Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्रिपुरी पोशाक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

त्रिपुरी पारम्परिक पोशाक Traditional dress of Tripura.jpg Tripuri girl1.jpg Tripuri bride.jpg Tripuri girl2.jpg Tripuri couple.jpg Tripuri girl.jpg 260 1 centre 0 white त्रिपुरी पोशाक भारत के त्रिपुरा राज्य में पहने जाने वाली एक पारम्परिक पोशाक है। यह पोशाक भारत के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के पोशाक के समान ही है लेकिन इसके स्वरूप और बनावट में कुछ भिन्नता देखी जा सकती है।Costumes of Tripura https://www.indianetzone.com/9/costumes_tripura.htm IndiaNetzone.com 28 जून 2023Pedia Team Utsav Everything About Traditional Attires in Tripura https://www.utsavpedia.com/attires/tripura-clothing-styles/ Utsavpedia 28 जून 2023 24 फरवरी 2017srinivas pendem Tripura Traditional Costumes, Tradition and Culture of India https://indiathedestiny.com/india-society/costumes/tripura-traditional-costumes/ India the Destiny 28 जून 2023 17 जुलाई 2016 28 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230628223232/https://indiathedestiny.com/india-society/costumes/tripura-traditional-costumes/ dead महिला त्रिपुरी पोशाक महिलाओं के लिए निर्मित त्रिपुरी पोशाक को दो भागों में बांटा जा सकता है। महिलाओं के शरीर के निचले हिस्से की पोशाक को त्रिपुरी में रिग्नाई कहा जाता है। शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े को पुनः दो भागों में बांटा जा सकता हैं, जिसे रिसा और रिकुटु कहा जाता है। इसमें से रिसा छाती के हिस्से को ढकता है और रिकुटु शरीर के पूरे ऊपरी हिस्से को ढकता है। पुराने समय में महिलाएँ इन कपड़ों को सूती धागे से बुनती थीं, लेकिन आजकल ये पोशाक बाजार से खरीदे जाते हैं। वर्तमान समय में महिलाएँ रिसा नहीं पहनती है, बल्कि सुविधा के कारण ज्यादातर त्रिपुरी महिलाएँ अब ब्लाउज पहनती हैं। इसके साथ ही युवतियाँ आजकल रिग्नाई को टॉप के साथ पहनती हैं।Debbarma Jupiter Know All About Tripura’s Indigenous Ethnic Dress And Ornaments! https://www.youthkiawaaz.com/2020/11/tripuras-indigenous-ethnic-dress-ornaments/ Youth Ki Awaaz 28 जून 2023 12 नवम्बर 2020Traditional Dress of Tripura For Men & Women https://www.lifestylefun.net/traditional-dress-of-tripura-and-its-culture/ Lifestyle Fun 28 जून 2023 24 जून 2021 अप्रैल 2026 InternetArchiveBot रिग्नाई त्रिपुरा में रहने वाले प्रत्येक कुल की महिलाओं के रिग्नाई का अपना विशेष स्वरूप और बनावट होता है। यह स्वरूप और बनावट इतना विशिष्ट होता है कि त्रिपुरी महिला के कबीले को उसके द्वारा पहने जाने वाले रिग्नाई के पैटर्न से ही पहचाना जा सकता है हालांकि वर्तमान में कई कुल के रिगनाई के स्वरूप और बनावट का आपस में मेल-मिलाप हो गया है और अलग-अलग कुलों की महिलाओं के द्वारा दूसरे कुलों की रिगनाई को स्वतंत्र रूप से पहना जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाजारवाद के प्रभाव के कारण रिग्नाई के पारम्परिक रूप में भी काफ़ी हद तक अंतर आते जा रहे हैं।Tripura, the land of fourteen gods and million statues http://www.tripura.org.in/dishes.htm www.tripura.org.in 28 जून 2023 रिग्नाई चमथविबर रिग्नाई चमथविबर सबसे महत्वपूर्ण त्रिपुरी रिग्नाई माना जाता है। इसे सभी रिग्नाइयों की माँ के रूप में जाना जाता है क्योंकि वर्तमान में प्रचलित सभी रिग्नाइयाँ रिग्नाई चमथविबर से ही विकसित हुई थीं। रिग्नाई की बनावट त्रिपुरी महिलाओं द्वारा रिग्नाई स्वयं बुने जाते हैं, इसके भिन्न-भिन्न रूप और बनावट के आधार पर इसे कई नाम दिए गए हैं, इनमें से कुछ प्रमुख रिग्नाई इस प्रकार है-अंजी, बनारसल, चमथविबार, जिराबी, खामजंग, खुम्बार, कुएफांग, कुआइचु, कुआइचू बोकोबोम, कुआइचु अल्टा, मालीबार, मियोंग, मुइखुनचोक, मोनैसोरा, मुइसिली, नतुपालिया, फ़ैनटोकबार, साडा, सालु, सिमिलिक यापै, ताखुमतेई, तेमानलिया, थैमाईक्रांग, थाइफ़्लोकबार, टोकबाकबर, तोखा, टोकसा, टोइलिंग, टोपरेंग्साखिटुंग, रिगनाइचमव्थ्वी, रिग्नाई मेरिंग्यू, मीटरेंग ट्रांग, रिग्नाई खामच्वी, कोसाकोप्रा, रिग्नाइब्रू, रिग्नाइकोसॉन्ग, क्वासप्रा, सोंगकाई, सोरबंगी इत्यादि। ऐसा कहा जाता है कि त्रिपुरा के सबसे प्रसिद्ध और महान राजा सुब्रई ने अपने शासनकाल के दौरान अपनी 250 पत्नियों के माध्यम से रिग्नाई के दो सौ पचास रूपों का निर्माण किया था लेकिन समय के साथ ये सभी रूप लुप्त हो गए और केवल कुछ ही आज बचे हुए हैं। शोधकर्ता खोए हुए रूपों को फिर से खोजने का प्रयास कर रहे हैं। रिसा रिसा की लम्बाई लगभग 1.5 मीटर और चौड़ाई 0.3 से 0.5 मीटर तक होती है। यह महिलाओं की छाती ढकने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। आमतौर पर इसे छाती पर दो बार लपेटना होता है। रिसा विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं, जैसे क्वचाक पाली, कोसोमपाली, ताखुमटवी, खमजंग इत्यादि। त्रिपुरी लोगों के बीच रिसा सोरमानी नामक एक कार्यक्रम होता है, जिसमें एक युवा महिला की सरहाना की जाती है। रिकुटु रिकुटु का प्रमुख कार्य शरीर के पूरे ऊपरी हिस्से को ढंकना होता है। त्रिपुरी महिलाओं के बीच रिकुटु पहनने की विभिन्न प्रणालियाँ हैं। एक तो यह कि इसे पूरे शरीर पर मोड़कर पहना जाए, जिसका उपयोग आमतौर पर सर्दियों के मौसम में किया जाता है। दूसरा तरीका यह है कि रिकुटु में लगे चुनरी को छाती के ऊपर से खींचते हुए और छाती को ढँकते हुए, कंधे से पीठ की ओर लटकाते हुए इसे पहना जाए। यह भारतीय साड़ी के पल्लू से मिलता जुलता है क्योंकि माना जाता है कि साड़ी भी त्रिपुरी रिग्नाई और रिकुटु का एक परिवर्तित रूप ही है। रिकुटु को महिलाओं द्वारा सिर को ढंकने के लिए भी पहना जाता है, खासकर उन महिलाओं द्वारा जिनकी हाल ही में शादी हुई हो। पुरुष त्रिपुरी पोशाक पुरुष त्रिपुरी पोशाक को पहनावे के आधार पर दो भागों में बांटा जा सकता है। पुरुष कमर के लिए दुति बोरोक नामक पहनावा और शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए कामचव्लवी बोरोक नामक पहनावा पहनते हैं लेकिन वर्तमान समय में त्रिपुरा के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले और कामकाजी पुरुषों को छोड़कर बहुत कम पुरुष ये पोशाक पहनते हैं, जिसका कारण यह है कि त्रिपुरा के अधिकांश युवक आज पाश्चात्य शैली में निर्मित कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।Traditional Dress of Tripura with Pictures [For Men & Women] https://www.indiasstuffs.com/tripura/traditional-dress-tr/ India's Stuffs 28 जून 2023 en इन्हें भी देखें त्रिपुरी लोग सन्दर्भ श्रेणी:त्रिपुरा श्रेणी:त्रिपुरी संस्कृति