Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोरिफ़ेनिडाए

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोरिफ़ेनिडाएCoryphaenidae Coryphaenahippurus.JPG माही-माही (दोरादो) मछली जंतु रज्जुकी (Chordata) ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) पर्सिफ़ोर्मेज़​ (Perciformes) कोरिफ़ेनिडाए (Coryphaenidae) कोरिफ़ेना (Coryphaena) लीनियस, १७५८ जातियाँ Coryphaena hippurus Coryphaena equiselis कोरिफ़ेनिडाए (Coryphaenidae) समुद्र में मिलने वाली पर्सिफ़ोर्मेज़​ गण की किरण-फ़िन मछलियाँ हैं। इस गण में केवल एक ही 'कोरिफ़ेना' (Coryphaena) नामक वंश आता है जिसमें दो जीववैज्ञानिक जातियाँ हैं। इन मछिलयों की सबसे बड़ी पहचान एक बड़ा, चकोर लेकिन चपटा सिर, दो गहरे काँटों वाली दुम और पीठ पर शरीर के आगे से लेकर अंत तक चलने वाला एक फ़िन होतीं हैं। इसे आम भाषा में 'डॉलफ़िनफ़िश' (Dolphinfish) कहा जाता है हालांकि इस मछली का डॉलफ़िन (सूंस) से कोई सम्बन्ध नहीं है - डॉलफ़िन वायु से सांस लेने वाली एक स्तनधारी होती है जबकि डॉलफ़िनफ़िश पानी में सांस लेने वाली एक मछली है। डॉलफ़िनफ़िश समुद्र में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मछिलियों में से एक है और इसका आकार ६ फ़ुट लम्बा और वज़न ४० किलो तक पहुँच सकता है। इसलिए अन्य मछलियाँ इसका बहुत शिकार करती हैं और मछुआरे भी इन्हें बहुत पकड़ते हैं। क्योंकि डॉलफ़िन एक बुद्धिमान स्तनधारी माना जाता है इसलिए बहुत से लोग उसे खाना नापसंद करते हैं इसलिए डॉलफ़िनफ़िश को अक्सर 'माही-माही' के नाम से बेचा जाता है ताकि लोग इसे ग़लती से डॉलफ़िन न समझ बैठें।International Wildlife Encyclopedia Set, Maurice Burton, Robert Burton, pp. 693, Marshall Cavendish, 2002, ISBN 978-0-7614-7266-7, ... The best known of the two dolphinfish is the common dolphinfish, Coryphaena hippurus, which grows up to 6.5 feet (2 m) long and reaches a maximum weight of nearly 90 pounds (40 kg) ...Rudow's Guide to Fishing the Mid-Atlantic: Coastal Bays & Ocean, Lenny Rudow, pp. 118, Geared Up Publications, 2012, ISBN 978-0-9787278-0-2, ... Larger dolphinfish tend to remain farther offshore. These are said to be some of the fastest growing fish in the sea, and even large ones are relatively young ... जातियाँ माही-माही (mahi-mahi), जिसे दोरादो (dorado) भी कहते हैं - वैज्ञानिक नाम Coryphaena hippurus पोम्पानो डॉलफ़िनफ़िश - वैज्ञानिक नाम Coryphaena equiselis इन्हें भी देखें माही-माही पर्सिफ़ोर्मेज़​ सन्दर्भ 2 *