411 REFERENCE · Wikipedia
तप्त समस्थैतिक दाबन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार| समस्थैतिक रूप से दबाए गए निकल मिश्र धातु
तप्त समस्थैतिक दाबन (हॉट आइसोस्टैटिक प्रेसिंग ( HIP )), निर्माण की एक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग धातुओं की सरंध्रता (porosity) को कम करने और कई सिरेमिक सामग्रियों के घनत्व को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रम का उपयोग करके दबाये गये पदार्थ के यांत्रिक गुणों और उपयोगिता की दृष्टि से बेहतर होते हैं।
तप्त समस्थैतिक दाबन की विशेषता यह है कि इसमें -
(१) दाब के साथ ही दबाया जाने वाला पदार्थ अधिक ताप (जैसे १००० डिग्री सेल्सियस) पर गरम रखा जाता है,
(२) सभी दिशाओं से समान दाब लगाया जाता है, जिससे बनने वाला पदार्थ अपेक्षाकृत अधिक समांग (homogeneous) होता है।
सफल तप्त समस्थैतिक दाबन के लिये तीन चर - दाब, ताप और समय - का पर्याप्त नियन्त्रण आवश्यक है। HIP की सम्यक विधि का चुनाव प्रधानतः इस बात पर निर्भर करता है कि पदार्थ के गुणधर्म किस प्रकार के वांछित हैं, अवयव की ज्यामिति (स्वरूप) कैसा है, और विनिर्माण की लागत कितनी स्वीकार्य है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
What is Hot Isostatic Pressing (HIP)?
श्रेणी:औद्योगिक प्रक्रियाएँ