411 REFERENCE · Wikipedia
आयरलैण्ड गणराज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सम्प्रभु राज्य १९१९-२२ के क्रान्तिकारी गणराज्य आयरिश गणराज्य अन्य प्रयोगों आयरलैण्ड (बहुविकल्पी)
Poblacht na hÉireannRepublic of Ireland आयरलैंड गणराज्य आयरलैंड Flag of Ireland.svg Coat_of_arms_of_Ireland.svg Ireland in European Union.svg "Amhrán na bhFiann" ("सैनिकों का गान") आयरिश
अंग्रेज़ी डबलिन 53 26 N 6 15 W डबलिन गणराज्य राष्ट्रपति ताओइसिच मैरी मैक’अलीज़ ब्रायन कोवेन १ जनवरी, १९७३ ७०,२७३ २७,१३३ १२०वां 1 E9 २.०० % ४१,४८,००० जुलाई २००५ १२२ वाँ ३९,१७,२०३ २००२ ५७ १४७.६ १३९ वाँ २००५ $१६७.९ अरब ४९ वाँ $३४,१०० ४ वाँ २०१३ decrease ०.८९९ http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 २७ जुलाई २०१४ संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम २१–२५ https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live ११वाँ स्वतंत्र यूनाइटेड किंगडम से घोषित मान्यता प्राप्त २१ जनवरी, १९१९ ६ दिसंबर, १९२२ यूरो (€) EUR GMT +० आयरिश समर टाइम +१ .ie ३५३
आयरलैंड (आयरिश: Éire, अंग्रेज़ी: Ireland), जिसे आयरलैंड गणराज्य भी कहा जाता हैं, उत्तरी-पश्चिमी यूरोप का एक सम्प्रभु राज्य है, जिसका आयरलैण्ड द्वीप की ३२ काउंटियों में से ६ पर आधिपत्य हैं। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर डबलिन है, जो द्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है, और जिसका महानगरीय क्षेत्र देश के 47.5 लाख निवासियों में से एक तिहाई का घर है। यूनाइटेड किंगडम के एक हिस्से उत्तरी आयरलैंड के साथ यह राज्य अपनी एकमात्र भूमि सीमा साझा करता है। यह अन्यथा अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है, और इसके दक्षिण में सेल्टिक सागर, दक्षिण-पूर्व में सेंट जॉर्ज का चैनल, और पूर्व में आयरिश सागर हैं। यह एक एकात्मक राज्य, संसदीय गणराज्य है। विधायिका (Oireachtas) में एक निचला सदन, Dáil Éireann, एक ऊपरी सदन, Seanad Éireann और एक निर्वाचित राष्ट्रपति (Uachtarán) शामिल हैं जो बड़े पैमाने पर औपचारिक राज्य प्रमुख के रूप में सेवारत होते हैं, लेकिन कुछ महत्त्वपूर्ण शक्तियों और कर्तव्यों के साथ। सरकार प्रमुख Taoiseach है (प्रधान मंत्री, शाब्दिक रूप से 'चीफ', हिन्दी में उपयोग नहीं किया जाने वाला एक शीर्षक है), जिसे Dáil द्वारा निर्वाचित किया जाता है और राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है; Taoiseach बदले में अन्य सरकारी मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
आंग्ल-आयरिश सन्धि के परिणामस्वरूप राज्य का निर्माण 1922 में आयरिश मुक्त राज्य के रूप में हुआ था। 1937 तक इसकी डोमिनियन की स्थिति थी जब एक नया संविधान अपनाया गया था, जिसमें राज्य को "आयरलैंड नाम दिया गया था और प्रभावी रूप से वह गणराज्य बन गया था, राज्य के प्रमुख के रूप में निर्वाचित गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के साथ। आयरलैण्ड गणराज्य अधिनियम १९४८ के बाद, आधिकारिक तौर पर 1949 में वह एक गणतंत्र घोषित किया गया था। दिसंबर 1955 में आयरलैण्ड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बन गया। यह 1973 में यूरोपीय संघ के पूर्ववर्ती यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) में शामिल हो गया। बीसवीं शताब्दी के अधिकांश समय के लिए इस राज्य का उत्तरी आयरलैण्ड के साथ कोई औपचारिक संबंध नहीं था, लेकिन 1980 और 1990 के दशकों के दौरान ब्रिटिश और आयरिश सरकारों ने "The Troubles" (मुसीबतों) के समाधान की ओर उत्तरी आयरलैंड लों के साथ काम किया। 1998 में गुड फ़्राइडे समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, आयरिश सरकार और उत्तरी आयरलैण्ड कार्यकारी ने समझौते द्वारा बनाए गए उत्तर-दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद के तहत कई नीति क्षेत्रों पर सह-संचालन किया है।
नामअवधेश कुमार
इतिहास
आयलैण्ड गणराज्य का इतिहास
स्वाधीनता मिलने से पूर्व आयरलैण्ड देश ब्रिटिश शासन के अधीन था। ३ मई १९२१ को इस देश का विभाजन हो गया और ६ दिसम्बर १९२२ को यह यू० के० से स्वतन्त्र होकर एक अलग राज्य के रूप में स्थापित्य हो गया। राज्य से इसे देश का दर्जा २९ दिसम्बर १९३७ को प्राप्त हुआ और सन १९४९ को यह देश पूर्ण रूप से रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड के नाम से दुनिया के मानचित्र पर अंकित हो गया परन्तु इसका एक भाग आज भी यू० के० के अधिकार क्षेत्र में आता है, जिसे उत्तरी आयरलैंड कहा जाता है। सन १९४९ में यह देश ब्रिटेन से स्वतन्त्र तो हो गया परन्तु आर्थिक संसाधनों के अभाव में इसकी अर्थव्यवस्था उन्नति की ओर अग्रसर नहीं हो सकी। सन १९५० में युरोपियन कमेटी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद, विकसित सदस्य देशों के सहयोग से इसकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया जिसके परिणामस्वरूप यह देश सकल घरेलू उत्पाद में विश्व में छठे स्थान पर है, इसके साथ ही राजनैतिक स्वतन्त्रता में, आर्थिक स्वतन्त्रता में, मानवाधिकार में इसकी गणना उच्चतम स्तर पर की जाती है।
भूगोल
संस्कृति
आयरलैंड की मूल, जो पारम्परिक संस्कृति है, वह अब गाँवों तक ही सीमित रह गयी है। गाँवों में बसे आयरिश अपनी संस्कृति के प्रति आज भी उतने ही आस्थावान है जितने पहले हुआ करते थे। वे उन रीति-रिवाजों, परम्पराओं को जीवन्त किये हुए है जो किसी भी देश की पहचान होती है। आयरिश खुले विचारों के होते हैं। वे अपने विचारों और भावों को प्रदर्शित करने में जरा भी संकोच नहीं करते। यही खुलापन उनकी व्यवहारकुशला को और भी सुदृढ़ बनाता हैं। आयरिश और अँग्रेजी यहाँ की मुख्य भाषाएं है। आयरिश भाषा इस देश की मातृभाषा है और अँग्रेजी को सरकारी तौर पर दूसरी भाषा का स्थान प्राप्त है। बोल-चाल में आयरिश और अँग्रेजी दोनों भाषाओं का प्रयोग होता है परन्तु अँग्रेजी भाषा मुख्य रूप से ज्यादा प्रयोग की जाती है। समय के साथ यहाँ की जीवन-शैली में भी बड़ा परिवर्तन आया। बड़े घरो का स्थान छोटे अपार्टमेंटस ने ले लिया, फायरपेलेस का स्थान सेंट्रल हीटिग सिस्टम ने ले लिया और पारम्परिक आयरिश भोजन की जगह फास्ट फूड ने ले ली। आयरिश भोजन में मुख्य रूप से माँस और आलू का उपयोग बहुतायत मात्रा में होता है। विभिन्न प्रकार के अनाजों से बनी ब्रेड यहाँ के लोगों के भोजन का आधार है। आयरिश अपने स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक जागरूक है इसलिए वे ताजी सब्जियों के साथ शहद को भी अपने भोजन में शामिल करते हैं। भारतीय, चायनीज, इटैलियन और मैक्सिकन भोजन यहाँ के लोगों की पसन्द बन रहा है परन्तु फास्ट फूड युवा वर्ग की मुख्य पसन्द है। आयरलैंड की पब संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
कृषि एवं उद्योग
आयरिश कृषि मुख्यतः वनस्पति पर आधारित उद्योग के रूप विकसित हुई है। भूमि के एक बड़े भाग को पशुओं के चारे और भूसे के लिए दिया गया है। सन १९९८ में आयरलैंड की पूरी भूमि के क्षेत्रफल का केवल १९,५% भाग ही खेती और पशुओं के चारे के लिए उपयोग में लाई जा रही थी। लगभग ६% भूमि पर अनाज जैसे गेहूँ, जौ, मक्का आदि अनाज उगाए गए थे, १,५% भूमि पर हरी फसलों का उत्पादन हो रहा था अर्थात् भूमि का एक बड़ा भाग पशु-पालन में उपयोग हो रहा है। इसका कारण यह है कि पशु-पालन यहाँ की निर्यात-आय का मुख्य स्रोत है। पशुओं का माँस और उनसे बनने वाले डेयरी उत्पादन को यहाँ से अन्य देशों को निर्यात किया जाता है। उत्पादन कीमतों का ६०% गाय के माँस और दुग्ध उत्पादन से ही पूरा होता है। आयरलैंड विश्व में सबसे बड़े बीफ उत्पादक देश कि रूप में विकसित हो रहा है। आयरलैंड में लगभग १३०,००० किसान हैं। सन २००२ के ऑकड़ों के अनुसार १३% किसान ३५ वर्ष से कम उम्र के है, ४६% किसान ३५ और ५५ वर्ष के उम्र के बीच है, २१% किसान ५५ और ६५ वर्ष के उम्र के बीच है और २०% किसान ६५ वर्ष से अधिक उम्र के है। एक समय था जब कृषि भूमि का मालिक होना अमीर होने का प्रतीक था और आय का मुख्य स्रोत भी था। इस सर्वे से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कृषि के प्रति युवाओं का आर्कषण कम होता जा रहा है। वे नौकरी या स्वयं के व्यवसाय में अधिक रूचि ले रहे हैं। यहाँ का मुख्य रूप से उद्योग कपड़े पर छपाई, दवा और मछली-पालन है। इसके साथ खान-पान की वस्तुओं की पैकिंग और वितरण उद्योग भी है जिसके लिए यहाँ एक एफ.डी.आई। आई। व्यापार संगठन बनाया गया है जिसका इन उद्योगों पर नियन्त्रण रहता है।
शिक्षा
आयरलैंड में शिक्षा प्राइमरी, सेकेण्डरी और हाइयर तीन स्तरों पर निधारित की गयी है। पिछले कुछ वर्षो में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक विकास हुआ है। सन १९६० में हुए आर्थिक विकास के कारण शिक्षा प्रणाली में सुधार के अनेक परिवर्तन हुए है। यहाँ सभी स्तरों पर शिक्षा निशुल्क है परन्तु यह सुविधा केवल कुछ देशों के विद्यार्थियों के लिए ही है। आयरलैंड में शिक्षा प्राइमरी, सेकेण्डरी और हाइयर तीन स्तरों पर निधारित की गयी है। पिछले कुछ वर्षो में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक विकास हुआ है। सन १९६० में हुए आर्थिक विकास के कारण शिक्षा प्रणाली में सुधार के अनेक परिवर्तन हुए है। यहाँ सभी स्तरों पर शिक्षा निशुल्क है परन्तु यह सुविधा केवल ई० यू० देशों के विद्यार्थियों के लिए ही है। प्रारंभिक शिक्षा सभी स्कूलों में दी जाती है जिसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास करना है। यह शिक्षा मुख्यतः नेशनल स्कूल, मल्टीडोमिनेशनल स्कूलों में दी जाती हैं। अधिकाश विद्यार्थी सेकेंडरी स्कूल तक की शिक्षा पूरी करते ही हैं। यह शिक्षा मुख्यत:, मल्टीस्कूल, कम्प्रीहेंसिव स्कूल, वोकेशनल या वोलेनटरी स्कूलों में पूरी की जाती है। अधिकांश विद्यार्थी १२-१३ वर्ष की उम्र में प्रवेश लेते हैं और १७-१९ वर्ष की उम्र में वे लीविग सर्टिफिकेट परीक्षा देकर सेकेंडरी शिक्षा समाप्त कर लेते हैं। आयरलैंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विश्वविद्यालय और संस्थाए है जिनकी गणना विश्व की सबसे अच्छी संस्थाओं में होती है। टॉप यूनिवर्सिटी.काम वेबसाइट २००८ के आँकड़ों के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ डवलिन ट्रिनिटी कॉलेज को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में ४९वें स्थान पर, यूनिवर्सिटी काॅलेज डबलिन को १०८वें स्थान पर, यूनिवर्सिटी काॅलेज कार्क को २२६ स्थान पर, डबलिन सिटी विश्वविद्यालय को ३०२ स्थान पर और डबलिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालाजी ३२८ स्थान पर प्रदर्शित किया गया हैं।
धर्म
रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड में किसी धर्म को कोई मान्यता प्राप्त नहीं है। ईसाई धर्म को अधिक संख्या में मनाने के कारण यहाँ ईसाई धर्म प्रचलित हो गया। इस देश की लगभग ९२% आबादी रोमन कैथोलिक धर्म का पालन करती है। केवल ३% लोग प्रोटेस्टेन्ट धर्म को मानते है, चर्च आफॅ आयरलैंड को २.३५% प्रेसवायटेरियन को ०.३७% मैथोडिस्ट को ०.१४% और अन्य छोटे परन्तु स्थिर धर्म को मानने वालों में जैविश समुदाय का ०.०४% और इस्लाम का ११ प्रतिशत है। सन २००५ में यूरोवॉरोमीटर द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार ७३% आयरिश नागरिक भगवान पर विश्वास रखते हैं। २२% आत्मा जैसी शक्ति में विश्वास रखते हैं और केवल ४% लोगों का ईश्वर में विश्वास नहीं है।
संगीत एवं कला
आयरलैंड में संग्रहालय और कला दीर्घाएँ बड़ी संख्या में है। मुख्यत:, गर्मियों के महीने में यहाँ बड़ी संख्या में संगीत और कला से सम्बन्धित कई कार्यक्रम व्यवस्थित किए जाते हैं। सेल्टिक म्यूजिक यहाँ का पारमपरिक संगीत है, जो आयरिश संगीत का एक भाग है। विश्व मंच पर आयरिश संगीत को पहचान दिलाने में जेम्स गालवे का सहयोग अतुलनीय है। कला में सेल्टिक आर्ट एक पुरानी कला है जिसमें रेखाओं की सिमेट्री बनाई जाती है जिसमें सेल्टिक क्रास, नॉटवर्क डिजायन, सेल्टिक ट्री ऑफ लाइफ, स्पाइरल डिजायन, पार्टकुलिस डिजायन आदि है जो किसी न किसी मान्यता से जुड़ी हुई है। यहाँ का सेंट पेट्रिक दिवस त्यौहार बहुत प्रसिद्ध है जिसमें लोगों द्वारा कला से सम्बन्धित अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
आयरिश रिपब्लिकन आर्मी
yes
श्रेणी:यूरोप के देश
श्रेणी:गूगल परियोजना