणार्थी समस्याओं के बढ़ते विस्तार ने इस निकाय के उत्तरदायित्वों को और भी व्यापक बना दिया है। वित्तीय
कठिनाइयों के कारण इसे शिक्षा, रोजगार, आवास इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों में कटौती करनी पड़ी है। महासभा द्वारा निर्वाचित
उच्चायुक्त, महासभा या आर्थिक व सामाजिक परिषद द्वारा निर्धारित किये गये नीति-निर्देशों का अनुसरण करता है। यूएनएचसीआर को वर्ष 1955 एवं 1981 में शान्ति का नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है।
उच्च आयुक्त
क्र छायाचित्र उच्च आयुक्त राष्ट्रीयता कार्यकाल 1 100px गेरिट यान वैन ह्यूवेन गॉटहर्ट नीदरलैंड्स 1951-1956 2 ऑगस्त आर लिंडट स्विट्जरलैंड 1956-1960 3 फेलिक्स श्नायडेर स्विट्जरलैंड 1960-1965 4 100px प्रिंस सद्रुद्दीन आगा खान ईरान 1965-1977 5 पोल हार्टलिंग डेनमार्क 1978-1985 6 जीन-पियर होक स्विट्जरलैंड 1986-1989 7 100px थोरवाल्ड स्टॉलटेनबर्ग नॉर्वे 1990 8 100px सदाको ओगाटा जापान 1990-2000 9 100px रुड लुबर्स नीदरलैंड्स 2001-2005 आन्तरिक जाँच के कारण त्याग पत्र दे दिया - 100px वेंडी चैंबरलिन संयुक्त राज्य अमेरिका फरवरी-जून 2005 (अंतरिम) 10 100px एंटोनियो गुटेरेस पुर्तगाल 2005-2015 11 100px फिलिपो ग्रांडी इटली 2016-वर्तमान
सद्भावना राजदूत
उच्चायुक्त के सद्भावना राजदूत जिस साल वे नियुक्त किए गए थे वो इस प्रकार है:
1987 - बारबरा हेन्ड्रिक्स
2000 - एडेल इमाम
2001 - एंजेलिना जोली
2002 - जियोर्जियो अरमानी
2003 - जुलिएन क्लर्क
2006 - ओस्वाल्दो लापोर्ट
2006 - जॉर्ज डालारस
2007 - मुजाज़ेज़ एरोसी
2007 - जीसस वाज्केज़
2013 - याओ चेन
2013 - ख़ालेद हुसैनी
2013 - अलेक वेक
2013 - एडोस सागत
2015 - जंग वू-सुंग
2016 - केट ब्लैंचेट
2017 - प्राया लंदबर्ग
2017 - क्रिस्टिन डेविस
2017 - क्रिस्टीना मरीना
सन्दर्भ
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र
बाहरी कडियाँ
श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र विशिष्ट संस्थाएं
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार सम्मानित संगठन