411 REFERENCE · Wikipedia
निकाह हलाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हलाला: इस्लाम में यदि पुरुष औरत को तीन तलाक़ देने के बाद वह औरत किसी दूसरे पुरुष से विवाह करने की प्रक्रिया को निकाह हलाला कहते हैं। यह विवाह (निकाह) मुख्य रूप से सुन्नी मुसलमानों के कुछ संप्रदायों द्वारा किया जाता है क्योंकि शरिया के मुताबिक अगर किसी पुरुष ने औरत को तीन तलाक दे दिया है, इस लिए अब वह पुरुष उस औरत से दोबारा तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक वह औरत किसी दूसरे पुरुष से शादी कर तलाक न ले ले, दूसरे पति को तलाक देने पर मजबूर नहीं किया जा सकता, अगर वह तलाक देना न चाहे तो यह दोनों पति-पत्नी के रिश्ते के साथ जीवन बिताएंगे। अतः निकाह हलाला के लिए, तलाकशुदा महिला किसी दूसरे पुरुष से शादी कर लेती है, अगर औरत व दूसरे पुरुष ने तलाक लेने/देने की नीयत से शादी की है तो वह शादी मान्य नहीं होगी औरत और पुरुष दोनों इस्लाम से खारिज हो जायेगे, अगर किसी कारणवश पुरुष के साथ विवाह की संसिद्धि करती है और तलाक लेती है ताकि उसे अपने पहले पति से पुनर्विवाह करना उचित हो सके।http://hindi.firstpost.com/india/how-hulla-and-tehlilee-has-spoiled-the-basic-concept-of-triple-talaq-saa-24685.html तीन तलाक के साथ जानिए क्या है 'हलाला', 'हुल्ला' और 'खुला'? २२ अगस्त २०१७ २३ अगस्त २०१७ अविनाश द्विवेदी https://web.archive.org/web/20170824175126/http://hindi.firstpost.com/india/how-hulla-and-tehlilee-has-spoiled-the-basic-concept-of-triple-talaq-saa-24685.html 24 अगस्त 2017 dead निकाह हलाला एक प्रक्रिया है जिसके हिसाब से अगर आपने अपनी पत्नी को तीन बार तीन तलाक दे दिया तो आप उससे तब तक दोबारा विवाह नहीं कर सकते जब तक वो एक बार फिर किसी और से शादी न कर ले।https://www.patrika.com/lucknow-news/know-about-talaq-khula-aur-halala-nikah-pratha-meaning-in-hindi-1575400/ https://www.patrika.com/lucknow-news/know-about-talaq-khula-aur-halala-nikah-pratha-meaning-in-hindi-1575400/ 17 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180717183802/https://www.patrika.com/lucknow-news/know-about-talaq-khula-aur-halala-nikah-pratha-meaning-in-hindi-1575400/ 17 जुलाई 2018 live साथ ही वह अपने दूसरे पति के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।https://hindi.firstpost.com/india/muslim-personal-law-board-backs-nikah-halala-says-its-quranic-and-legitimate-128683.html मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया हलाला का समर्थन, बताया 'कुरान सम्मत' 17 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180717183529/https://hindi.firstpost.com/india/muslim-personal-law-board-backs-nikah-halala-says-its-quranic-and-legitimate-128683.html 17 जुलाई 2018 dead
कुरआन में
जिससे तलाक हो चुकी हो उससे पुन: विवाह संबंधित आयत (क़ुरआन) जिसे हलाला से संबंधित आयत भी कहा जाता है:
فَإِن طَلَّقَهَا فَلَا تَحِلُّ لَهُ مِن بَعْدُ حَتَّىٰ تَنكِحَ زَوْجًا غَيْرَهُ ۗ فَإِن طَلَّقَهَا فَلَا جُنَاحَ عَلَيْهِمَا أَن يَتَرَاجَعَا إِن ظَنَّا أَن يُقِيمَا حُدُودَ اللَّهِ ۗ وَتِلْكَ حُدُودُ اللَّهِ يُبَيِّنُهَا لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَ
{कुरआन: सुरा 2 (अल-बक़रा): आयत 230}https://qurano.com/hi/2-al-baqara/verse-230/ अल बकराह आयत २३० Al-Baqarah: 230 2:230 - Quran O qurano.com hi 2023-12-14
अर्थ: " (दो तलाक़ो के पश्चात) फिर यदि वह उसे तलाक़ दे दे, तो इसके पश्चात वह उसके लिए वैध न होगी, जबतक कि वह उसके अतिरिक्त किसी दूसरे पति से निकाह न कर ले। अतः यदि वह उसे तलाक़ दे दे तो फिर उन दोनों के लिए एक-दूसरे को पलट आने में कोई गुनाह न होगा, यदि वे समझते हो कि अल्लाह की सीमाओं पर क़ायम रह सकते है। और ये अल्लाह कि निर्धारित की हुई सीमाएँ है, जिन्हें वह उन लोगों के लिए बयान कर रहा है जो जानना चाहते हो ।
हदीस में
निकाह हलाला सहीह हदीस में यह कुछ इस प्रकार वर्णित हैं:अली (रज़ियल्लाहु अंहु) का वर्णन है कि अल्लाह के रसूल पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः "अल्लाह तआला ने ह़लाला करने वाले और ह़लाला करवाने वाले पर लानत भेजी है।" सह़ीह़ - इसे इब्ने माजा ने रिवायत किया है।https://hadeethenc.com/hi/browse/hadith/58076%F0%9F%8C%B1%E2%9C%85 हदीस: अल्लाह तआला ने ह़लाला करने वाले और ह़लाला करवाने वाले पर लानत भेजी है। अनूदित हदीस-ए-नबवी विश्वकोश hi 2024-07-02
सुनन अबू दाऊद (हदीस संख्या : 2076) ने रिवायत किया है कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया :''हलाला करने वाले (मुहल्लिल) और हलाला करवाने वाले (मुहल्लल् लहू) व्यक्ति पर अल्लाह की लानत (धिक्कार) हो।'' https://sunnah.com/abudawud:2076 Sunan Abi Dawud 2076 - Marriage (Kitab Al-Nikah) - كتاب النكاح - Sunnah.com - Sayings and Teachings of Prophet Muhammad (صلى الله عليه و سلم) sunnah.com 2024-07-05
सुनन इब्न माजा (हदीस संख्या : 1936) ने उक़बा बिन आमिर रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत किया है कि पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया : ''क्या मैं तुम्हें किराए पर लिए गए सांड के बारे में न बतलाऊँ? (कि वह कौन होता है) लोगों ने कहा : क्यों नहीं, ऐ अल्लाह के रसूल! आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया : वह हलाला करने वाला व्यक्ति है, अल्लाह तआला हलाला करने वाले और हलाला करवाने वाले पर लानत (अभिशाप) करे।'' शैख अल्बानी रहिमहुल्लाह ने ''सहीह सुनन इब्ने माजा'' में इस हदीस को हसन कहा है।https://sunnah.com/ibnmajah:1936 Sunan Ibn Majah 1936 - The Chapters on Marriage - كتاب النكاح - Sunnah.com - Sayings and Teachings of Prophet Muhammad (صلى الله عليه و سلم) sunnah.com 2024-07-05حَدَّثَنَا عَبْدُ اللَّهِ بْنُ مُحَمَّدٍ، حَدَّثَنَا سُفْيَانُ، عَنِ الزُّهْرِيِّ، عَنْ عُرْوَةَ، عَنْ عَائِشَةَ ـ رضى الله عنها ـ جَاءَتِ امْرَأَةُ رِفَاعَةَ الْقُرَظِيِّ النَّبِيَّ صلى الله عليه وسلم فَقَالَتْ كُنْتُ عِنْدَ رِفَاعَةَ فَطَلَّقَنِي فَأَبَتَّ طَلاَقِي، فَتَزَوَّجْتُ عَبْدَ الرَّحْمَنِ بْنَ الزَّبِيرِ، إِنَّمَا مَعَهُ مِثْلُ هُدْبَةِ الثَّوْبِ. فَقَالَ
" أَتُرِيدِينَ أَنْ تَرْجِعِي إِلَى رِفَاعَةَ لاَ حَتَّى تَذُوقِي عُسَيْلَتَهُ وَيَذُوقَ عُسَيْلَتَكِ "
. وَأَبُو بَكْرٍ جَالِسٌ عِنْدَهُ وَخَالِدُ بْنُ سَعِيدِ بْنِ الْعَاصِ بِالْبَابِ يَنْتَظِرُ أَنْ يُؤْذَنَ لَهُ، فَقَالَ يَا أَبَا بَكْرٍ، أَلاَ تَسْمَعُ إِلَى هَذِهِ مَا تَجْهَرُ بِهِ عِنْدَ النَّبِيِّ صلى الله عليه وسلم.
(सहीह बुखारी : हदीस 2639)https://sunnah.com/bukhari:2639 Sahih Bukhari , Hadith 2639
अर्थ : आयशा ने फ़रमाया: रिफा अल-कुराज़ी की पत्नी रसूल (ﷺ) के पास आई और कहा, "मैं रिफा अल-कुराज़ी की पत्नी थी, पर मेरे शौहर ने मुझे तलाक दे दिया और यह एक अंतिम और अपरिवर्तनी तलाक था। फिर मैंने अब्दुर-रहमान बिन अज़-जुबैर से शादी की, पर वह नपुंसक है।" रसूल (ﷺ) ने उससे पूछा, "क्या तुम रिफा अल-कुराज़ी के साथ फिर से शादी करना चाहती हो? लेकिन तुम अपने वर्तमान पति के साथ पूरा यौन संबंध बिना बनाए दोबारा पूर्व पति से निकाह नही कर सकती ।" अबू बक्र अल्लाह के रसूल (ﷺ) के साथ बैठे थे और खालिद बिन सैद बिन अल-आस दरवाजे पर प्रवेश करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। उसने कहा, "हे अबू बक्र! क्या तुम्हें यह सुनने का अवसर मिल रहा है कि यह (स्त्री) खुलकर रसूल (ﷺ) के सामने क्या बोल रही थी।"حَدَّثَنِي يَحْيَى، عَنْ مَالِكٍ، عَنِ الْمِسْوَرِ بْنِ رِفَاعَةَ الْقُرَظِيِّ، عَنِ الزُّبَيْرِ بْنِ عَبْدِ الرَّحْمَنِ بْنِ الزَّبِيرِ، أَنَّ رِفَاعَةَ بْنَ سِمْوَالٍ، طَلَّقَ امْرَأَتَهُ تَمِيمَةَ بِنْتَ وَهْبٍ فِي عَهْدِ رَسُولِ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم ثَلاَثًا فَنَكَحَتْ عَبْدَ الرَّحْمَنِ بْنَ الزَّبِيرِ فَاعْتَرَضَ عَنْهَا فَلَمْ يَسْتَطِعْ أَنْ يَمَسَّهَا فَفَارَقَهَا فَأَرَادَ رِفَاعَةُ أَنْ يَنْكِحَهَا - وَهُوَ زَوْجُهَا الأَوَّلُ الَّذِي كَانَ طَلَّقَهَا - فَذَكَرَ ذَلِكَ لِرَسُولِ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم فَنَهَاهُ عَنْ تَزْوِيجِهَا وَقَالَ
" لاَ تَحِلُّ لَكَ حَتَّى تَذُوقَ الْعُسَيْلَةَ "
(मुवत्ता मलिक :पुस्तक 28 : हदीस 17)https://quranx.com/hadith/Malik/USC-MSA/Book-28/Hadith-17/ Book 28 , Hadith 17 Malik Muwattaअर्थ :
"यह्या मलिक से मुझसे यह सुना, अल-मिस्वार इब्न रिफा अल-कुराधी से, अज़-ज़ुबैर इब्न अब्द अर-रहमान इब्न अज़-ज़ुबैर से कि रिफा इब्न सिमवाल ने अपनी पत्नी, तामिमा बिन्त वाहब, को आपके समय में, अल्लाह के रसूल के समय में, तीन बार तलाक दे दिया। फिर उन्होंने अब्द अर-रहमान इब्न अज़-ज़ुबैर से शादी की, लेकिन उसने उससे दूर हो गया और शादी को समाप्त नहीं किया और इसलिए उसने उससे अलग हो गया। रिफा ने फिर से उससे शादी करने का इरादा किया और यह अल्लाह के रसूल को बताया गया और उन्होंने उसे उससे शादी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'तुम उससे दोबारा शादी करने के लिए हलाल नहीं होगे जब तक कि उसने नए शौहर से सम्भोग का स्वाद नहीं चखा।'"
हदीसों से यह भी स्पष्ट होता है कि इस्लाम में हलाला की प्रथा को नकारात्मक दृष्टि से देखा गया है और इसे प्रोत्साहित नहीं किया गया है। इस्लाम में हलाला का प्रचलित स्वरुप हराम है।https://www.amarujala.com/dehradun/uniform-civil-code-ucc-ulema-said-halala-is-already-haram-in-islam-uttarakhand-news-in-hindi-2024-02-10 Uniform Civil Code: इस्लाम में पहले ही है हलाला हराम... उलेमाओं की नजर से ये हैं प्रावधान Amar Ujala hi 2024-07-05 https://kitabosunnat.com/kutub-library/Talak-Khula-Aur-Halala प्रचलित तलाक और हलाला हराम है ,हाफिज़ सलाहुद्दीन ,उर्दू पुस्तक, तलाक, खुला और हलाला, प्रष्ठ ३४
विविध
अप्रैल २०१७ में बीबीसी के एक समाचार लेख ने खुलासा किया कि यूनाइटेड किंगडम (यूनाइटेड किंगडम) मे निकाह हलाला के नाम पर कई ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं जो महिलाओं का सामाजिक और यौन शोषण करते हैं। ये सेवाएं किसी महिला को पैसे के बदले में एक आदमी प्रदान करते हैं जो उससे निकाह करे, शारीरिक संबंध बनए और तलाक दे दे।http://www.bbc.com/news/uk-39480846 The women who sleep with a stranger to save their marriage बीबीसी ५ अप्रैल २०१७ २४ अगस्त २०१७ अतार अहमद https://web.archive.org/web/20170831115551/http://www.bbc.com/news/uk-39480846 31 अगस्त 2017 live सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को अवैध माना गया है अगर कोई भी मुस्लिम कॉल या मूंह से तलाक तलाक तलाक बोलकर अपनी पत्नी को नही छोड़ सकता इसमें विभिन्न प्रकार की सजा का प्रावधान है ।https://www.news18.com/news/india/supreme-court-to-begin-nikah-halala-and-polygamy-hearing-from-july-20-1808713.html Supreme Court To Begin Nikah Halala and Polygamy Hearing From July 20 17 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180717183526/https://www.news18.com/news/india/supreme-court-to-begin-nikah-halala-and-polygamy-hearing-from-july-20-1808713.html 17 जुलाई 2018 livehttps://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/before-sc-hearing-modi-govt-builds-case-against-nikah-halala-polygamy/articleshow/65003924.cms Before SC hearing, Modi govt builds case against Nikah Halala, polygamy 17 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180718014128/https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/before-sc-hearing-modi-govt-builds-case-against-nikah-halala-polygamy/articleshow/65003924.cms 18 जुलाई 2018 livehttps://timesofindia.indiatimes.com/india/aimplb-against-outlawing-of-nikah-halala-but-wants-it-to-be-discouraged/articleshow/65016748.cms AIMPLB against outlawing of 'nikah halala', but wants it to be discouraged 17 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180726092632/https://timesofindia.indiatimes.com/india/aimplb-against-outlawing-of-nikah-halala-but-wants-it-to-be-discouraged/articleshow/65016748.cms 26 जुलाई 2018 live
निकाह हलाला के बहुत से विकृत और विचित्र मामले सामने आ रहे हैं।https://aajtak.intoday.in/story/up-bareilly-triple-talaq-muslim-women-waseem-halala-father-brother-tpt-1-1014676.html हलाला: पति के साथ रहने के लिए ससुर के बाद अब देवर से शादी करने का दबाव 21 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181021151532/https://aajtak.intoday.in/story/up-bareilly-triple-talaq-muslim-women-waseem-halala-father-brother-tpt-1-1014676.html 21 अक्तूबर 2018 live https://hindi.timesnownews.com/india/article/after-the-halala-by-father-in-law-muslim-woman-becomes-mother-of-a-child/265604 ससुर से हलाला के बाद माँ बनी महिला 21 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181021151542/https://hindi.timesnownews.com/india/article/after-the-halala-by-father-in-law-muslim-woman-becomes-mother-of-a-child/265604 21 अक्तूबर 2018 dead
इन्हें भी देखें
हलाल
हलाल भोजन
दासी
देवदासी
तलाक़ ए बिद्दत (ट्रिपल तलाक़)
समान आचार संहिता
शाहबानो प्रकरण
खतना
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
तीन तलाक़ और हलाला: मुफ़्ती रज़ा उल हक़ अशरफी, उर्दू पुस्तक आर्काइव
श्रेणी:इस्लामी संस्कृति
श्रेणी:विवाह
श्रेणी:अरबी शब्द और वाक्यांश