411 REFERENCE · Wikipedia
आपातकालीन विभाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|लुइसियाना के बेले चेस में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के अंदर मुख्य रोगी क्षेत्र।
आपातकालीन विभाग (ईडी) जिसे दुर्घटना और आपातकालीन विभाग (ए एंड ई), आपातकालीन कक्ष (ईआर), आपातकालीन वार्ड (ईडब्ल्यू) या हताहत विभाग के रूप में भी जाना जाता है।सक्र एम. वार्डरोप जे. कैजुअल्टी एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी, ऑर इमरजेंसी मेडिसिन, द इवोल्यूशन जर्नल ऑफ एक्सीडेंट & इमरजेंसी मेडिसिन सितम्बर 2000 17 5 314–319 10.1136/emj.17.5.314 https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC1725462/ 1351-0622 आपातकालीन विभाग विशेषज्ञता वाली एक चिकित्सा उपचार सुविधा है जो उन रोगियों की तीव्र देखभाल करती है जो बिना पूर्व नियुक्ति के या तो अपने स्वयं के साधन से या एम्बुलेंस के माध्यम से आते हैं। यह आमतौर पर किसी चिकित्सालय या अन्य प्राथमिक देखभाल केंद्र में स्थित होता है।
अधिकांश अस्पतालों के आपातकालीन विभाग 24 घंटे काम करते हैं। हालांकि मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए स्टाफ का स्तर अलग-अलग हो सकता है।
इतिहास
उन्नीसवीं सदी के मध्य तक यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में दुर्घटना सेवाएं कामगार क्षतिपूर्ति योजनाओं, रेलवे कंपनियों और नगर पालिकाओं द्वारा प्रदान की जाती थीं। 1911 में दुनिया का पहला विशेष ट्रॉमा केयर सेंटर अस्पताल संयुक्त राज्य अमेरिका के लुइसविले विश्वविद्यालय लुइसविले, केंटकी में खोला गया। 1930 के दशक में सर्जन अर्नोल्ड ग्रिसवॉल्ड द्वारा इसे और विकसित किया गया। इन्होंने पुलिस और अग्निशमन वाहनों को चिकित्सा आपूर्ति से सुसज्जित किया तथा अस्पताल ले जाते समय आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया।अल्बर्ट हेनरी बक ए रेफरेंस हैंडबुक ऑफ द मेडिकल साइंसेस : एम्ब्रेसिंग द एंटायर रेंज ऑफ साइंटिफिक एंड प्रैक्टिकल मेडिसिन एंड एलायड साइंसेस 1900 न्यूयॉर्क: विलियम वुड 215 https://archive.org/details/areferencehandb02buckgoog/page/215/mode/1up 10 अक्टूबर 2025रस ब्राउन 30 वेज़ वी हैव चेंज्ड द वर्ल्ड http://louisville.edu/ur/ucomm/mags/summer2000/cover_story.html लुइसविल 10 अक्टूबर 2025 3 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160303211305/http://louisville.edu/ur/ucomm/mags/summer2000/cover_story.html bot: unknown
संरचना और कार्यप्रणाली
आपातकालीन विभाग को इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि इसमें कम से कम समय में अधिकतम मरीज़ों को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके। मरीज अक्सर अस्थिर स्थिति में आते हैं इसलिए उनका शीघ्र उपचार किया जाना आवश्यक होता है। वे बेहोश हो सकते हैं और उनका चिकित्सा इतिहास, एलर्जी और रक्त समूह जैसी जानकारी अनुपलब्ध भी हो सकती हैं। आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों को न्यूनतम जानकारी के साथ भी तेज़ी से और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।पिनी रिकार्डो रल्ली मारिया लुइसा शनमुगम सरवणकुमार टेक्स्टबुक ऑफ पेशेंट सेफ्टी एंड क्लिनिकल रिस्क मैनेजमेंट 2020 स्प्रिंगर 978-3-030-59402-2 https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK585618/ 10 अक्टूबर 2025 इमरजेंसी डिपार्टमेंट क्लिनिकल रिस्क
इन्हें भी देखें
आपातकालीन चिकित्सा सेवा
प्राथमिक चिकित्सा
सन्दर्भ
श्रेणी:आपातकालीन सेवाएँ
श्रेणी:चिकित्सा आपातकाल
श्रेणी:चिकित्सा