411 REFERENCE · Wikipedia
१४ दिसम्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
right
14 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 348वॉ (लीप वर्ष मे 349 वॉ) दिन है। साल में अभी और 17 दिन बाकी है। भारत देशमें १४ दिसम्बर के रोज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन मनाया जाता है।
प्रमुख घटनाएँ
1911 – रुआल आमुन्सन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
1921 – एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया।
1922 – यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।
1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1982 – ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1983 – जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 – ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 – पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2003 – अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
2003 – मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2008 – भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
जन्म
1864 – जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1910 – उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार
1922 – निकोले बासोव, नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी, (मृ. 2001)
1924 – राज कपूर- भारतीय अभिनेता
1946 – संजय गाँधी - भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।
1953 – विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी।
1936 – विश्वजीत चटर्जी - भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1934 – श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1918 – बी. के. एस. अयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
निधन
1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1966 – शैलेन्द्र- गीतकार
1971 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पर यह दिन
दिसम्बर, १४