Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दही भल्ला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अवश्य सामग्री उड़द दाल - 1 कप (250 ग्राम) भिगोकर ली हुई नारियल - ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ) हरा धनियां - 3-4 टेबल स्पून काजू - 7-8 (बारीक कटे हुए) काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (क्रश की हुई) अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ है) हींग - 1 पिंच तेल - वड़े तलने के लिए सर्व करने के लिये: दही - 1 किलो भूना जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून काला नमक -1 टेबल स्पून से थोडा़ सा ज्यादा लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून पुदीना पाउडर - 1 टेबल स्पून बनाने की विधि उड़द की दाल को अच्छी तरह साफ कीजिये, धोइये, और पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, उड़द की दाल को बिना पानी या बहुत ही कम पानी डाल कर मिक्सर से हल्की दरदरी पीस लीजिये. पिसी हुई दाल को किसी बड़े बरतन में निकालिये और दाल को हाथ से खूब फैटिये. वड़े में डालने के लिए स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए कद्दूकस किए हुए नारियल में बारीक कटे हुए काजू, क्रश काली मिर्च, थोडा़ सा हरा धनियां और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए. दही वड़ों को पानी में डाल कर रखने के लिए एक बड़े बरतन में पानी डालकर ले लीजिए और इस पानी में हींग, और नमक डालकर मिला दीजिए. दही वड़े तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. दही वड़े बनाने के लिये, एक पोलिथिन 4*6" की ले लीजिये, इसे किसी भी बोर्ड या चकले पर बिछा लीजिये. बोर्ड पर बिछी पॉलिथिन पर थोडा़ सा पानी लगाकर गीला कर लीजिये. दही को कपड़े में बांध कर, इसका पानी निकाल दीजिए, कपड़े में बचे गाढ़े दही को अच्छे से फैंट लीजिए, अब दही में 2 छोटी चम्मच चीनी और थोडा़ सा पानी डाल कर मिला दीजिए. दही वड़ा को पानी से निकालिये और दोंनो हाथों की हथेली से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और सर्विंग प्लेट में में रखते जाएं, अब मथे हुए दही को वड़ों के ऊपर डाल दीजिए और इनके ऊपर थोडा़ सा काला नमक और थोडा़ सा भूना जीरा डाल दीजिए. दही वड़ों को सर्व करने के लिए प्लेट लीजिए. इसमें अपनी पसंद अनुसार दही वड़े डालिये और ऊपर से दही डाल दीजिये. थोडा़ सा भूना जीरा, थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर, थोडा़ सा काला नमक, थोडा़ सा पुदीना पाउडर, थोडी़ सी हरी चटनी और मीठी चटनी डालकर सर्व कीजिए. सुझाव: दाल को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीसिये. दाल को अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैंटिये, दाल को थाली में डालकर हथेली से फैंटा जा सकता है. दही वड़े जल्दी ही खाने हैं तब दही वड़े को कढ़ाई से निकाल कर तुरन्त हींग नमक के पानी में डाल दीजिये. दही वड़े को बाद में खाना है ये किसी पार्टी के लिये लगाना है तो पार्टी से 2 घंटे पहले पानी को हल्का गरम कीजिये, हींग, नमक डालिये और दही वड़े पानी में डुबा दीजिये, 1 घंटे बाद दही वड़े फूल कर, सर्विंग प्लेट में लगने के लिये तैयार हो जायेंगे. श्रेणी:दूध श्रेणी:भारतीय व्यंजन