411 REFERENCE · Wikipedia
मराठी विश्वकोश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मराठी विश्वकोश महाराष्ट्र सरकार की खास पहल द्वारा मराठी भाषा में निर्मित 'एन्सायक्लोपीडिया ब्रिटानिका' की तरह एक ज्ञानकोश है।
मुद्रित स्वरूप में इस विश्वकोश को प्रकाशित करने का कार्य 'महाराष्ट्र राज्य विश्वकोश निर्मिती मंडल' द्वारा सन १९६० में आरम्भ किया गया। अक्टूबर २०१२ तक मराठी विश्वकोश के १८ खंड प्रकाशित किये जा चुके है। योजना के अनुसार इस विश्वकोश के दो और काया खंड प्रकाशित किये जायेंगे। उसके बाद प्रतिशब्द संग्रह, सूची संग्रह और मानचित्र संग्रह भी प्रकाशित किये जायेंगे।
इतिहास
मराठी भाषा का पहला ज्ञानकोश श्रीधर व्यंकटेश केतकर जी द्वारा प्रकाशित'महाराष्ट्रीय ज्ञानकोश' था जिसका प्रथम खण्ड १९२१ में में प्रकाशित हुआ। जनवरी, 1916 में ही वस्तुत: केतकर जी ने मराठी ज्ञानकोश के महान् साहित्यिक अनुष्ठान का औपचारिक रूप से आरंभ किया। उन्हें इसे पाँच वर्ष में प्रकाशित करने की आशा थी किंतु वास्तव में केवल पहला खंड ही सन् 1921 में निकल सका और इक्कीसवाँ खंड (अनुक्रमणिका) 1929 में प्रकाशित हुआ। 1916 से 1929 तक का 13-14 वर्ष का समय केतकर के लिए असाधारण दौड़ धूपवाली सक्रियता का था, क्योंकि उन्हें एक साथ ही ज्ञानकोश के संपादक, व्यवस्थापक, मुद्रक, प्रकाशक, यहाँ तक कि स्थान स्थान पर जाकर उसके ग्राहक बनाने का भी कार्य करना पड़ता था।
बाहरी कड़ियाँ
https://web.archive.org/web/20130524214537/http://vishwakosh.org.in/
मराठी विश्वकोश का आनलाइन संस्करण
श्रेणी:ज्ञानकोश
श्रेणी:सन्दर्भ कोश
श्रेणी:भारतीय विश्वकोश
श्रेणी:मराठी भाषा
श्रेणी:मराठी साहित्य