Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सीस्तान द्रोणी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|सीस्तान द्रोणी क्षेत्र thumb|230px|सीस्तान क्षेत्र का अंतरिक्ष से नज़ारा - एक रेतीला तूफ़ान चलता हुआ दिख रहा है सीस्तान द्रोणी दक्षिण-पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित एक बंद जलसंभर इलाका है। यह दुनिया के सबसे शुष्क क्षेत्रों में से एक है और यहाँ अक्सर सूखा पड़ता है। यहाँ पर अफ़ग़ानिस्तान के पर्वती क्षेत्रों से बहुत से नदी-झरने पानी लाते हैं तो अफ़ग़ानिस्तान की गोदज़रेह द्रोणी में जाते हैं (यह सीस्तान द्रोणी का एक धंसा हुआ क्षेत्र है)। यहाँ पर हिन्दु कुश पर्वतों से उभरने वाली हेलमंद नदी भी अपना पानी लाती है।World Book Focus on Terrorism, World Book, Inc, World Book .com, 2002, ISBN 978-0-7166-1295-7, ... The region is crossed by the Helmand River, which flows from the Hindu Kush to the Sistan Basin on the Iranian border. The basin has several slightly salty lakes and marshes ... इतिहास सीस्तान द्रोणी के क्षेत्र में पिछले ५००० सालों से संस्कृतियाँ बस रहीं हैं और यहाँ कई पुरातन स्थल मिलें हैं। इसके ईरान वाले क्षेत्र में शहर-ए-सोख़्ता (यानि 'जला हुआ शहर') ३१०० ईसापूर्व में स्थापित हुआ था। यह हेलमंद नदी की एक उपनदी पर स्थित था जो अब सूख चुकी है, जिस से इसके निवासियों को मजबूरन यह नगर छोड़ना पड़ा। सीस्तान द्रोणी में अफ़ग़ानिस्तान का ज़रंज शहर भी है जो मध्यकाल में संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था, लेकिन अब काफ़ी हद तक रेगिस्तानी रेतों से ढका जा चुका है। यहाँ के दश्त-ए-मार्गो इलाक़े में सिंचाई की नहरों और खेतों के निशान मिले हैं जो अब रेत से भरकर वीरान हुए पड़े हैं। आधुनिक युग में इस क्षेत्र में आबादी बहुत कम है।Afghanistan: The land, Erinn Banting, Crabtree Publishing Company, 2003, ISBN 978-0-7787-9335-9, ... Lying between the deserts is the Sistan Basin. The bowl-shaped basin, where an ancient civilization flourished until the 1300s, once held water. Now, it is a semi-desert region where very little grows ... द्रोणी द्रोणी या जलसंभर उस भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहाँ वर्षा अथवा पिघलती बर्फ़ का पानी नदियों, नेहरों और नालों से बह कर एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है। भारत में यमुना का जलसंभर वह क्षेत्र है जहाँ यमुना नदी में विलय हो जाने वाले सारे नदी नाले फैले हुए है और जिसके अंत से केवल यमुना नदी ही निकास करती है। बंद जलसंभर ऐसा जलसंभर होता है जिसमें वर्षा अथवा पिघलती बर्फ़ का पानी एकत्रित हो कर किसी नदी के ज़रिये समुद्र या महासागर में बहने की बजाय किसी सरोवर, दलदली क्षेत्र या शुष्क क्षेत्र में जाकर वहीँ रुक जाता है। अंग्रेज़ी में "द्रोणी" को "बेसिन" (basin), "जलसंभर" को "वॉटरशॅड" (watershed) या "कैचमेंट" (catchment) और बंद जलसंभर को "एनडोरहेइक बेसिन" (endorheic basin) कहा जाता है। इन्हें भी देखें हेलमंद नदी सन्दर्भ श्रेणी:सीस्तान श्रेणी:ईरान के क्षेत्र श्रेणी:ईरान की स्थलाकृतियाँ श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के क्षेत्र श्रेणी:हेलमंद नदी श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान की द्रोणियाँ