Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर प्रदेश राज्य बनाम राज नारायण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर प्रदेश राज्य बनाम राज नारायण (1975 AIR 865, 1975 SCR (3) 333) इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा निर्णीत एक केस था जिसमें भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी कदाचार का दोषी पाया गया था। यह केस सन १९७५ में राजनारायण द्वारा दायर किया गया था जो चुनाव में इंदिरा गांधी से हार गये थे। न्यायमूर्ति जगमोहनलाल सिन्हा ने अपने ऐतिहासिक निर्णय में श्रीमती गांधी की जीत को अवैध करार दिया और उन्हें ६ वर्ष के लिये चुनाव लड़ने से रोक लगा दी। इस निर्नय से भारत में एक राजनीतिक संकट खड़ा हो गया और इन्दिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी जो १९७५ से १९७७ तक रहा। परिचय 1971 में रायबरेली के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी ने विजय प्राप्त की। उनकी जीत को उनके प्रतिद्वंद्वी राजनरायण ने चुनौती दी। भारतीय राजनीति के इतिहास में इस मुकदमे को 'इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण' के नाम से जाना जाता है। बाहरी कड़ियाँ फ़ैसला जो भारी पड़ा इंदिरा गांधी पर भारी पड़ा (बिहार अभ्युदय) श्रेणी:भारत का विधिक इतिहास श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:इन्दिरा गांधी श्रेणी:इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चर्चित मुकद्दमे