Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्रांसिस बेकन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ्राँसिस बैकन इंग्लैंड और वेल्स के अटार्नी जनरल 1613 1617 हेनरी होबर्ट हेनरी येल्वर्टन पश्चिमी दर्शन अंग्रेजी पुनर्जागरणसत्रहवीं शताब्दी का दर्शन वैज्ञानिक क्रांति Somer Francis Bacon.jpg फ्रांसिस बेकन का चित्र फ्रांस पोरबस के द्वारा 1617 ई. में, स्थान: पानी पर महल वारसा में। 22 जनवरी 1561 स्ट्रैंड, लंडन, इंग्लैंड 9 अप्रैल 1626 (उम्र 65) हाईगेट, मिडिलसेक्स, इंग्लैंड अंग्रेज पुनर्जागरण दर्शनअनुभववाद कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस्कोक्रैटिक्स (डेमोक्राइटस, एमपेडोक्लेस, पार्मेनिडेस), प्लाटो, अरिस्टोटल, सिसेरो, Niccolò Machiavelli, Michel de Montaigne, Vanoccio Biringuccio, बर्नार्ड पलीसी, Bernardino Telesio, विलियम गिलबर्ट, रोजर बैकन थॉमस हॉब्स, आईजक न्यूटन, जॉन लॉके, विलियम पेटी, इन्साइक्लोपेडीसाइट्स, बासिल मोन्टागु, थॉमस जेफ़रसन Francis Bacon Signature.svg फ्रांसिस बेकन (1561-1626) फ्रांसिस बेकन का जन्म सन 22 जनवरी 1561 में हुआ था[अंग्रेज़|अंग्रेज]] राजनीतिज्ञ, दार्शनिक और लेखक था। रानी एलिज़बेथ के राज्य में उसके परिवार का बड़ा प्रभाव था। कैंब्रिज और ग्रेज़ इन में शिक्षा प्राप्त की। 1577 में वह फ्रांस स्थित अंग्रेजी दूतावास में नियुक्त हुआ, किंतु पिता सर निकोलस बेकन की मृत्यु के पश्चात् 1579 में वापस लौट आया। उसने वकालत का पेशा अपनाने के लिए कानून का अध्ययन किया। प्रारंभ से ही उसकी रुचि सक्रिय राजनीतिक जीवन में थी। 1584 में वह ब्रिटिश लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ। संसद की, जिसमें वह 1614 तक रहा, कार्यप्रणाली में उसका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। समय समय पर वह महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रश्नों पर एलिज़बेथ को निष्पक्ष सम्मतियाँ देता रहा। कहते हैं, अगर उसकी सम्मतियाँ उस समय मान ली गई होतीं तो बाद में शाही और संसदीय अधिकारों के बीच होनेवाले विवाद उठे ही न होते। सब कुछ होते हुए भी उसकी योग्यता का ठीक ठीक मूल्यांकन नहीं हुआ। लार्ड बर्ले ने उसे अपने पुत्र के मार्ग में बाधक मानकर सदा उसका विरोध किया। रानी एलिज़ाबेथ ने भी उसका समर्थन नहीं किया क्योंकि उसने शाही आवश्यकता के लिए संसदीय धनानुदान का विरोध किया था। 1592 के लगभग वह अपने भाई एंथोनी के साथ अर्ल ऑव एसेक्स का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त हुआ। किंतु 1601 में, जब एसेक्स ने लंदन की जनता को विद्रोह के लिए भड़काया तो बेकन ने रानी के वकील की हैसियत से एसेक्स को राजद्रोह के अपराध में दंड दिलाया। प्रारंभिक जीवन फ्रांसिस बेकन का जन्म 22 जनवरी 1561 को यॉर्क हाउस, लंदन में उनके पिता सर निकोलस बेकन और उसकी दूसरी पत्नी ऐनी (कुक) बेकन द्वारा हुआ। फ्रांसिस की माँसी की शादी विलियम सेसिल, बैरन बर्घले प्रथम से हुई और बर्घले बेकन के मौसा बन गये। महत्वपूर्ण कार्य राजनीतिक और कानूनी मामलों में व्यस्त रहते हुए भी वह विज्ञान और दर्शन में गंभीर रुचि रखता था। उसकी साहित्यिक कृतियों में उसकी व्यावहारिक मनोवृत्ति दिखाई देती है। "एसेज" उसके 28 वर्षों की अवधि में लिखे गए 58 निबंधों का संग्रह है। संक्षेप, सूत्रात्मकता और चित्ताकर्षक रूपक उसकी शैली की विशेषताएँ थीं। "डि सैपिएंशिया वेटेरम" (1609), द विज़डम ऑव् द एंशिएंट्स (1619), और हिस्ट्री ऑव् द रेन ऑव् हेनरी सेवेन्थ (1622) नामक उसकी कृतियाँ ऐतिहासिक और राजनीतिक विषयों में सूक्ष्म अनुसंधान, समझ वाली बुद्धि और विश्लेषण प्रतिभा का परिचय देती है। दार्शनिक कृतियों में "इंस्टोरेशियो मैग्ना" (Instauratio Magna) और "नोवम आर्गैनम" (Novum Organum) उल्लेखनीय हैं। इनके अतिरिक्त "दि एडवांसमेंट आव लर्निग" और "डि आगमैंटिस साइंशिएरम" ज्ञानमीमांसा पर विस्तृत रचनाएँ है। वस्तुत: उसने वैज्ञानिक या दार्शनिक सिद्धांतों में कोई बहुत मौलिक योगदान नहीं किया। उसका महत्व वैज्ञानिक अन्वेषण में विशेष दिशा की अपेक्षा सहज प्रभाव ग्रहण करने पर बल देने में है। उसने जीवन में केवल एक वैज्ञानिक प्रयोग किया - यह परीक्षण करने के लिए कि शीत, वस्तु या जीवन के ह्रास को कहाँ तक रोकता है एक कुक्कुटशावक को बर्फ में बंद कर दिया। परीक्षण का पूरा प्रभाव बेकन नहीं देख पाया और इसी के दौरान शीत के प्रभाव से उसकी मृत्यु हो गई। पद और उपाधियाँ वह एलिजाबेथ के राज्य में किसी महत्वपूर्ण पद पर नहीं रहा, किंतु जेम्स प्रथम के राजा होने पर उसका भाग्य चमका। वह 1607 में सॉलिसिटर जनरल, 1613 में अटार्नी जनरल और 1618 में लार्ड चांसलर नियुक्त हुआ। 1603 में नाइट और 1618 में बेरन वेरुलम की उपाधियों से विभूषित किया गया। उसके बाद बेकन ने पतन के दिन देखे। उस पर घूसखोरी आर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। उसने आरोप स्वीकार करते हुए यह दलील दी कि उपहारों ने उसके निर्णयों को कभी प्रभावित नहीं किया। बेकन अपने पद से हटा दिया गया। जीवन के शेष दिन उसने संन्यास में बिताए। बाहरी कड़ियाँ thumb|Bacon, Sylva sylvarum बेकन के बारे में Dictionary of the History of Ideas: Baconianism Francis Bacon Research Trust - Studies of Bacon's connections to the Rosicrucians, Freemasonry, शेक्सपियर कृतियाँ The Works of Francis Bacon, the 15-volume 1857 collection edited by Spedding, Ellis and Heath (this page consists of a set of links to each of the 15 vols. at Archive.org) Francis_Bacon Francis Bacon Works by/about Francis Bacon, from Internet Archive. Scanned, illustrated original editions. Francis Bacon Books Online editions of Bacon's works Essays by Francis Bacon at Quotidiana.org The Works of Sir Francis Bacon (links) Francis Bacon Collection at Bartleby.com (searchable) श्रेणी:दार्शनिक श्रेणी:ब्रिटिश दार्शनिक श्रेणी:अंग्रेज़ लोग श्रेणी:सोलहवीं सदी के लोग