Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छोटे सरकार (1996 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

छोटे सरकार छोटे सरकार.jpg छोटे सरकार का पोस्टर विमल कुमार विमल कुमार आनंद-मिलिंद नईम-एजाज़ (संवाद) गोविन्दा, शिल्पा शेट्टी 22 नवंबर, 1996 भारत हिन्दी छोटे सरकार 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें गोविन्दा और शिल्पा शेट्टी ने अभिनय किया है।2001 में छोटे सरकार के इस गाने पर किए गए केस को कोर्ट ने किया निरस्त, गोविंदा-शिल्पा शेट्टी को राहत https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/govinda-shilpa-shetty-got-big-relief-in-chote-sarkar-song-case/560496 5 अक्टूबर 2023 जी न्यूज़ hi यह संजीव कुमार की थ्रिलर सस्पेंस फिल्म अनहोनी से प्रेरित है। कथा नक मोहित कुमार सक्सेना (गोविन्दा) एक व्यवसायी है और भारत के प्रतिष्ठित खेतान फैन्स लिमिटेड का प्रबंध निदेशक है। एक दिन बोर्ड मीटिंग से निकलते समय उसकी मुलाकात जग मोहन (कादर ख़ान) नाम के एक भिखारी से होती है, जो उसे रोहित कहता है। वह उसे अपनी बीमार बेटी रोहिनी (शिल्पा शेट्टी) के पास घर लौटने के लिए कहता है। मोहित रोहित होने से इनकार करता है। लेकिन वह उस पर दया करता है और उसे कुछ पैसे देता है, जिसे जग मोहन लेने से इनकार कर देता है। फिर मोहित मदद करने की पेशकश करता है। वह अस्पताल जाता है और रोहिनी से मिलता है और रोहित रोहिनी से प्यार करने लगता है। वह नहीं जानता कि जग मोहन और रोहिनी सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी हैं। उन्हें मोहित कुमार के चाचा राम कुमार सक्सेना (अवतार गिल) की हत्या के लिए मोहित को गिरफ्तार करने का काम सौंपा गया है। अपनी बुद्धि का उपयोग करते हुए, मोहित अदालत को यह विश्वास दिलाने में कामयाब होता है कि उसका दिमाग ठीक नहीं है। इस तरह वह कैद से बच जाता है और पागल खाना में पहुंच जाता है। यहां से मोहित को अपने जीवन का जायजा लेना होगा और यह पता लगाना होगा कि उसे उस हत्या के लिए किसने फंसाया है। साथ ही क्यों रोहिनी और जग मोहन रोहित को दोषी ठहराने के लिए इतने इच्छुक थे। मुख्य कलाकार गोविन्दा — मोहित सक्सेना / रोहित सक्सेना शिल्पा शेट्टी — इंस्पेक्टर रोहिनी बेदी अरुणा ईरानी — मोहित और रोहित की चाची सदाशिव अमरापुरकर — डा. खुराना तेज सप्रू — बीरा कादर ख़ान — जगमोहन / एसीपी चन्द्र बेदी दिव्या दत्ता — मीना आसिफ़ शेख — लोबो अवतार गिल — राम कुमार सक्सेना दिनेश हिंगू — आर्मी ऑफिसर गुड्डी मारुति — डॉक्टर युनुस परवेज़ — वकील जूनियर महमूद — पागलखाने का मरीज जावेद ख़ान — पाण्डे संगीत गीत गायक रानी मलिक आनंद-मिलिंद एक चुम्मा तू मुझको उदित नारायण, अलका यागनिक 5:13 एक नया आसमां कुमार सानु, अलका यागनिक 5:47 लड़की पटाले विनोद राठौड़, अलका यागनिक 4:55 मैं आया हूँ बाली ब्रह्मभट्ट 5:57 मुझे दिल का रोग अलका यागनिक 4:13 सोचों ना ज़रा ये उदित नारायण, अलका यागनिक 5:10 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0338855 छोटे सरकार श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में